न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें पर्स में इन 5 चीजों को रखने की गलती, धन के साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं बुरा असर

आज इस कड़ी में हम आपके लिए उन्हीं चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें भूलकर भी पर्स में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनसे बचत होने की बजाय खर्च अधिक होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Feb 2021 8:51:31

ना करें पर्स में इन 5 चीजों को रखने की गलती, धन के साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं बुरा असर

हर व्यक्ति अपने पास पर्स रखता हैं जिसमें पैसों के साथ कई जरूरी चीजों को भी शामिल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्स में रखी चीजें आपके धन और स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। जी हां, वास्तु में पर्स से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं और ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिन्हें पर्स में रखने की मनाही हैं और इनसे वास्तुदोष उत्पन्न होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए उन्हीं चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें भूलकर भी पर्स में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनसे बचत होने की बजाय खर्च अधिक होता है। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

गैर जरूरी कागजात

वास्तु के अनुसार, पर्स में पुराने पड़े गैर जरूरी कागजात को रखने से धन नहीं ठहरता है और मां लक्ष्मी को भी ऐसा सामान नहीं भाता है। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है इसलिए पर्स में कोई भी बेकार के कागजात ना रखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,wallet vastu tips,positivity in life

कटे-फटे नोट

वास्तु के अनुसार पर्स में रखे नोट मां लक्ष्मी का स्वरूप माने जाते हैं। इसलिए अपने पर्स में कटे फटे नोट नहीं रखने चाहिए। ये नोट आपके किसी भी काम में नहीं आएंगे। बेहतर होगा कि आप इन्हें अपने पर्स से दूर रखें। यह आपके पर्स में नकारात्मकता बढ़ाते हैं।

देवी-देवताओं की तस्वीर

अक्सर देखने में आता है कि हम अपने पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखते हैं। लेकिन वास्तु के नियमानुसार पर्स में ऐसी तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। हां आप पर्स में भगवान के यंत्र को रख सकते हैं। इससे आपके पर्स में धनागमन बना रहेगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,wallet vastu tips,positivity in life

मृत व्यक्ति की तस्वीर

हमारा पर्स मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसमें मृत व्यक्ति की तस्वीर को रखना अशुभ होता है। यदि आप अपने पर्स में किसी मृत व्यक्ति की फोटो को रखे हुए हैं तो उसे तुरंत निकाल दें। पर्स में ऐसी चीजें नकारात्मक को निमंत्रण देती हैं।

उधारी के कागज

अपने पर्स में हम कई तरह की पर्चियां, रसीद आदि रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी उधार की पर्चियां या रसीद नहीं रखनी चाहिए। उधार की पर्चियां पर्स में होना अशुभ माना जाता है। इससे उधारी बढ़ती है।

इन्हें भी अपने पर्स से रखें दूर

पुराने बिलों को अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए। साथ ही पर्स में भूलकर भी ब्लेड या चाकू ना रखें। वास्तु के नियमानुसार ऐसी चीजें पर्स में होने से धन की समस्या बढ़ती है और जीवन में आर्थिक परेशानी बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका