न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको शरद पूर्णिमा की रात किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाएगी और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 8:03:07

पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये उपाय

शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मां लक्ष्मी और चन्द्रमा को समर्पित होता हैं। इस बार शरद पूर्णिमा की तारीख को लेकर भी असमंजस बना हुआ हैं। इस बार शरद पूर्णिमा तिथि 30 अक्टूबर को शाम को 5:45 से लग रही है। वहीं 31 अक्टूबर को रात 8 बजे खत्म हो जाएगी। इसको लेकर कहा जा रहा हैं कि व्रत तो 31 अक्टूबर को रखा जाएगा। लेकिन स्नान, दान और कथा शुक्रवार को करना फलदायी साबित होगा। शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्‍मी के जन्‍मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको शरद पूर्णिमा की रात किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाएगी और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

खीर के रूप में प्राप्‍त करें अमृत

माना जाता है शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में अमृत वर्षा होती है। इस रात में चावल की खीर बनाकर महीन कपड़े से ढ़ककर उसे खुले आसमान के नीचे रख देना चाहिए। दूध, चावल और शक्‍कर तीनों ही मां लक्ष्‍मी को प्रिय हैं। अगले दिन सुबह स्‍नान के बाद खीर को मां लक्ष्‍मी के प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्‍यों को प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए। माना जाता है कि इस खीर को खाने से स्‍वास्‍थ्‍य रूपी संपदा और आरोग्‍य रूपी वरदान प्राप्‍त होता है। साथ ही आपके घर से धन की कमी भी दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad purnima,maa laxmi

कोजागरा की रात का जागरण

मां लक्ष्‍मी के जन्‍मदिन के रूप में शरद पूर्णिमा का यह त्‍योहार मनाया जाता है और इस रात को सोना नहीं होता है। शरद पूर्णिमा को रात्रि जागरण करते हुए मां लक्ष्‍मी का ध्‍यान करना चाहिए। इस रात को कोजागरा भी कहा जाता है। रात में आपको मां लक्ष्‍मी के ध्‍यान के साथ ही विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।

तुलसी की पूजा का महत्‍व

दीपावली से पहले शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए विशेष आयोजन के रूप में देखा जाता है। पूर्णिमा की सुबह स्‍नान करके तुलसी पर दीपक जलाएं और साथ ही सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी को सफेद मिष्‍ठान से भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने वालों पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा होती है। कहते हैं जो तुलसी को प्रसन्‍न करने पर भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी स्‍वत: ही प्रसन्‍न हो जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad purnima,maa laxmi

इन 5 चीजों का मां लक्ष्‍मी को भोग लगाएं

मां लक्ष्‍मी का इस दिन जन्‍मदिन माना जाता है, ऐसे में माता को भेंट के रूप में उनकी प्रिय वस्‍तुएं अर्पित करनी चाहिए। इनमें सिंघाड़ा, मखाना, दही, पान और बताशे प्रमुख माने जाते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन शाम की पूजा में आपको मां लक्ष्‍मी को इन सब वस्‍तुओं का भोग लगाना चाहिए और फिर उसके बाद इन्‍हें प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए। आप और आपके परिवार के ऊपर मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है।

साफ-सफाई का खास महत्‍व

मां लक्ष्‍मी का वास उस घर में माना जाता है जहां के लोग साफ-सफाई और स्‍वच्‍छता से रहते हैं। दीपावली पर लोग इसी वजह से अपने घर की पुताई करवाते हैं और साफ-सफाई करते हैं। शरद पूर्णिमा से ही आपको घर की साफ-सफाई करना आरंभ कर देना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और आपके घर से सभी प्रकार के ग्रहदोष दूर होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?