Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन प्राकृतिक कंडीशनर से बनाये अपने बालों को मुलायम और चमकदार

आप बालों को प्राकृतिक रूप से कंडिशन करके अपने बालों की सेहत बरकरार रखना चाहते हैं तो आपके घर में ही ऐसी कई चीजें हैं जिनसे आप बालों की कंडिशनिंग आसानी से कर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 5:54:47

इन प्राकृतिक कंडीशनर से बनाये अपने बालों को मुलायम और चमकदार

खूबसूरत बाल पाना हर किसी की चाह होती हैं, बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अनेक प्रकार की दवाइयों का सेवन करते हैं जिससे कभी-कभी बालों को नुकसान पहुंच सकता हैं। आजकल के बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे बालों में भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। खूबसूरत और चमकदार बल हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। बालों की सबसे बाहरी परत पर नेचुरल ऑयल होता है जो बालों के कुदरती मॉइश्चर को लॉक करके रखता है। इसी की वजह से बालों में चमक रहती है और वो मुलायम भी रहते हैं। जब ये लेयर खराब हो जाती है तो बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। आप बालों को प्राकृतिक रूप से कंडिशन करके अपने बालों की सेहत बरकरार रखना चाहते हैं तो आपके घर में ही ऐसी कई चीजें हैं जिनसे आप बालों की कंडिशनिंग आसानी से कर सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।
hair care tips,hair care,soft and smooth hairs * मेहंदी : मेहंदी बालों का यह बेहतरीन कंडीशनर है। मेहंदी को पानी में भिगोकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह या कुछ घंटे बाद इसे बालों पर लगाएं। बालों के सिरों पर अधिक ध्यान दें। तीन-चार घंटे बाद इसे धो दें।

* गुलाब के फूल : गुलाब की पंखुड़ियों में प्राकृतिक तौर पर बालो और त्वचा की चमक को बढ़ाने में सहायक रसायन मौजूद होते है। इसको बनाने के लिए आधा कप ताज़ा गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट बना लें, फिर उसमे दो अंडे, चार चमम्च बादाम का तेल मिलाकर एक घंटे तक बालों पर लगा कर रखें फिर बालों में शैम्पू कर लें।

* अंडा : बालों को मुलायम बनाने और उनमें चमक लाने के लिए अंडे से बेहतर कुछ भी नहीं। ये इतना कारगर है कि एकबार में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिडस और लैक्टिन होता है, जो बालों की मरम्मत करता है। इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदा होगा।

* बीयर : बीयर एक बहुत ही उम्दा हेयर टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन बालों को रिपेयर करके उन्हें पोषण प्रदान करते हैं, जिससे बालों की खोई चमक वापस आ जाती है।

* जैतून का तेल : अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं और शैंपू के बाद हेयर कंडिशनर इस्तेमाल करने पर भी आपको बालों की कंडिशनिंग की जरूरत महसूस होती है तो जैतून का तेल आपके लिए एक अच्छा हेयर कंडिशनर हो सकता है। शैंपू करने के 15-20 मिनट पहले सिर की जैतून के तेल से मालिश करें, इससे बालों की कंडिशनिंग अच्छे से होगी। आप चाहें तो तेल लगाने के बाद गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर थोड़ी देर तक बालों पर लपेट लें। इससे बालों की चमक हमेशा बरकरार रहेगी।

* दही : बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए दही भी बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडिशनर है। इसके अलावा, बालों के झड़ने और डैंड्रफ से निजात दिलाने में भी यह फायदेमंद है। अगर दही खट्टी हो तो वह और भी फायदेमंद है। दही को फेंटकर बालों पर आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को साफ कर लें।

* शहद : अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो आधा कप शहद में तीन चम्मच वेजिटेबिल ऑयल मिलाएं और बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बाल धो लें। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ इसकी चमक भी बरकरार रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology