न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों की विदाई के साथ ही पनपने लगता है कोहनी का कालापन, इस तरह पाएं इससे छुटकारा

हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप कोहनी के कालेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 10:03:01

सर्दियों की विदाई के साथ ही पनपने लगता है कोहनी का कालापन, इस तरह पाएं इससे छुटकारा

जैसे-जैसे समय निकलता जा रहा है देखा जा रहा है कि वातावरण के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और सर्दियों का कहर कम होने लगा है। सर्दियों की इस विदाई के साथ ही शरीर में भी कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। ऐसी ही एक समस्या है कोहनी के कालेपन की जो सर्दियों की विदाई के साथ ही शुरू हो जाती हैं और आपके हाथों की खूबसूरती को कम करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप कोहनी के कालेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* नारियल का तेल

नारियल के तेल को अपनी कोहनियों पर लगाकर कुछ मिनट तक मसाज करें। इसे दिन में दो बार करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगें। नारियल के तेल में नींबू के रस को मिला कर इस्तेमाल करने से भी कोहनी का कालापन दूर होता है। इसके अलावा आप एक स्क्रब भी उपयोग में ला सकती हैं। इसके लिए नारियल का तेल और अखरोट के चूर्ण का मिक्स कर मिश्रण तैयार कर आप अपनी कोहनियों पर लगाएं और कोहनियों की रंगत में दमदार निखार पाएं।

black elbow,home remedies,remedies for black elbow,beauty tips,skin care tips

* दही का उपयोग

दही में प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा के कालेपन को दूर कर रंगत को निखार प्रदान करने सहायक होता है। साथ ही ये त्वचा को नमीयुक्त कर सुंदर और मुलायम बनाता है। आप दही का उपयोग कोहनी में लगाने के लिये दो अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इसमें आप सिरके को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कोहनी पर लगायें और सूख जाने के बाद कोहनी को धो लें और एक सूखे तौलिये से साफ कर लें। दही का उपयोग करने का दूसरा तरीका है दही में एक बड़ा चम्मच बेसन को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे अपने कोहनी के काले वाले भाग पर लगायें। 20 मिनट कर लगा रहने के बाद इसे धो लें। एक हफ्ते में इस प्रक्रिया के कम से कम तीन बार दोहराएं।

* बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा, त्वचा पर पड़े काले घेरों को साफ करने का सबसे बेस्ट तरीका है। तीन हिस्से बेकिंग सोड़ा और 1 हिस्सा पानी लेकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर सूखने तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें। त्वचा का कालापन दूर होने लगेगा।

black elbow,home remedies,remedies for black elbow,beauty tips,skin care tips

* नींबू और मलाई का पेस्ट

घुटने और कोहनी की सफाई के लिए सबसे लोकप्रिय चमत्कारी उपाय है नींबू और मलाई का पेस्ट। नींबू को छील कर उसमें मलाई मिला लें, नींबू रस से त्वचा की गंदगी दूर होती है।

* नींबू और शुगर का मिश्रण

आप आमतौर पर नींबू का रस निचोड़ने के बाद नींबू के छिलकों को कूड़ेदान में फेक देते होंगे। लेकिन अब इसे फेंकें नहीं, इससे आप अपनी कोहनियों या घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। आप नींबू के छिलकों पर शक्कर को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ें दें। फिर इसे कोहनियों पर 15 मिनट तक रगड़ें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो शक्कर का इस्तेमाल न करें। सिर्फ नींबू का रस या शहद भी लगा सकते हैं।

* एलोवेरा

एलोवेरा स्वास्थ के साथ साथ सौन्दर्य निखारने के काम आता है। यह एक अच्छा मॉइश्चराइज़र है। साथ ही साथ यह त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। एलोवेरा के जेल के नियमित उपयोग से त्वचा खिली खिली व जवां सी नज़र आती है। एलोवेरा के ताजे जेल को सीधे कोहनियों पर लगाएं और लगभग 30 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।इसे नियमित अपनाएं और कुछ सप्ताह में दमकता हुआ निखार पाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश