न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन प्राकृतिक उपायों कि मदद पाए सुन्दर और कोमल होठ

होठों की सुंदरता के बारे में अगर कहा जाए तो सुंदर गुलाबी, रसीले होठ चाहे वो स्त्री के हों या पुरूष के बहुत ही आकर्षक दिखते है।

Posts by : Hema | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 4:02:10

इन प्राकृतिक उपायों कि मदद पाए सुन्दर और कोमल होठ

होठों की सुंदरता के बारे में अगर कहा जाए तो सुंदर गुलाबी, रसीले होठ चाहे वो स्त्री के हों या पुरूष के बहुत ही आकर्षक दिखते है। ऐसे हो चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। ये होठ दिलों के राज खोलते हर किसी को अपना बना लेते हैं। जिसे देखकर हर कोई आसानी से उनकी ओर आकर्षित हो जाता है। ऐसे सुंदर गुलाबी होठ की सुंदरता हर किसी को नसीब नही होती, इसके लिए लोग ना जानें क्या क्या उपाय करते है। आइए, आज हम आपको बताते है ऐसे ही कुछ प्राकृतिक तरीके जिससे होठों की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही तरीके—

पानी पीना है अत्याधिक महत्तवपूर्ण

दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने से आप एक महीने में ही होंठों के साथ-साथ अपनी त्वचा में भी बदलाव को महसूस करेंगें। साथ ही होठों पर अधिक मेकअप करने से बचें।

रंगीन और सुगंधयुक्त लिप बाम का न करें प्रयोग

बाजार में मिलने वाले रंग और सुगंधयुक्त लिप बाम का प्रयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए, इनकी जगह आप घर पर ही फलों या सब्जियों के रस को वैसलीन में मिलाकर नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं।

हर रोज टूथ ब्रश से करें होंठ साफ

प्रतिदिन दांत साफ करने के साथ-साथ होंठों को भी साफ करने की आदत बना लें। इसके लिए सॉफ्ट ब्रश से हर सुबह होंठों को धीरे-धीरे गोलाई में रगड़ें। ऐसा करने से होंठों की बेजान त्वचा निकल जाती है।

लिपस्टिक लगाने से पहले करें मॉइश्चराइज

लिपस्टिक से होंठ ड्राई होते हैं इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा होंठों को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए पेट्रोलियम जैली, लिप बाम, नारियल या जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एसपीएफ युक्त लिप बाम लगाए

होंठों को कालेपन से बचाने के लिए लिप बाम का प्रयोग करें, साथ ही लिप बाम खरीदते समय ध्यान रखें कि वह एसपीएफ युक्त हो।

beauty,beauty tips,beautiful lips,tips to get beautiful lips,lips

विटामिन ए, बी और सी से भरपूर पद्धार्तों का सेवन करे

अच्छा स्वास्थ्य और आकर्षक त्वचा पाने के लिए सबसे असरदार तरीका है, पौष्टिक आहार। इसलिए विटामिन ए, बी और सी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें। इससे होंठ तो कोमल और गुलाबी बनेंगे ही साथ ही बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

घरेलू उपाय भी हैं फायदेमंद

सावधानियों के अलावा आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं जिससे आपके होंठ मुलायम और चमकदार बने रहेंगे। हर रोज रात को सोने से पहले अपने होंठ पर पेट्रोलियम जैली, चुकंदर का रस या नारियल के तेल से मसाज करें। यह उपाय आपको प्राकृतिक गुलाबी होंठ देगा।

हल्दी पाउडर और दूध

हमारे होठ काफी नाजुक होते हैं, जो बदलते मौसम के असर से काफी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। उनमें एक अलग सी परत पडऩे लगती है। जिस तरह फेस की डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रबिंग करनी पड़ती है, ठीक उसी तरह लिप्स की डेड स्किन हटाने के लिए भी स्क्रबिंग जरूरी होती है। पर ध्यान रहे कि लिप्स स्क्रब करने के लिए कभी भी फेस स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप दूध और हल्दी पाउडर को मिलाकर अपने होठों पर लगाने का लिए स्क्रब तैयार करें। जिससे आपके होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी और अच्छे दिखने लगेगें।

beauty,beauty tips,beautiful lips,tips to get beautiful lips,lips

चीनी स्क्रब

होठों की लालिमा कायम करने के लिए चीनी के साथ नारियल तेल की कुछ बूंदे डाल लें और ब्रश की सहायता से इससे धीरे-धीरे अपने लिप्स को स्क्रब करें। इससे होठों का कालापन दूर होगा और साथ में प्राकृतिक चमक भी मिलेगी।

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस होठों को गुलाबी बनाने के लिए औषधि के रूप में एक अचछा प्राकृतिक उपचार है। चुकंदर की जड़ का रंग जितना गहरा होता है, उतना ही गहरी छाप हमारे होठों पर छोड़ता है। यह एक प्राकृतिक रंग है। चुंकदर का एक टुकड़ा या इसके रस को कुछ समय तक होठों पर लगाकर छोड़ दें। एक घंटा होने के बाद रस को साफ कर लें, धीरे-धीरे होंठ गुलाबी होने लगेंगे।

गुलाब की पत्तियां

गुलाब जल हमारे शरीर में अपने नाम के अनुसार ही काम करता है इसका उपयोग करने से त्वचा में तो चमक आती ही है, साथ ही यह होठों को भी नरम कोमल और गुलाबी बनाता है। गुलाबी होठ पाने के लिए रात को सोने से पहले एक रुई पर गुलाब जल डालकर अपने होठों पर लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी