Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले दुल्हे के लिए खास ग्रूमिंग टिप्स

आज हम आपको दुल्हे के लिए कुछ ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जनते हैं उन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Feb 2018 3:00:41

शादी से पहले दुल्हे के लिए खास ग्रूमिंग टिप्स

शादियों का सीजन चल रहा हैं और ऐसे समय में सभी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। खासकर दूल्हा और दुल्हन जो कि शादी में आकर्षण का केंद्र होते हैं। आकर्षण का केंद्र बनने के लिए सभी को लगता है कि सिर्फ दुल्हन को ही ब्यूटी टिप्स अपनाने कि आवश्यकता होती हैं। जबकि ऐसा नहीं हैं दुल्हे को भी कुछ ब्यूटी टिप्स की उतनी ही आवश्यकता होती है जितनी दुल्हन को। इसलिए आज हम आपको दुल्हे के लिए कुछ ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जनते हैं उन टिप्स के बारे में।

* डार्क सर्कल्स
: शादी के मौके पर इतना काम-काज हो जाता है कि दूल्हे को आराम करने और ठीक से नींद लेने का मौका नहीं मिल पाता। इससे डार्क सर्कल हो जाते हैं। दूल्हे के चेहरे पर डार्क सर्कल्स उसकी सारी रौनक को खराब कर देते हैं। डार्क सर्कल के कुछ और कारण भी हो सकते हैं जैसे कि देर तक कंप्यूटर स्क्रीन के आगे काम करना, तनाव, अधिक शराब का सेवन करना आदि। इससे बचने के लिए आप टी-बैग्स या अंडर आई जेल लगाने जैसे घरेलू उपाय अपनाएं। शादी के कुछ दिन पहले से अपनी नींद का खास ख्याल रखें।

grooming tips,men grooming tips,beauty tips for men,groom,beauty * फेशियल : ये बताने की ज़रूरत नहीं कि शादी के लिए फेशियल कितना ज़रूरी होता है। आपका फ्रेश और बिल्कुल क्लीन स्किन आपके चेहरे में चमक लाती है। लेकिन ध्यान रखें कि फेशियल को आप कम से कम एक हफ्ते पहले कराएं, क्योंकि बेशक आखिरी में इसे करा कर चेहरे पर रेशेज़ जैसी समस्या से अपने खास दिन को खराब नहीं कराना चाहेंगे।

* फेशियल हेयर : अगर आप (या आपकी होने वाली दुल्हन) चाहते हैं कि शादी के दिन आप क्लीन-शेव लुक रखें तो कैज़ुअल ना बनें और इसे आखिरी समय के लिए ना छोड़ें। शादी के कम से कम एक हफ्ते पहले से ही फेशियल हेयर पर ध्यान देना शुरू कर दें। अगर आप क्लीन-शेव लुक को चुनने वाले हैं तो 3-4 दिन पहले ही किसी प्रोफेशनल से इसे करा लें। शादी के दिन, एक बार और इसे शेव करा लें ताकि जो हल्के बाल आएं हो वो भी हट जाएं। इससे आपको मिलेगी काफी स्मूद शेव और साथ ही चमकती त्वचा। अगर आपके चेहरे पर दाढ़ी निकल आए तो इसे साफ करा लें।

* मेनिक्योर : इसे इस लिस्ट में देखकर चौकिए मत! अगर पहले कभी आपने मेनिक्योर नहीं कराया है तो अब इसे कराने का समय आ गया है । इस खास दिन पर आपके नाखून और हाथों पर सबकी नज़रें ज़रूर जाती हैं। इसलिए इनका परफेक्ट और खूबसूरत दिखना बेहद ज़रूरी होता है। और तो और जब आप दूल्हन के हाथ पकड़ेगें तब आपके हाथों का भी तो अच्छा दिखना ज़रूरी है।

* बॉडी हेयर वैक्सिंग :
आपके शर्ट के बटन और कॉलर के बीच से झांकने वाले छाती के बाल देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसा हो सकता है कि सेलिब्रेशन की खुशी में आप इतने मशगूल हो जाए कि इन्हें छुपाने की ओर आपका ध्यान ना जाए और ये मेहमान, आपकी होने वाली वाइफ और कैमरे की नज़रों में आ जाए। अगर आप वैक्स नहीं कराना चाहते हैं तो अपने हिसाब से इसे ट्रिम कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology