Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतर है रात को नहाना, मिलती है सुकून की नींद, दमकती है त्वचा

रात को नहाने से शरीर से दिनभर का पसीना, ऑयल और एलर्जी वाले तत्व निकलकर गहरी नींद मिलती है और त्वचा को दमकता हुआ बनाता है।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 12:19:48

बेहतर है रात को नहाना, मिलती है सुकून की नींद, दमकती है त्वचा

शरीर को स्वस्थ, प्रसन्नचित्त और हल्का-फुल्का रखने में स्नान का अपना एक महत्त्व है। ‘स्नान’ जिसे आम तौर पर नहाना कहा जाता है, दिनचर्या की आवश्यकता है, जिसको किए बिना अधूरापन महसूस होता है। अधिकांश व्यक्ति नियमित रूप से सुबह जल्दी नहाते हैं, लेकिन कामकाजी व्यक्ति वर्तमान में सुबह के साथ-साथ रात को भी इस क्रिया को दोहराते हैं। रात को नहाने के अनेक फायदे होते हैं।

कुछ समय पूर्व डेली मेल ने सुबह और रात को नहाने को लेकर एक शोध किया, जिसका परिणाम उन्हें बहुत चौंकाने वाला मिला। सुबह के नहाने से आम इंसान स्वयं को फ्रेश फील करता है वहीं, रात को नहाने से उसे स्वस्थ नींद मिलती है। ‘स्वस्थ’ से तात्पर्य वह बेफिक्र होकर नींद लेता है। दिन भर की थकावट पल भर में दूर होने के साथ ही दिमाग में दौडऩे वाले विचारों पर अनायास ब्रेक लगता है। मस्तिष्क शांत, शरीर सुगंध युक्त और ताजा होता है।

डेली मेल ऑनलाइन ने शोध का अध्ययन करके न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट से इस विषय पर निष्कर्ष निकालने के लिए कहा। न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट ने जो निष्कर्ष निकाला उसे हम इस प्रकार बयां कर सकते हैं—

रात को नहाने के फायदे:

दिनभर की गंदगी साफ हो जाती है


न्यूयॉर्क के डर्मटॉलजिस्ट ने डेली मेल ऑनलाइन को बताया कि रात के समय नहाने से दिनभर की धूल, मिट्टी, सूखे हुए पसीने की गंध और बंद हुए रोम छिद्रों की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है। हालांकि रात के समय कुछ प्रतिशत व्यक्ति ही नहाते हैं। रात को नहीं नहाने से नींद में खलल पड़ता है और त्वचा संबंधी शिकायतें आम हो जाती हैं। विशेष रूप से इंसान के गुप्त अंगों पर त्वचा संबंधी संक्रमण बढ़ जाता है। इसका कारण यह होता है कि दिन भर कुर्सी पर बैठे रहने से इन स्थानों को पूरी तरह से हवा नहीं मिल पाती है, जिसके कारण इन स्थानों की त्वचा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यह रोग का रूप ले लेती है।

डॉक्टरों का कहना है कि रात को सोने से पहले नहाना और नहाते वक्त इन स्थानों को अच्छी तरह से साफ करना शरीर को स्वस्थ रखने में अहम् भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि रात को सोने से पहले यदि आप नहाते नहीं है तो कम से कम अपने हाथ, पाँव और चेहरे को अच्छी तरह से धो लें, जिससे इन स्थानों पर जमे सूखे पसीने के रेशे साफ हो जाएं और जो दुर्गंध इससे उत्पन्न हुई है उससे मुक्ति मिल जाए। इस क्रिया को करने से भी चेहरे,ख्हाथ-पाँव के रोम छिद्र पूरी तरह से खुल जाते हैं जिससे रात में सोते वक्त पसीने का अहसास नहीं होता है। चेहरे को अच्छी तरह से धोने से मुंहासे नहीं निकलते हैं। यदि चेहरा धोया नहीं जाता है तो बंद रोम छिद्रों में जो गंदगी जमा हो जाती है वह ‘पस’ का रूप ले लेती है, जिसे दूसरे शब्दों में मुंहासे कहते हैं। अक्सर यह युवाओं को निकलते हैं जो अपने चेहरे को दिन में सिर्फ एक बार नहाते वक्त साफ करते हैं।

नींद बेहतर होती है

नहाने से शरीर का तापमान सामान्य होता है जिससे आपको जल्दी और गहरी नींद आती है। इस अध्ययन में बताया गया है कि सोने से कम से कम 90 मिनट पहले नहाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और गहरी नींद आती है। इसके साथ ही शॉवर लेने से दिमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।

दमकती त्वचा मिलती है

रात में शरीर त्वचा की कोशिकाओं को खुद स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी कोशिकाओं का उत्पादन करता है। इसलिए डॉक्टर रात को कम से कम चेहरा धोकर सोने की बात पर जोर देते हैं। हालांकि रात को नहाना आपके काम को आसान कर सकता है।
benefits of bathing,night bathing,beauty tips सुबह के समय नहाने के फायदे:

रचनात्मकता को बढ़ाता है

हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि सुबह के समय नहाने से दिमाग से सारा तनाव और दबाव हट जाता है और आपकी रचनात्मकता बढ़ती है, जिससे आप बेहतर सोच पाते हैं।

सुबह शेव करने से पहले नहाना जरूरी है

इसके अतिरिक्त डॉक्टरों का कहना है कि जो पुरूष सुबह के समय शेव करते हैं, उनके लिए पहले नहाना जरूरी है, क्योंकि गुनगुने पानी से नहाने पर अविकसित बालों का विकास रूक जाता है और त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बेहतर शेव हो पाती है।

सुबह या रात को नहाना कौन सा विकल्प बेहतर

विशेषज्ञों की राय और रिसर्च के आधार पर रात को नहाना बेहतर विकल्प है, जिससे दिनभर की थकान और गंदगी साफ होकर हमें दमकती त्वचा और गहरी नींद मिलती है। हालांकि दिन में दो बार नहाने से भी कोई खतरा नहीं है। यह अपनी पसन्द पर निर्भर करता है। लेकिन नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल ही करें और 10 मिनट से ज्यादा ना नहाएं, क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर की प्राकृतिक तैलीय क्षमता में कमी आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology