न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन स्पेशल : घर में इन चीजों के आगमन से चमकेगी आपकी किस्मत

सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता हैं जो कि शिव को समर्पित होता हैं। इस समय संसार की बागडोर शिव के हाथ में ही होती हैं जिसके चलते यह महीना शिव को अतिप्रिय होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 4:47:11

सावन स्पेशल : घर में इन चीजों के आगमन से चमकेगी आपकी किस्मत

सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता हैं जो कि शिव को समर्पित होता हैं। इस समय संसार की बागडोर शिव के हाथ में ही होती हैं जिसके चलते यह महीना शिव को अतिप्रिय होता हैं। शिव की भक्ति व्यक्ति के तन, मन और आत्‍मा को पवित्र कर देती है। वास्तु में भी सावन के महीने का बहुत महत्व बताया गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सावन के महीने में घर पर आगमन होने से आपकी किस्मत चमकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

vastu tips,vastu tips in hindi,sawan 2020,sawan vastu tips

तुलसी की करें सेवा

सावन का महीना तुलसी की सेवा के लिए सबसे उत्‍तम माना जाता है। वास्‍त में तुलसी का भी बहुत महत्‍व होता है। उत्‍तर दिशा में मिट्टी के गमले में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे न केवल घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्‍त होता है। कुंवारी कन्‍याएं यदि अपने हाथ से तुलसी लगाएं तो उन्‍हें योग्‍य वर की प्राप्ति होती है, ऐसी मान्यता है।

शिव का अंश रुद्राक्ष

रुद्राक्ष एक प्रकार फल होता है, जिसे शिवजी का ही अंश माना जाता है। शिवपुराण में बताया गया है कि रुद्राक्ष की उत्‍पत्ति शिवजी के अश्रुओं से हुई है। अगर आप रुद्राक्ष की माला धारण करने के बारे में सोच रहे हैं तो सावन का महीना इसके लिए सबसे उत्‍तम है। मान्‍यता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से न सिर्फ आपके ऊपर सभी प्रकार के अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है, बल्कि यह शांति और सुकून भी प्रदान करते हैं। दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से आप अपने परिवार के लोगों में संतुलन स्‍थापित कर सकते हैं। आप चाहें तो गौरी शंकर रुद्राक्ष को पहनकर अपने वैवाहिक संबंधों में भी मिठास को बढ़ा सकते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,sawan 2020,sawan vastu tips

धतूरे का पौधा लगाएं

भगवान शिव को धतूरा अतिप्रिय है, इसलिए इसका प्रयोग उनकी पूजा में किया जाता है। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्‍यक्ति भयमुक्‍त होता है और उसके जीवन में समस्‍याओं का निवारण शीघ्र हो जाता है। सावन के महीने में आप घर के बाहर धतूरे का पौधा लगा सकते हैं।

अर्द्धनारीश्‍वर स्‍वरूप यहां करें स्‍थापित

पूर्व दिशा में भगवान शिव का भी वास माना जाता है। इसलिए इस दिशा को साफ-सुथरा रखना भी बेहद जरूरी माना जाता है। इस दिशा में आप चाहें तो भगवान के अर्द्धनारीश्‍वर रूप की मूर्ति को स्‍थापित कर सकते हैं। आपको कहीं भगवान के इस रूप की सफेद संगमरमर के एक पत्‍थर से बनी प्रतिमा मिले तो यह सर्वथा शुभ है। ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति के साथ आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख का वास होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?