Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगाते ही फैल जाती हैं आपकी लिपस्टिक, जानें इसका सही तरीका

तो आइये जानते हैं कैसे लगाई जाए लिपस्टिक कि वह फैले नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Mar 2020 4:35:37

लगाते ही फैल जाती हैं आपकी लिपस्टिक, जानें इसका सही तरीका

किसी भी महिला के लिए लिपस्टिक बहुत मायने रखती हैं जो उनके होंठों पर निखार लाते हुए चहरे को आकर्षक बनती है। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि महिलाओं के सामने लिपस्टिक फैलने की चिंता बनी रहती हैं। जी हां, एक अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक यूज़ करने के बाद भी वो होठों के कोनों में फैलने लगती हैं। जिसे बार-बार टचअप देना पड़ता है। ऐसे में आपको जरूरत हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका जानने की। तो आइये जानते हैं कैसे लगाई जाए लिपस्टिक कि वह फैले नहीं।

घर पर बना यह शैंपू दिलाएगा झड़ते-टूटते बालों से छुटकारा

इस तरह मेकअप से छिपाएं चहरे की कमियां, मिलेगा परफेक्ट लुक

होठों को लिपस्टिक के लिए करें तैयार

लिपस्टिक लगाने का सबसे पहला स्टेप होठों को लिपस्टिक के लिए तैयार करना है। अगर आपके होठ सूखे और फटे हुए हैं तो उन पर लिपस्टिक लगाना बिल्कुल भी कारगर नहीं होगा। इसके लिए सबसे पहले आप अपने होठों को चीनी की मदद से स्क्रब करें। इसके बाद पांच मिनट बाद अपने होठों को साफ करके उस पर लिप बाम लगाएं। आप चाहें तो लिप प्राइमर भी लगा सकती हैं। इससे आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।
beauty tips,beauty tips in hindi,lipstick,beauty of lips लिपस्टिक लगाने के लिए बेस बनाएं

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक सुबह से लेकर शाम तक चलें तो इसके लिए आप बेस लगाना न भूलें। बेस के लिए आप अपनी उंगलियों या फ्लैट ब्रश की मदद से होठों को थपथपा कर उस पर कंसीलर लगाएं। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि कंसीलर का शेड होठों की त्वचा से मेल खाता हो। इसके बाद आखिरी में थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर बेस को पूरा करें।

लिप लाइनर

लिप लाइनर होठों को उभारने का काम करता है। अगर आपने सही तरीके से लिप लाइनर लगाया है तो आपकी लिपस्टिक एकदम परफेक्ट लगेगी और फैलेगी भी नहीं। इसके लिए करना आपको इतना है कि आप अपने ऊपरी होंठ को वी शेप बनाते हुए, लिप लाइनर पेंसिल को होठों की बाउंड्री पर घुमाएं। कोशिश करें कि पेंसिल ज्यादा शार्प न हो, इससे होंठ पर शेप बनाने में समस्या हो सकती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि लिप लाइनर लिपस्टिक के कलर से मिलता हो। beauty tips,beauty tips in hindi,lipstick,beauty of lips अब लिपस्टिक लगाएं

इतने सब जतन करने के बाद अब आप लिपस्टिक लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, लिपस्टिक को सीधे न लगाकर ब्रश की सहायता से उसे होठों पर लगाना शुरू करें। शुरुआत ऊपरी होठों के वी शेप से करें जैसे की लिप लाइनर को अप्लाई किया था फिर धीरे-धीरे पूरे होंठों पर लगाएं। पहले एक हल्का कोट लगाएं और फिर अगले कोट की मदद से लिपस्टिक को फिनिशिंग दें। इतने सब बीच में इस बात का ध्यान रखें कि होंठों के सारे कॉर्नर अच्छी तरह से कवर हो जाएं।

रखें इनका ध्यान

ग्लैमरस लुक पाने के लिए बार-बार लिप ग्लॉस का उपयोग न करें। इससे कुछ देर बाद ही आपकी लिपस्टिक फैल जाएगी। जरूरत हो तभी ग्लॉस का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप इसे होंठों के सेंटर से लगाना शुरू करें और पूरे होंठों पर स्मज कर लें। इसके अलावा लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर की मदद से खुद को एवर रेडी करें। इससे जब आप चाय-पानी पिएंगी तो ग्लास या कप पर लिपस्टिक का दाग नहीं लगेगा। इसके अलावा इसे लगाने के बाद टिश्यू पेपर को होंठों पर रखकर इसके ऊपर ब्रश से हल्का सा पाउडर लगाना भी काफी फायदेमंद होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology