न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तैलीय बालो से रुसी की समस्या को हटाने के तरीके

त्वचा से तेल निकलने के बारे में आप जानते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके बालो में से भी तेल निकलता है लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देते है।

Posts by : Megha | Updated on: Sat, 12 Aug 2017 5:39:33

तैलीय बालो से रुसी की समस्या को हटाने के तरीके

त्वचा से तेल निकलने के बारे में आप जानते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है जिनके बालो में से भी तेल निकलता है लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देते है। बालो से तेल निकलने पर खुजलाहट होती है और कभी कभी तो डैंड्रफ की समस्या तक बढ़ जाती है। बालो में से तेल निकलने पर इनकी वजह से जड़ खराब हो जाती है और बाल जल्दी टूटने लग जाते है। बाज़ार में तो वेसे इस समस्या से निपटने के लिए बहुत सी दवाइया उपलब्ध है लेकिन इनसे कोई फायदा नहीं मिलता है। इनसे आपकी समस्या वैसे की वैसे ही रहती है। आज हम आपको बालो में से तेल निकलने की समस्या से निजात दिलाने के तरीके के बारे में बतायेंगे। तो आइये जानते है इन तरीको के बारे में....

# बेकिंग सोडा द्वारा रूसी का इलाज

एक कप गुनगुने पानी में कुछ बूंदे रोजमेरी ऑइल की लें, अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस प्रयोग को बालों में करने के लिए आपको एक स्प्रे बोतल की ज़रूरत पड़ती है। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर अच्छी तरह हिला लें और इसे बालों और रूसी से प्रभावित हिस्सों में अच्छी तरह स्प्रे करें। इसे बालों में सूखने दें और किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।

tips for remove dandruff from oily hair,beauty tips for oily hair,beauty tips in hindi,beauty tips for girls,dandruff problme

# लिस्ट्रीन से रूसी खत्म करें

लिस्ट्रीन का प्रयोग रूसी के लिए भी किया जाता है जो रूसी का घर पर किया जाने वाला एक प्रभावी उपाय है। इसे करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी लें और पानी की लगभग आधी मात्रा में लिस्ट्रीन लें और बोतल में भरकर इसे अच्छी तरह हिला लें ताकि इन दोनों का मिश्रण बन जाये। अब अपने बालों में शैम्पू करें और शैम्पू करने के बाद सिर की त्वचा या स्कैल्प को लिस्ट्रीन के इस सलूशन से स्प्रे कर 30 मिनट तक रखें और फिर सादे पानी से बालों को धो लें। यह बालों से रूसी हटाने का सरल उपाय है।

# नींबू से डैंड्रफ दूर करें

नींबू का प्रयोग बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक ताज़ा नींबू लें और नींबू का रस निकाल कर उँगलियों की मदद से सिर की त्वचा पर हलकी मसाज करते हुए लगायें। अगर आप इसे सीधे प्रयोग नहीं करना चाहती तो, नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिला लें और इससे बालों को धो लें, कुछ मिनट रखने के बाद अंत में सादे पानी से बालों को ज़रूर धो लेना चाहिए।

# नीम का प्रयोग

नीम का प्रयोग बालों के लिए फायदेमंद है। इस प्रयोग को करने के लिए नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल कर ठंडा कर लें, इस पानी को छान लें और इस पानी से बालों को धोकर कुछ समय के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके अलावा बालों के लिए नीम के घरेलु उपाय में एक और तरीका अपनाया जा सकता है। नीम के पत्तों को पीसकर लेप बना लें और इसे बालों की जड़ों में लगाकर आधे घंटे तक रखें। इससे बालों की खुजली दूर होती है और रूसी की समस्या भी दूर हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत