न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी आवाज को बनाये मीठी और मधुर इन आसान तरीकों से

आज हम आपको कुछ चीज़े बताने जा रहे है कि किस तरह आप अपनी आवाज का जादू चला सकते है और एक मधुर आवाज खुद में डेवलप कर सकते है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Dec 2017 11:36:55

अपनी आवाज को बनाये मीठी और मधुर इन आसान तरीकों से

आपका व्यक्तित्व कई चीजों से मिलकर बनता है। और इस सबमें अहम किरदार निभाती है आवाज। मधुर आवाज खुद-ब-खुद आपको खींच लेती है अपनी ओर। आप चाहकर भी उससे अपना ध्यान नहीं हटा पाते। आपकी नजरें उस आवाज के मालिक को तलाशने लगती हैं। चाह होती है, तो बस उसके दीदार की, जिसने आपके कदमों को बांध लिया है किसी मीठी जंजीर की तरह। हर कोई चाहता है कि उसकी आवाज़ सुरीली हो ताकि जब भी वह बोले तो सभी उसकी आवाज़ सुनकर आकर्षित हो और प्रत्येक व्यक्ति के ज़हन में उतर जाये। यदि आपका चेहरा बहुत खुबसूरत है किन्तु आपकी आवाज अच्छी नहीं है तो इससे आपका अच्छा लुक भी फीका पढ़ जाता है। वही अच्छी आवाज आपको कॉंफिडेंट दिखाती है जिससे सुन्दरता बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ चीज़े बताने जा रहे है कि किस तरह आप अपनी आवाज का जादू चला सकते है और एक मधुर आवाज खुद में डेवलप कर सकते है।

sweet voice,tips for sweet voice,beauty

* आपने ये कहते हुए सुना होगा कि ‘उसकी आवाज शहद की तरह मीठी है। दरअसल शहद का गले और आवाज से बहुत ही गहरा संबंध हैं। जो लोग गायकी के क्षेत्र में हैं वह शहद को हमेशा अपने पास रखते हैं इससे न केवल गले की सभी समस्या दूर होती है बल्कि आवाज भी स्पष्ट और मोहक होती है। इसे गले में बलगम को खत्म करने के लिए शानदार प्राकृतिक दवाई माना जाता है। इसलिए नियमित रूप से गाय के दूध के साथ शहद का सेवन करे।

* आपकी आवाज सही रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपका खानपान सही हो। अनियमित दिनचर्या और खान-पान की गलत आदतों से रिप्लक्स या अम्ल की समस्या हो सकती है। इससे गले में कुछ अटकना, खांसी, बार-बार गला साफ करना, जीभ पर जमाव, ब्रोंकाइटिस जैसी शिकायतें हो सकती हैं।

* गले को साफ रखने के लिए नियमित रूप से पानी का सेवन कीजिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें और प्यास बुझाएं।

* अगर आप कहीं परफॉर्म करने जा रहे हैं तो यह ध्यान दें कि उससे ठीक पहले आप ज्यादा रियाज न करें। इसके अलावा जिस चीज में ज्यादा मीठा हो उसका सेवन कम कीजिए। परफॉर्म करने से पहले तो बिल्कुल ही मत कीजिए। यह आपके गले को खराब कर सकता है।

* पानी में अदरक, काली मिर्च, काला नामक, तुलसी के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लीजिये और इस पानी को थोड़ा ठंडा करके गरारे कीजिये इससे आवाज़ सुरीली होती है।

* अदरक को नमक और निम्बू के पानी में डालकर सुखा लीजिये और दिन में दो से तीन बार खाइए इससे आपकी आवाज़ पर अच्छा असर होता है।

* आप जामुन की गुठलियों में थोड़ी काली मिर्च डालकर उसमे शहद मिलाएं और इसका सेवन करें। इससे जल्द ही आपकी आवाज़ सुरीली हो जाती है।

* प्याज को हल्का-सा भून लें, फिर उसे कुचलकर फिटकरी को भूनकर उसके ऊपर बुर-बुराकर चबा-चबाकर खाएं। इससे भी आवाज सुरीली होने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म