न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चाइनीज देवों की पूजा से बरसता है धन, जीवन में आती है सुख-शांति

ये जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाकर आपके जीवन में सुख-शांति और धन-वैभव लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jun 2018 12:39:03

इन चाइनीज देवों की पूजा से बरसता है धन, जीवन में आती है सुख-शांति

हमारे भारत देश में कार्य-सिद्धि के लिए धर्म-कर्म का सहारा लिया जाता हैं। कोई भी परेशानी हो तो उसके लिए देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं ताकि परेशानी से छुटकारा मिले और घर में सुख-समृद्धि का वास हो। जिस तरह भारतीय देवी-देवताओं की पूजा की जाती हैं, उसी तरह अगर चाइनीज देवों की पूजा की जाए तो ये जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाकर आपके जीवन में सुख-शांति और धन-वैभव लेकर आते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चाइनीज देवों के बारे में और उनकी पूजा के बारे में।

* लुक-फुक-साऊ

ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के समान ही लुक, फुक एवं साऊ चीनी देवता हैं जिन्हें एक साथ प्रदर्शित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इनकी उपस्थिति से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की वृद्धि होती है। लुक उच्च श्रेणी के देवता माने जाते हैं। इनके सिर पर चपटी टोपी होती है तथा चेहरे पर लंबी काली दाढ़ी। इनके बाएं हाथ में गदा के समान एक अस्त्र होता है जिसे रूईब कहा जाता है। इनकी मूर्ति रखने से व्यक्ति ऊंचे ओहदे पर पहुंचने की कामना को पूर्ण करता है। फुक को समृद्धि का देवता माना जाता है। इनकी छवि (कद) लुक से लंबी होती है। इनके सिर पर गोल टोपी होती है तथा चेहरे पर घनी, लंबी एवं काली दाढ़ी होती है। जिस घर में फुक की मूर्ति रहती है, उस घर में आमदनी में वृद्धि होती है। साऊ को दीर्घायु का देवता माना जाता है। इनका स्वरूप बुजुर्ग वाला होता है। इनका सिर गोल एवं गंजा होता है। इनकी दाढ़ी लंबी एवं सफेद है। इनके सिर पर टोपी नहीं होती। सुख, समृद्धि, शक्ति, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के प्रतीक इन तीनों चीनी देवताओं (लुक-फुक-साऊ) को एक साथ एक स्थान पर रखा जाता है। इन मूर्तियों को घर के डाइनिंग रूम में आई लैवल से ऊंचा रखा जाना चाहिए। इसे कार्यालय, फैक्टरी आदि में भी रखा जाता है। इनके रखने मात्र से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होने लगती है।

chinese god,good wealth

* कुयान कुंग

चीन के निवासी कुयान कुंग को शक्ति का प्रतीक मानते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि कुयान कुंग की छवि को प्रवेश द्वार के पास लगाने से अनेक प्रकार की बाधाएं घर में प्रवेश नहीं कर पातीं तथा शक्ति एवं सौभाग्य की वृद्धि होती है। सेनानायक की तरह युद्ध का कवच पहने तथा युद्ध के लिए तत्पर रहने की मुद्रा में इनका स्टैच्यू आता है। नवयुवकों में जोश-उमंग उत्पन्न करने, प्रतियोगिता में जीत हासिल करने तथा व्यापार में वृद्धि करने हेतु इनकी प्रतिमा को घर या कार्यालय के प्रवेश द्वार के निकट लगाया जाता है।

* हीचिंग

यह एक षोडशी स्वरूपा नवयुवती की छवि है। चीन की नवयुवतियों की प्रिय देवी मानी जाती हैं। फेंगशुई के अनुसार ही चिंग की छवि को शयनकक्ष में रखने से पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बना रहता है। कुंवारी कन्याओं के शयन-कक्ष में इनका स्टैच्यू रख देने मात्र से इनकी सोच में पवित्रता आने लगती है। वैवाहिक बाधाओं को दूर कराकर अच्छे जीवन साथी को प्रदान करने में ही ‘हीचिंग’ की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। चीन में ‘हीचिंग’ की प्रतिमा प्रत्येक घर में रखी जाती है।

* मदर कुयान यिन

फेंगशुई में इन्हें ‘लेडी लाफिंग बुद्ध’ तथा दया की देवी भी कहा जाता है। लोगों का मानना है कि ये जिस घर में रहती हैं, मां के समान वहां के लोगों की देखभाल करती हैं तथा बुरी नजरों के प्रभाव से बचाती हैं। यह अधिकतर बैठी हुई मुद्रा में होती हैं तथा सफेद वस्त्र धारण किए होती हैं। इनका आसन कमल का फूल है। ये घर के बच्चों तथा महिलाओं की विशेष रूप से रक्षा करती हैं। मदर कुयान यिन घर के सदस्यों के भाग्य को जगाती हैं। नवदंपति में आपसी प्रेम जगाती हैं, नि:संतानों को संतान सुख प्रदान कराती हैं तथा अनेक बीमारियों से रक्षा करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?