न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के अनुसार अपने ऑफिस में करें बदलाव, करियर को चमकाने में मिलेगी मदद

आज इस कड़ी में हम आपके ऑफिस से जुड़े वास्तु टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 10:00:42

वास्तु के अनुसार अपने ऑफिस में करें बदलाव, करियर को चमकाने में मिलेगी मदद

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व होता हैं जिससे आने वाले जीवन का भविष्य और करियर तय होता हैं। आपके जीवन के हर पहलू से वास्तु जुड़ा होता है। आज इस कड़ी में हम आपके ऑफिस से जुड़े वास्तु टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ता हैं। जी हां, अक्सर देखा जाता हैं कि ऑफिस में काम करने के बावजूद आपको वह फल नहीं मिल पपाता हैं जिसके आप हकदार हैं। तो आइये जानें वास्तु के उन टिप्स के बारे में जो जीवन में सकारात्मकता लेकर आए।

प्रफेशनल्‍स का ऑफिस हो ऐसा

एक प्रफेशनल व्‍यक्ति जो कि लेखक हो या रिसर्च करने वाला कोई शोधार्थी हो या फिर कोई आर्टिस्‍ट हो, इनका ऑफिस में बैठने का स्‍थान कुछ इस प्रकार का होना चाहिए उनकी सीट के पीछे दीवार हो। ऐसा होने से व्‍यक्ति का साहस बना रहता है और उसको हर काम में बेहतर परिणाम प्राप्‍त होते हैं। इसके साथ ही एक बात का और ध्‍यान रखें क‍ि आपके बैठने का स्‍थान ऑफिस के मेन एंट्रेंस से दूर होना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,office vastu tips,career vastu tips

घर में ही हो अगर ऑफिस

अगर आप ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं तो इस बात का ध्‍यान रखें कि आपका काम करने का स्‍थान बेडरूम में नहीं होना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में बहुत से लोग आजकल घर से काम कर रहे हैं ऐसे में आप काम करने का कहां बैठते हैं, इस बात पर विशेष तौर पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

मीटिंग रूम में नहीं होनी चाहिए ऐसी टेबल

अगर आप एक प्रफेशनल हैं तो इस बात का ध्‍यान रखें कि आप जहां अपने साथियों के साथ मीटिंग करते हैं वहां पर टेबल के किनारे पैने नहीं होने चाहिए। बेहतर होगा कि आप ऑफिस के मीटिंग रूम में टेबल अंडाकार रखें। इसके साथ ही एक बात का और ध्‍यान रखें कि कॉन्‍फ्रेंस रूम में भी आपको एंट्रेस के सामने नहीं बैठना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,office vastu tips,career vastu tips

चेयर होनी चाहिए ऐसी

अगर आप ऑफिस वर्क से जुड़े हैं तो आपको ऐसी चेयर पर बैठना चाहिए जिसकी बैक ऊंची हो। इसके साथ मुख्‍य दरवाजे की तरफ आपको पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। माना जाता है कि घर हो या ऑफिस, मां लक्ष्‍मी का आगमन मुख्‍य द्वार से ही होता है। इसके साथ ही यहीं से होकर पॉजिटिव एनर्जी भी आपके पास आती है, तो मुख्‍य द्वार की ओर अपको सदैव मुख करके बैठना चाहिए।

इस बात का जरूर रखें ध्‍यान

आप ऑफिस में जहां बैठते हैं वहां इस बात का ध्‍यान रखें कि आपके सिर के ऊपर से होकर कोई बीम नहीं जानी चाहिए। ऐसा होने से आपकी तरक्‍की के मार्ग में बाधा उत्‍पन्‍न होती है। वहीं ऑफिस में आपकी डेस्‍क स्‍क्‍वायर के शेप में होनी चाहिए। आप चाहें तो आयताकार शेप में भी अपनी डेस्‍क रख सकते हैं। लेकिन किसी भी सूरत में यह गोल नहीं होनी चाहिए।

डेस्‍क का मटीरियल

इस बात का ध्‍यान रखें कि आपकी डेस्‍क लकड़ी की होनी चाहिए। आप चाहें तो टेबल पर शीशा भी लगा सकते हैं तो यह और भी बेहतर माना जाता है। आपको ऑफिस में अपनी टेबल पर एक क्रिस्‍टल बॉल या फिर पिरामिड रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसा आपकी ओर आकर्षित होता है और आपको तरक्‍की भी प्राप्‍त होती है। आपको ऑफिस में उत्‍तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका