न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शैंपू करते समय इन 7 बातों का विशेष तौर पर रखे ध्यान

आज के समय में चारों तरफ इतना प्रदूषण बढ़ गया है कि सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Dec 2017 6:12:57

शैंपू करते समय इन 7 बातों का विशेष तौर पर रखे ध्यान

आज के समय में चारों तरफ इतना प्रदूषण बढ़ गया है कि सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने की समस्याओं की बात करें तो हम कुछ भी खाकर अपनी भूख तो मिटा लेते हैं। लेकिन वो खाना स्वास्थ्य के लिए सही है या गलत इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं। जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। पोषक तत्वों की कमी से शरीर का हार्मोनिक संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके कारण बालों संबंधी कई समस्या हो जाती है। जिससे बालों का झड़ना और रुसी होना आम समस्या है। आजकल सभी लोग अपने बालों को सुन्दर और मजबूत बनाने के लिए शैम्पू का सहारा लेते है। लेकिन बालो में शैम्पू करना का फायदा हमे तभी मिल सकता है जब हम कुछ बातो को ध्यान में रखकर शैम्पू करे। जानिए ऐसी कौन सी गलतियां है जो शैंपू करते समय कभी नहीं करनी चाहिए।

* बालों को गीला किए बिना शैंपू लगाना :

अगर आप भी यह गलती करते हैं तो आज से ही इसमें सुधार कर लें। बालों पर शैंपू लगाने से पहले बाल पूरी तरह गीले करें और फिर शैंपू लगाएं। ऐसा न करने से शैम्पू का असर पूरी तरह से नहीं हो पाता।

* सही शैंपू का चुनाव :

बाल धोने के लिए सही शैंपू का चुनाव न करना, बालों को बेजान बना सकता है। इसके लिए जरूरी है की बालों के प्रकार के अनुसार शैंपू का चयन किया जाए। इसके अलावा बाल धोने से पहले मसाज जरूर करें।

* ज्यादा गर्म पानी :

ज्यादा गर्म पानी से सिर धोने पर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और ज्यादा टूटते हैं। गुनगुने पानी से सिर धो सकते हैं, पर ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से बचें।

applying shampoo on hair,beauty tips,hair tips,simple hair tips

* हथेलियों पर लेकर लगाए शैम्पू :

शैम्पू करते वक्त शैम्पू को हथेलियों पर लेकर लगाएं, क्योंकि यदि आप सीधे ही सिर पर एक जगह शैम्पू लगाते है तो इससे बाल उसी जगह पर बाल रुखे हो जाते है।

* अत्यधिक शैंपू का प्रयोग :

बाल धोने के लिए एक ही बार में शैंपू की अत्यधिक मात्रा लेना बालों को रूखा बना सकता है। शैंपू की मात्रा कम ही लें, और अगर आपको लगे कि बाल ठीक से नहीं धुले हैं, तो ही अतिरिक्त शैंपू लें।

* लंबाई के बजाए जड़ों की सफाई :

अगर आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक शैंपू का प्रयोग करते हैं, तो यह तरीका आपके बालों को रूखापन दे सकता है। शैंपू का प्रयोग सिर्फ बालों की जड़ों में करें और उसके झाग से सिरों तक सफाई करें, लेकिन उन्हें ज्यादा रगड़ें नहीं।

* कंडिशनर का प्रयोग :

अगर आप हर शैंपू के बाद बालों में कंडिशनर का प्रयोग नहीं करते तो यह गलत है। जब भी बालों को धोएं, हर बार कंडिशनर कर प्रयोग जरूर करें। इससे बालों में रूखापन नहीं होगा और नमी बनी रहेगी। साथ ही बाल उलझने और टूटने की समस्या भी कम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें