न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएगा नींबू, जानें इससे जुड़े नायाब ब्यूटी टिप्स

हम बताते हैं आपको कि किस तरह से नींबू की मदद से आपकी ब्यूटी में निखार लाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 5:40:20

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएगा नींबू, जानें इससे जुड़े नायाब ब्यूटी टिप्स

अक्सर देखा गया है कि महिलाऐं अपनी त्वचा की सुंदरता को निखारने और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए बाजार में उपलब्ध कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में उपस्थित केमिकल की वजह से त्वचा को नुकसान भी होता हैं। ऐसे में आप नींबू की मदद से अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं और इसका कोई नुकसान भी नहीं होता हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से नींबू की मदद से आपकी ब्यूटी में निखार लाया जा सकता हैं।

* चेहरे की चमक

चार चम्मच जौ या चने का आटा, आठ चम्मच दूध, आधा चम्मच हल्दी और दो नींबू का रस सबको मिलाकर, हाथ, मुँह, शरीर पर मलें। सूखने पर रगड़कर, उतारकर बिना साबुन लगाये स्नान करें। इस नींबू नुस्खे से शरीर और चेहरे की चमक बढ़ेगी तथा रंग गोरा हो जायेगा।

* नींबू से दिखें जवान

उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर इसके निशान दिखने लगते हैं। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो कुछ बूंद नींबू के रस में एक बूंद मीठा बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो नींबू के रस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

beauty benefits of lemon,lemon beaut tips,Lemon,beauty tips,skin care tips

* प्राकृतिक गोरापन

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है। प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट होने के कारण यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि नींबू का इस्तेमाल व्यवसायिक और घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। नींबू के रस का सीधे या फिर फेस पैक के जरिए त्वचा पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे।

* ऑयली स्किन से छुटकारा

पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई समस्याओं की जड़ ऑयली स्किन होती है। ऑयली स्किन के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड त्वचा पर जमे तेल के अणुओं को तोड़ता है, जिससे त्वचा नर्म और चिकनी होती है। नींबू को पानी में मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल करें।

* खूबसूरत हाथ

आपके हाथ भी उतने ही खुले रहते हैं, जितना कि चेहरा। इसलिए बाहों का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए। शहद और बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर बांहों का मसाज करने से वह नर्म और साफ रहते हैं। इसके अलावा यह काले पड़े कोहनी में भी निखार लाता है।

* पाए गोरी त्वचा

नींबू और संतरे के छिलके सुखाकर, मिलाकर पीस लें। इसकी चार चम्मच दूध में पेस्ट बनाकर चेहरे पर मलें। 15 मिनट बाद धोयें। त्वचा सुन्दर हो जायेगी। इस पाउडर के प्रयोग की दूसरी विधि यह है कि दूध न डालकर थोड़ा-सा बेसन मिलाकर गुलाबजल डालकर लेप बनाकर लगायें। इन प्रयोगों को बारी-बारी से भी कर सकते हैं। ये दोनों प्रयोग त्वचा को स्वस्थ, गोरी और उजली बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश