न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर पाना चाहते है घनी और सुन्दर दाढ़ी तो इन बातों का रखे विशेष तौर पर ध्यान

दाढ़ी के बालों को मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए हा, लेकर आये हैं कुछ टिप्स। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 7:08:02

अगर पाना चाहते है घनी और सुन्दर दाढ़ी तो इन बातों का रखे विशेष तौर पर ध्यान

आजकल के बदलते फैशन के दौर में कब-कौनसा फैशन आ जाए कोई-कुछ कह नहीं सकता। अब आप पुरुषों की दाढ़ी को ही देख लीजिए कि थोड़े समय पहले क्लीन शेव का फैशन था, लेकिन अभी जिसे देखो वह घनी दाढ़ी लिए घूम रहा हैं। युवाओं में अब दाढ़ी बढ़ाने का चलन बढ़ने लगा हैं। चेहरे पर हल्की या घनी दाढ़ी उन्हें कूल लगती है। हांलाकि दाढ़ी बढ़ाना आसान काम है लेकिन इसकी देखरेख करना उतना ही मुश्किल काम होता हैं। अगर इसकी देखरेख सही से ना की जाए तो यह आपके कूल लुक को मुरझाने में ज्यादा समय नहीं लगाती हैं। इसलिए दाढ़ी के बालों को मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए हा, लेकर आये हैं कुछ टिप्स। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* साफ-सफाई का रखें खयाल :
सर के बालों की तरह चेहरे के बालों को भी साफ-सफाई की ज़रूरत पड़ती है। दाढ़ी के बालों की सफाई के लिए शैंपू का प्रयोग किया जा सकता है। सप्ताह में दो बार शैंपू करने से दाढ़ी के बाल स्वस्थ रहते हैं। इससे डैंड्रफ का खतरा भी कम हो जाता है और बालों का रूखापन भी खत्म हो जाता है। ध्यान रखें दाढ़ी की सफाई में ठंडे या सामान्य पानी का प्रयोग करें। गर्म पानी के प्रयोग से बाल धीरे-धीरे सख्त हो जाते हैं।

* ट्रिमिंग भी है जरूरी :
अलग-अलग लोगों के चेहरे पर अलग-अलग तरह से दाढ़ी उगती है। किसी के पूरे गाल पर बाल उगते हैं तो किसी के कुछ हिस्सों पर बाल नहीं कम आते हैं या नहीं आते हैं। ऐसे में अपनी दाढ़ी और चेहरे के लुक के अनुसार आपको समय-समय पर दाढ़ी ट्रिम भी करनी चाहिए। इसके अलावा लंबी दाढ़ी को शेप में लाने के लिए भी ट्रिमिंग जरूरी है।

beard,heavy beard,tips to get heavy beard,beauty,beauty tips

* कंडीशनर से दाढ़ी बनेगी चमकदार और मुलायम : दाढ़ी के बालों में चमक लानी हो या उन्हें मुलायम बनाना हो तो शैम्पू के बाद कंडीशनर का प्रयोग करें। इसके लिए अच्छे ब्रांड का माइल्ड कंडीशनर प्रयोग करें। दाढ़ी में कंडीशनर लगाकर 3 से 5 मिनट तक छोड़ दें फिर पानी से धो लें।

* डैंड्रफ के लिए एलोवेरा जेल :
गंदगी और प्रदूषण से सिर की तरह दाढ़ी के बालों में भी डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। डैंड्रफ ज्यादातर रूखेपन की वजह से होते हैं इसलिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल इसके लिए कारगर है। एलोवेरा चेहरे और बाल दोनों को पर्याप्त नमी देता है। इसके लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल हथेलियों में लेकर दाढ़ी पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धुल लें। एलोवेरा आपके चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

* दाढ़ी बढ़ाने के लिए बेहतर है ऑलिव ऑयल : ऑलिव ऑयल के प्रयोग से आपकी दाढ़ी के बाल मुलायम रहते हैं और ये इन्हें बढ़ाने में भी मदद करता है। ऑलिव ऑयल में मॉश्चराइजर के गुण भी होते हैं इसलिए ये आपके चेहरे की नमी को लॉक करता है, जिससे चेहरा खुरदुरा नहीं लगता। ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी दाढ़ी घनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी