न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों के बाल झड़ना एक बड़ी समस्या, आज से ही ये 5 काम करना शुरू करें

जिसकी वजह से वे धीरे-धीरे गंजे होने लगते हैं और उनकी लहराती जुल्फें उनका साथ छोड़ने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 2:19:30

पुरुषों के बाल झड़ना एक बड़ी समस्या, आज से ही ये 5 काम करना शुरू करें

वर्तमान समय की खराब जीवनशैली और खानपान के कारण हमारे शरीर में कई समस्याएँ उत्पन्न होती रहती हैं, जिसमें से एक है बालों का झड़ना। खासकर पुरुषों के साथ यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, जिसकी वजह से वे धीरे-धीरे गंजे होने लगते हैं और उनकी लहराती जुल्फें उनका साथ छोड़ने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि पुरुष अपने बालों की सही देखभाल करें और उन्हें टूटने से रोकने के ले कुछ उपाय किये जाए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह से बालों की देखभाल की जाए।

* रोज न करें शैम्पू

पुरुष अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान दीजिए कि बालों को ज्यादा न धोएं। यह सामान्य गलती हर कोई करता है। बाल धोने का सही तरीका यह है कि हफ्ते में दो से तीन बार बालों को शैम्पू से धोएं। यह तरीका बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा। कई बार देखा गया है कि बालों से गंदगी को हटाने के लिए पुरुष बाल को रगड़-रगड़कर धोते हैं। बाल धोने का यह तरीका बहुत ही गलत है। आपको धीरे-धीरे बाल को धोना चाहिए। नहीं तो आपके बाल कमजोर होकर गिरने लगेंगे।

* हेयर ड्रायर का प्रयोग ठीक नहीं

आजकल पुरुष अपने बालों के लिए हेयर ड्रायर का ज्यादा से इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल सही तरह से सेट हो जाते हैं लेकिन हेयर ड्रायर बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इससे बाल कमजोर होने लगते है, इसलिए बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दीजिए।

* केमिकल वाले हेयर प्रॉडक्ट्स से बचें

बाजार में मौजूद हेयर प्रोडक्टस कई बार आपके बालों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। यदि आप इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल कमजोर और टूटने लगते हैं। इसलिए अपने बालों पर हेयर जेल, हेयर वैक्स, हेयर स्प्रे और दूसरे हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें। जब आपके बालों की स्टाइल बात आती है, तो इन उत्पादों की न्यूनतम मात्रा में उपयोग करें।

beauty tips,men hair,men hair falling,bad habits,care of hairs,remedies for hair fall

* अंडे का कंडीशनर इस्तेमाल करें

बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अंडे का कंडीशनर बहुत ही उपयोगी है। अंड़े में प्रोटीन और मिनरल्स पाएं जाते हैं जो आपके बालों के लिए सबसे अच्छा पौष्टिक तत्व है। बालों में अंडे लगाने से बाल रेशमी, मजबूत और मुलायम होते हैं। बालों की देखभाल के लिए पुरुष नियमित रूप से बालों को ट्रिम करवाएं। इससे बाल साफ और सही तरह से मैनेज्ड रहेंगे। कोशिश करें कि आप महीने में एक बार जरूर बाल कटवा लें।

* क्लोरीन से करें बालों की देखभाल

क्लोरीन आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए पुरुषों क्लोरीन के हानिकारक प्रभावों से बालों की रक्षा करने के लिए साफ पानी से बालों को धोएं और स्वीमिंग पूल में जाने से पहले स्वीमिंग कैप या फिर हल्के कंडीशनर का प्रयोग करें।

* स्वस्थ बालों के लिए स्वस्थ आहार भी है जरूरी

आपकी लाइफस्टाइल कैसी है उसका प्रभाव आपके बालों पर भी पड़ता है। यहां पुरुषों के लिए बालों की देखभाल का मतलब यह कि वह ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार का सेवन करें। अपने जीवन में व्यायाम या एक्सरसाइज को शामिल करें, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। इसके अलावा नींद पूरी लें और हमेशा सकारात्मक रहें। ये सभी नियम न केवल आपके बालों के लिए जरूरी हैं बल्कि आपके लाइफ को हेल्दी बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी