न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महंगे और केमिकल युक्त डीयो की बजह घर में तैयार करे नेचुरल डीयो, इन तरीकों से

आइये जानते हैं उन घर पर बने नेचुरल डिओ के बारे में जिनसे दूर होगी पसीने की दुर्गन्ध।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 11:19:31

महंगे और केमिकल युक्त डीयो की बजह घर में तैयार करे नेचुरल डीयो, इन तरीकों से

गर्मियों के दिन चल रहे हैं और इस समय में सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनती हैं पसीने की दुर्गन्ध। गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आने के कारण अंडरआर्म्स से बदबू की समस्या आम है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले कई तरह के खुशबूदार द्रव्यों का प्रयोग करते हैं। जिनमें उपस्थित केमिकल्स हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। इसके लिए अगर घर पर बने नेचुरल डिओ को काम में लिया जाए तो आपकी समस्या भी हल हो जाएगी और यह हानिकारक भी नहीं होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेचुरल डिओ के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर पर बनाना बहुत आसान हैं। तो आइये जानते हैं उन घर पर बने नेचुरल डिओ के बारे में जिनसे दूर होगी पसीने की दुर्गन्ध।

* टी ट्री ऑयल डिओ

टी ट्री ऑयल चाय के पेड़ से प्राप्त होने वाला एक तरह का तेल है जो बहुत गुणकारी होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं इसलिए ये जर्म्स और बैक्टीरिया को मारता है। ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और नैचुरल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। इसके अलावा इसकी खुश्बू भी बहुत मनमोहक होती है। इसे बनाने के लिए आपको ग्रेन एथिल एल्कोहल और टी ट्री ऑयल लेना है। अब ग्रेन एथिल एल्कोहल को एक स्प्रे बोतल में डालें और उसमें 10 बूंदें टी-ट्री ऑयल की डालें। इसे अच्छी तरह से मिला लें और इसे अपनी बगलों में स्प्रे करें। आप चाहें तो एल्कोहल की गंध को हल्का करने के लिए इसमें इसमें पिपरमिंट, लेवेण्डर अथवा नींबू का तेल भी मिला सकते हैं।

* कोकोनट ऑयल डिओ

कोकोनट ऑयल से बना डिओ आपकी त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है और स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। इसके अलावा इससे आप पसीने की बदबू से भी देर तक राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको तीन चम्मच नारियल का तेल, तीन चम्मच बेकिंग सोडा़, 2 चम्मच शीया बटर, 2 अरारोट और कुदरती तेल लेना है। अब शीया बटर और नारियल तेल को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिघला लें। इसके बाद उसमें बेकिंग सोडा, अरारोट को अच्छी तरह मिला लें। इसमें कुछ कुदरती तेल मिलायें और इस मिश्रण को ग्लास कंटेनर में रख दें। इस मिश्रण्ज्ञ को ठंडा होने दें। अब अपनी डियो स्टिक निकालें, आप डियोड्रेंट इस्तेमाल के लिए तैयार है।

homemade deodorant,sweat smell,beauty tips,beauty

* वैक्स और ऑयल

इसे बनाने के लिए एक चौथाई कप कॉर्न स्टार्च, एक चौथाई कप बेकिंग सोडा, 3 चम्मच ऑयल, एक चम्म्च मधुमक्खी के छत्ते से निकला मोम (बीवेक्स), पांच बूंदें टी ट्री ऑयल और अन्य कुदरती तेल। एक बर्तन में नारियल के तेल और बीवेक्स को अच्छी तरह पिघला लें। अब इसमें बाकी सब उत्पाद डाल लें। तब तक अच्छी तरह हिलाते रहें जब तक पेस्ट में झाग न बन जाए। इस पेस्ट को एक पुराने डियो स्टिक में डाल दें। अब इसे सामान्य तापमान पर छोड़ दें। आप देखेंगे कि कुछ ही समय में वह डियो स्टिक जम गयी है और इस्तेमाल के लिए तैयार है। ये डियोड्रेंट आपके काफी पैसे बचाते हैं और आपको सारा दिन ताजा रखते हैं। ये डियोड्रेंट इन गर्मियों में पसीने की गंध से लड़ने का स्मार्ट तरीका हैं। इससे न तो आपकी जेब पर ही असर पड़ता है और साथ ही आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी