न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको कर्जदार बनाता हैं घर का वास्तु दोष, जानें और करें इन्हें दूर

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं वास्तुदोष के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूर कर आप परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 10:20:59

आपको कर्जदार बनाता हैं घर का वास्तु दोष, जानें और करें इन्हें दूर

हर व्यक्ति चाहता हैं कि उसका जीवन बिना कर्ज के निकले और उसे किसी से उधार लेने की जरूरत ना पड़े। इसमें आपके घर का वास्तु भी बहुत जिम्मेदार होता हैं। जी हां, वास्तु में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनसे वास्तुदोष उत्पन्न होता हैं और यह आपको कर्जदार बनाने का काम करता हैं। इन वास्तुदोष से घर में धन का आगमन होना रूक जाता हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं वास्तुदोष के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूर कर आप परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

जलीय स्रोतों की यह स्थिति बनाती है कर्जदार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके घर में स्थित पानी का टैंक, बोरिंग, सेप्टिकटैंक आदि पानी से संबंधित चीजें मध्यपूर्व से लेकर पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान और घर के मध्य भाग में स्थित हैं तो यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इनकी उपस्थिति आर्थिक संकट और मानसिक तनाव को बढ़ाती है। वास्तु के अनुसार, घर में पानी की सही दिशा ईशान कोण अत्यंत शुभ माना जाता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defect,debt in life

कर्जदार बनाती है पानी की यह स्थिति

अगर आपके घर में नल या टंकी से पानी टपकता रहता है तो यह सही नहीं माना जाता है। इसको तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। माना जाता है कि टपकता हुआ पानी घर की समृद्धि और धन को अपने साथ बहा ले जाता है। साथ ही धन के व्यय में वृद्धि और घनहानि करता है। इसलिए इनको हमेशा ठीक रखना चाहिए।

ऐसा हो घर और व्यवसाय स्थल का फर्श

अगर आपका शौचालय ईशान कोण में स्थित है तो यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे आर्थिक संकट उत्पन्न होता है और धीरे-धीरे समस्याएं बढ़ने लगती हैं और व्यक्ति को कर्जदार बनाती हैं। वहीं आपके घर या व्यवसाय स्थल का फर्श अगर रोड से नीचा है तो यह आय में कमी उत्पन्न करता है और कर्ज लेने के लिए मजबूर करता है। हमेशा घर या व्यवसाय स्थल का फर्श रोड से ऊंचा होना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defect,debt in life

छत की यह स्थिति कर्ज में करती है वृद्धि

घर की छत पर कभी भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, छत पर रखा कबाड़ आपके सिर पर बोझ बढ़ाता है और कर्ज में भी वृद्धि करता है। अगर आपकी छत पर कबाड़ है तो उसे हटा दें और वहां साफ-सफाई रखें। वहीं उत्तर और ईशान कोण में साफ-सफाई न होना भी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है और कर्जदार बनाने के लिए उत्तरदायी होता है।

इसलिए महत्वपूर्ण है ईशान कोण

घर की पूर्व, उत्तर और ईशान कोण में किसी भी तरह के वास्तु दोष को न रहने दें। इन स्थानों पर वास्तु दोषों को निराकरण कर धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां पर मिलती हैं उस स्थान को ईशान कोण कहा जाता है। यह स्थान भगवान शिव का माना जाता है। जलीय स्रोतों के अलावा पूजा स्थान के लिए भी ईशान कोण को विशेष महत्व दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?