न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन करने के दौरान इन वास्तु नियमों का करें पालन, बनी रहेगी अच्छी सेहत

आज इस कड़ी में हम आपको भोजन करने के दौरान वास्तु नियमो के पालन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो कि जीवन की खुशहाली के लिए बहुत जरूरी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 11:47:34

भोजन करने के दौरान इन वास्तु नियमों का करें पालन, बनी रहेगी अच्छी सेहत

भोजन व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे उसकी सेहत जुड़ी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन का वास्तु में भी बड़ा महत्व बताया गया हैं जिससे आपकी किस्मत जुड़ी होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन करने के दौरान वास्तु नियमो के पालन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो कि जीवन की खुशहाली के लिए बहुत जरूरी है। तो आइये जानते हैं इन वास्तु नियमों के बारे में।

सही दिशा में हो डाइनिंग रूम

वास्तु शास्त्र की दृष्टि में भोजन करने का उत्तम स्थान घर के पश्चिम में है। अतः घर की पश्चिम दिशा में बना डाइनिंग हॉल शुभ प्रभाव देने वाला होता है। लेकिन घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में डाइनिंग रूम नहीं होना चाहिए क्योंकि यहाँ भोजन करने से शरीर को किसी भी प्रकार की मज़बूती और पोषण नहीं मिलता, रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। भोजन कक्ष के सामने घर का मुख्य द्वार या शौचालय होना आपसी कलह व मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। डाइनिंग रूम में हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन पूर्व में, उत्तर पूर्व में रखना चाहिए। वॉशबेसिन दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम में नहीं होना चाहिए, यह उत्तर अथवा पश्चिम में भी हो सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,food  vastu tips

जब रसोईघर में हो खाने की व्यवस्था

यदि किचन में ही खाने की व्यवस्था करनी है तो इसका प्रबंध इस प्रकार से हो कि किचन के पश्चिमी हिस्से में डाइनिंग टेबल और कुर्सियां रखी जा सकें। आपकी किचन घर के उत्तर-पश्चिम कोण (वायव्य) में स्थित है तो डाइनिंग टेबल को पश्चिमी दीवार की तरफ रखना चाहिए। लेकिन घर के दक्षिण-पूर्व कोण(आग्नेय) में स्थित किचन में डाइनिंग टेबल रखने के लिए पूर्व दिशा को उचित स्थान माना गया है।

ऐसी हो सेहत की मेज

शुभ फलों में वृद्धि के लिए आयताकार या चौकोर आकार की डाइनिंग टेबल का उपयोग करना अच्छा रहता है। और इसे इस तरह रखा जाना चाहिए कि भोजन करने वालों का मुख पूर्व या पश्चिम की ओर रहे। पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से दीर्घायु होने की संभावना बढ़ जाती है जबकि पश्चिम की ओर चेहरा होने का अर्थ है संपन्नता और समृद्धि का अर्जन। दक्षिण की ओर मुख करना हानिकारक नहीं है परंतु उत्तर की ओर मुख करके भोजन करना सेहत की दृष्टि से वास्तु सम्मत नहीं माना गया है।

सजावट हो सकारात्मक

डाइनिंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि के लिए दीवारों का रंग हल्का, शांत व सौम्य होना चाहिए, इसके लिए हल्के नीले, हरे, पीले अथवा पीच रंगों का प्रयोग किया जा सकता है। तामसिक रंग जैसे काला, गहरा नीला अथवा भूरे रंगों के चयन से बचें। डाइनिंग टेबल पर फलों से भरी हुई टोकरी रखना समृद्धि को आमंत्रित करना है। अगर यह संभव नहीं हो तो दीवार पर फलों अथवा लहलाती हुई फसल की आकर्षक तस्वीर लगा सकते हैं।टेबिल पर ताज़े फूलों का गुलदस्ता या बांस के छोटे पौधों का बंच रखा जाना भी समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम