न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथों की सुन्दरता बढाता है मैनीक्योर, अपनाए ये तरीके

खासकर महिलाऐं ध्यान देती है हाथों की सुन्दरता बढाने के लिए मैनीक्योर करवाने पर।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 3:22:07

हाथों की सुन्दरता बढाता है मैनीक्योर, अपनाए ये तरीके

शरीर की सुन्दरता सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि शरीर के हर अंग की सुन्दरता और स्वच्छता से होती हैं। इसके लिए महिलाऐं पार्लर में कई घंटे बिताती हैं। खासकर महिलाऐं ध्यान देती है हाथों की सुन्दरता बढाने के लिए मैनीक्योर करवाने पर। ये आपके हाथों की गंदगी को साफ करने के साथ टोन को भी खत्म करने का काम करता है। हाथों की सुन्दरता को बढ़ाने में मैनीक्योर को कई तरीकों से किया जा सकता हैं। आज हम आपको मैनीक्योर करने के अलग-अलग तरीके बताने जा रहे हैं जो आपके हाथों की सुन्दरता को निखारें।

* बुनियादी मैनीक्योर

हाथों की देखभाल करने का यह सबसे सरल तरीका है, जिसे आप घर बैठे बड़ी ही आसानी के साथ कर सकती हैं। इसके लिए आप गर्म पानी लेकर उसमें अपने दोनों हाथों को कुछ समय तक भिगों कर रखें। इसके बाद उनमें गर्म तेल की मालिश करें और अपने नाखूनों में बेस का उपयोग करें। इस उपाय को आप घर पर बड़ी ही आसानी के साथ कर सकती हैं।

* फ्रेंच मैनीक्योर

यदि आप अपने हाथों को सुंदर देखना चाहती है तो इसके लिए आप अपने हाथों एवं नाखूनों को अच्छी तरह से स्क्रब कर मसाज करें। इसके बाद नाखूनों को शेप देते हुए उसके आसपास की रूखी त्वचा को साफ कर दें। पेट्रोलियम जैली का प्रयोग करके नाखूनों के ऊपरी हिस्से पर सफेद रंग की पॉलिश को लगाएं।

beauty tips,manicure types,hands care,french manicure,buniyaadi manicure,ameriki manicure,jel manicure,pairafin manicure

* अमेरिकी मैनीक्योर

ये मैनीक्योर लगभग फ्रेंच मैनीक्योर के ही समान हैं। बस अंतर इतना है कि इसमें प्राकृतिक चमक लाने के लिए एरोमैटिक सॉल्ट रब का उपयोग किया जाता है, जिससे हाथों में नमी आती है और हाथों की नसों का रक्त प्रवाह सही तरीके से प्रवाहित होता है। इससे हाथ काफी खूबसूरत नजर आते है।

* जैल मैनीक्योर

जैल मैनीक्योर अन्य मैनीक्योर की अपेक्षा अधिक लंबे समय तक रहता है, क्योंकि इसमें जैल की मात्रा होती है जो इसके काफी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा जैल नाखून पेंट का रंग करीब 3 हफ्तों तक ठीक रहता है। दूसरे नेल पॉलिश की अपेक्षा ये काफी अच्छा जैल पेंट है जो यूवी किरणों से नाखून को सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही इसका प्रयोग करने से इसमें ग्लोसी लुक देखने को मिलता है।

* पैराफिन मैनीक्योर

यदि आपकी त्वचा शुष्क और बेजान नजर आती है तो इस समस्या को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है। पैराफिन मैनीक्योर के करते समय पैराफिन मोम का उपयोग किया जाता है। इसके लिए पैराफिन मोम को हल्का गुनगुना करके हाथों को कुछ समय के लिए इसके अंदर डुबाया जाता है। जिससे हाथ और नाखून सुंदर मुलायम और चमकदार बनते है।

* रिवर्स फ्रेंच मैनीक्योर

इस मैनीक्योर के करने का तरीका पूरा फ्रेंच मैनीक्योर के समान ही है, बस इसमें अंतर इतना ही है कि नाखूनों में हल्के रंग के नेट पेंट से क्यूटिकल पेंट किए जाते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी