न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ खाने के ही नहीं, त्वचा को निखारने के भी काम आता है आलू

इसके अतिरिक्त आलू के फेसपैक से चेहरे का ग्लो और त्वचा में कसावट लायी जा सकती है। आइए जानते हैं किस तरह से आप घर पर आलू का फेसपैक तैयार कर सकती हैं

Posts by : Hema | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 3:21:53

सिर्फ खाने के ही नहीं, त्वचा को निखारने के भी काम आता है आलू

आलू ऐसा भोज्य पदार्थ है जिसके साथ कई प्रकार की सब्जियाँ तैयार की जाती हैं। एक तरफ जहाँ अकेले आलू की तली हुई और रस्सेदार सब्जी बनती है, वहीं दूसरी ओर इसे भिंडी, प्याज, बैंगन, शलजम आदि के साथ मिलाकर भी स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही आलू आपकी त्वचा को भी निखार सकता है। यह बिलकुल सही है आलू न सिर्फ खाने अपितु आपकी त्वचा में सुन्दरता और कसावट भी लाता है। चेहरे के दाग-धब्बे हटाने और आंखों के डार्क सर्कल कम करने के लिए आलू का इस्तेमाल काफी समय से किया जाता रहा है। आलू का रस आंखों के आसपास लगाने से यह आंखों की सूजन को कम करता है। इसके अतिरिक्त आलू के फेसपैक से चेहरे का ग्लो और त्वचा में कसावट लायी जा सकती है। आइए जानते हैं किस तरह से आप घर पर आलू का फेसपैक तैयार कर सकती हैं —

potato,face packs of potato,beauty tips,skin care

*आलू-दूध से बना फेसपैक:
आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके रुई की मदद चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे लगभग आधे घंटे तक लगाकर रखिये उसके बाद इसे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को नियमित नहीं तो कम से कम सप्ताह में तीन बार जरूर करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको अपने चेहरे में परिवर्तन नजर आने लगेगा।

potato,face packs of potato,beauty tips,skin care

*आलू-हल्दी का फेसपैक:
हल्दी न सिर्फ मसाले के रूप में काम आती है अपितु इसके कई और भी फायदे हैं। हल्दी के प्रयोग से त्वचा में निखार आता है। हमारे यहाँ शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है। इससे न सिर्फ त्वचा निखरती है अपितु शरीर से भीनी-भीनी सुगंध निकलती है जो सामने वाले को आकर्षित करती है। आलू और हल्दी के फेसपैक के नियमित उपयोग से त्वचा का रंग साफ होने लगता है। आधे आलू को कद्दूकस करके इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरा पानी से साफ कर लें। इस फेसपैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

potato,face packs of potato,beauty tips,skin care

*आलू-अंडे का फेसपैक:
आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे के पोर्स टाइट होते हैं। आधे आलू के रस में एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें। आपको तुरंत फर्क नजर आएगा।

potato,face packs of potato,beauty tips,skin care

*आलू-मुल्तानी मिट्टी फेसपैक:
यह फेसपैक आपकी त्वचा में निखार लाने के साथ ही मुंहासे वाली त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है। इस फेसपैक को बनाने के लिए बिना छिले आधे आलू का पेस्ट बना लें और उसमें 3 से 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। यह पैक आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी