न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 20 दिन…और आँखों के नीचे के डार्क सर्कल हो जायेंगे फुर्र, करे ये घरेलू उपाय

आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Jan 2018 5:52:48

सिर्फ 20 दिन…और आँखों के नीचे के डार्क सर्कल हो जायेंगे फुर्र, करे ये घरेलू उपाय

हर इंसान को अपने चेहरे की ख़ूबसूरती बहुत पसंद होती हैं। और चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं आँखें। लेकिन आजकल की जीवनशैली में नींद की कमी और हमेशा गैजेट्स पर आँखें होने के कारण आँखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं, जिन्हें डार्क सर्कल भी कहा जाता हैं। जिससे चेहरे की सुन्दरता में कमी आती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

home remedies to get rid of dark circles,dark circles,under eye dark circles,beauty tips in hindi,dark circle removal tips in hindi

* टमाटर

डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।

home remedies to get rid of dark circles,dark circles,under eye dark circles,beauty tips in hindi,dark circle removal tips in hindi

* आलू

आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद कर सकती हैं। दो आलू को एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इन्हें छील लें और पीसकर जूस निकाल लें। रोज रात को सोने से पहले एक रुई के टुकड़े को इस जूस में भिगोकर आंखों के काले घेरों पर लगायें। सुबह इन्हें गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें। सुधार देखने के लिए इस उपचार को लगातार दो हफ्तों के लिए रोज करें।

home remedies to get rid of dark circles,dark circles,under eye dark circles,beauty tips in hindi,dark circle removal tips in hindi

* चाय पत्ती

2 चम्मच चाय की पत्ती को थोड़े से पानी में 2 मिनिट के लिए उबाल ले। फिर छान ले। इस पानी को 2 भागो में बाट ले। एक हिस्से को फ्रीजर में रख कर ठंडा करे। और दुसरे को हल्का गरम ही रहने दे। अब इस गरम पानी में रुई डुबो कर 2 मिनिट के लिए आँखों के नीचे रखे। फिर 2 मिनिट बाद ठन्डे पानी में रुई डुबो कर सेक करे। इस तरह 5 बार ठंडा गरम का सेक करे। ध्यान दे ये हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करे।

home remedies to get rid of dark circles,dark circles,under eye dark circles,beauty tips in hindi,dark circle removal tips in hindi

* खीरा

एक मोटे खीरे का एक टुकड़ा काटें। अब इन टुकड़ों को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें तथा इसे धीरे धीरे अपने काले घेरों पर मलें। वैकल्पिक तौर पर खीरे को पीस लें और इसके गूदे में एक चम्मच नींबू का रस मिश्रित कर दें। अब इस गूदे का प्रयोग अपनी आँखों के नीचे के डार्क सर्कल्स पर करें और इसे 15 मिनट के लिए इसी तरह रहने दें। अब इसे ठन्डे पानी से धो लें। अगर आप इसका प्रयोग रोजाना करें तो काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकती हैं।

home remedies to get rid of dark circles,dark circles,under eye dark circles,beauty tips in hindi,dark circle removal tips in hindi

* शहद और बादाम का तेल

बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने के पहले आंखों के आसपास लगाएं और सारी रात लगा रहने दें। सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें। हर रोज इस नुस्खे को आजमाने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल दूर हो जाएगा।

home remedies to get rid of dark circles,dark circles,under eye dark circles,beauty tips in hindi,dark circle removal tips in hindi

* संतरे का रस और ग्लिसरीन

संतरे का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे मिलाएं और इस पेस्ट को हर रोज आंखों और आस पास के एरिया पर लगाएं। यह डार्क सर्कल से निजात दिलाने का प्रभावशाली तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत