न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी टिप्स : त्वचा पर लाये निखार घर पर बने इन प्राकृतिक फेशियल से

हम आपको कुछ ऐसे होम मेड फेशियल के बारे में बताएंगे जिन्हें आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं।आइये जानते हैं उनके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 2:57:13

ब्यूटी टिप्स : त्वचा पर लाये निखार घर पर बने इन प्राकृतिक फेशियल से

कहते हैं त्वचा हमेशा जवां बनी रहे और ग्लो करे इसके लिए 30 की उम्र से फेशियल जरूर करना चाहिए। इससे त्वचा में रक्त संचार बढ़ता है साथ ही त्वचा में कसाव भी बना रहता है। यूँ तो ब्यूटी पार्लर में हर स्किन टाइप के अनुसार फेशियल क्रीम रहती है, लेकिन इसमें पैसा और समय दोनों ही बर्बाद होते हैं। बाजार में कई प्रकार की हर्बल क्रीम, फेस वॉश, फेस पैक, माइश्वराइजर जैसे उत्पाद उपलब्ध हैं। लेकिन इनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। और फिर गुणवत्ता को लेकर चिंता तो फिर भी बनी रहती है। हम आपको कुछ ऐसे होम मेड फेशियल के बारे में बताएंगे जिन्हें आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए अलग से पैसा या समय निकालने की भी जरुरत नहीं है। इतना ही नहीं केमिकल फ्री और प्राकृतिक होने की वजह से ये हर उम्र में यूज़ किये जा सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

home made facials,facials,beauty,beauty tips

# एवोकैडो फेशियल : यह केवल फ्रूट या सलाद ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत अच्छे हैं। इसके नेचुरल हेल्थी ऑयल त्वचा में कसाव लाते हैं और त्वचा को जवां रखते हैं। इससे त्वचा में ग्लो भी आता है। एवोकैडो को मिक्सी में पीसकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज गर्दन पर भी करें। मसाज के बाद 10 मिनट लगा कर छोड़ दें। ठन्डे पानी से चेहरा धो लें।

# विटामिन सी फेशियल
: विटामिन सी फेशियल आजकल महानगरों के ज्यादातर स्पा और ब्यूटी सैलून में किया जा रहा है। धूप से प्रभावित त्वचा की रौनक फिर से लौटाने के लिए यह फेशियल अच्छे नतीजे देता है। इस फेशियल में क्लीजिंग, स्किन फर्मिग फेस मास्क, विटामिन सी युक्त स्किन सीरम, विटामिन बी 3 जैल और त्वचा में नमी का संतुलन बनाए रखने के लिए बैलेंसिंग हाइड्रेटर का इस्तेमाल होता है। यह लंबे समय तक त्वचा पर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोकने का भी काम करता है।

# केले का फेस पैक :
आधे केले को पिसकर उसमे एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को 15 मिनट तक के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे केले में एक चम्मच दूध को अच्छी तरह से मिलाएं फिर इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं। इससे चेहरा ग्लो करता है और त्वचा कोमल बनती है। इसके अलावा केले में ओट्स या फिर किसी भी प्रकार के तेल को मिलाएं और मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से ब्लैकहैड्स और डेड स्किन हट जाएगी।

# शहद और व्हिस्की : एक कटोरे में शहद और व्हिस्की मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगा कर कुछ मिनट तक गोलाई में मसाज करें। फिर इसे 10-15 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को पोछ कर उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं। शहद से आपका चेहरा स्मूथ दिखेगा और चेहरा टाइट बनेगा।

# गुलाब और चंदन पैक : गुलाब और चंदन पैक बनाने के लिए एक बड़े चम्मच चंदन पाउडर में चुटकीभर हल्दी पाउडर और लगभग डेढ़ बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाएं। फेस पैक को लगाने से पहले रूई का फाहा गुलाबजल में डुबोकर उसे निचोड़ लें और फिर उससे अपना चेहरा साफ करें। अब तैयार फेस पैक को चेहरे पर फेस पैक ब्रश की मदद से लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें। बदरंग त्वचा खिल उठेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत