न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पपीते से बने ये 5 फेसपैक देंगे चमकदार चेहरा, घर पर ही बनाए बड़ी आसानी से

लेकिन उनका कोई ख़ास असर नहीं होता हैं और केमिकल की वजह से कभी-कभार त्वचा को भी नुकसान होने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 4:06:23

पपीते से बने ये 5 फेसपैक देंगे चमकदार चेहरा, घर पर ही बनाए बड़ी आसानी से

चेहरे की सुन्दरता के लिए लडकियां क्या कुछ नहीं करती हैं। लडकियां बाजार में उपस्थित कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उनका कोई ख़ास असर नहीं होता हैं और केमिकल की वजह से कभी-कभार त्वचा को भी नुकसान होने लगता हैं। ऐसे में आपको प्राकृतिक तरीके से घर पर ही बने पदार्थों को काम में लेना चाहिए जो आपके चहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ा सकें। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पपीते से बने फेसपैक, जिन्हें आप अपने घर पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं और काम में ले सकती हैं। इससे त्वचा में भी निखार आता हैं और कोई नुकसान भी नहीं होता हैं।

* पपीते और दूध का फेस पैक

कहते है जब दूध ताजा और कच्चा होता है तो उसमें प्राकृतिक तत्व होते है। दूध में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी एवं पोषण प्रदान करने में सहायता करते हैं। आप कच्चे पपीते एवं कच्चे गाय के दूध को आपस में मिश्रित करके घर पर पपीते एवं दूध का गोरापन प्रदान करने वाला फेस पैक बना सकती हैं।

* पपीता और टमाटर

अगर आप गोरापन पाना चाहते है तो आपको पपीते एवं टमाटर का फेस पैक लगाना है। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है एवं टैन हटाने का माध्यम है। हालांकि, यदि आपको टमाटर से एलर्जी है तो इस पैक का प्रयोग ना करें। इसको आपस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

beauty tips,skin care tips,home made face pack,papaya face pack

* पपीते और शहद का फेसपैक

अगर आपको अच्छी और सुंदर त्वचा चाहिए तो आपके लिए शहद एक प्राकृतिक माध्यम है। इसमें ब्लीचिंग एव जर्मीसाइडल गुण होते हैं। पपीते एवं शहद की मदद से बना पैक आपको निश्चित तौर पर साफ़ एवं समास्याओं से मुक्त त्वचा को आपको प्रदान करता है।

* पपीते और एलोवेरा का फेसपैक

एलोवेरा में विटामिन ई होता है। इसको पपीते के साथ में मिलाकर नियमित प्रयोग से यह क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत करके इसमें नयी जान डालने की क्षमता रखता है। घर पर पपीते एवं एलो वेरा का फेस पैक तैयार करने के लिए एलो वेरा की पत्तियों से बने 2 चम्मच एलो वेरा जेल को 2 चम्मच पके पपीते के पेस्ट के साथ मिश्रित करें।

* पपीते और नीम का फेस पैक

नीम एक औषधि होती है और नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों पाए जाते है। जब आप एक्ने एवं मुहांसों जैसी समस्याओं से जूझते हैं तो नीम के अलावा शायद ही कोई ऐसा प्राकृतिक उत्पाद होगा जो आपको बेहतरीन परिणाम प्रदान कर पाए। इसके लिए नीम और पपीते का फेसपैक चेहरे पर लगाएं और इससे निजात पाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी