सेक्स के बाद किया गया यह काम, कपल्स को देता है संतुष्टि

By: Ankur Tue, 09 Oct 2018 3:25:43

सेक्स के बाद किया गया यह काम, कपल्स को देता है संतुष्टि

अक्सर देखा गया है कि सेक्स के बाद कपल्स आराम करने लग जाते हैं या किसी और काम में लग जाते हैं। जबकि सेक्स के तुरंत बाद ऐसा करना आपके प्यार को कम करता हैं। इसलिए सेक्स के तुरंत बाद दोनों में नजदीकियां बहुत जरूरी होती हैं। सम्भोग के बाद प्यार भरा आलिंगन आपको ज्यादा संतुष्टि प्रदान करता हैं। आइये जानते हैं ऐसा क्यों जरूरी हैं।

सर्वे के अनुसार, 50 प्रतिशत से अधिक लोग मानते हैं कि वे सहवास की बजाय चुंबन और आलिंगन को ज्यादा तवज्जो देते हैं। ‘एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके” नामक वेबसाइट के अनुसार, इस सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि एक सफल संबंध में हमेशा प्रतिबद्धता, सहचर्य और हंसी-मजाक के बाद यौन संबंधों की बारी आती है। इस सर्वे में यह भी बात सामने आई है कि पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में लग जाना, बिस्तर से उठ जाना या सो जाना, हेल्दी सेक्स रिलेशनशिप के लिहाज से ठीक नहीं होता है। जब सेक्स के बाद पार्टनर के साथ बिस्तर पर ही थोड़ा समय बिताते हैं, प्यार भरी बातें करते हैं, गले लगाते हैं, तो इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होता है। साथी के साथ प्रेम और स्नेह का व्यवहार रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। इसमें आलिंगन यानी कडल अहम भूमिका निभाता है। ऐसा करने से आपको न सिर्फ सेक्सुअल संतुष्टि मिलती है, बल्कि आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव और प्रेम भी बढ़ता।

शोधकर्ता के अनुसार जो कलप्स अंतरंग संपर्क बनाने में दिक्कत महसूस करते हैं, उनके लिए सेक्स के बाद का बॉन्डिंग टाइम बहुत जरूरी हो जाता है। पार्टनर को प्यार से गले लगाने और किस करने से दोनों के बीच अपनापन बढ़ता है। जो कपल्स सेक्स के बाद तकरीबन 15 मिनट तक एक-दूसरे के साथ प्यार भरा व्यवहार या फिर गले मिलकर समय व्यतीत करते हैं, वे अपने रिश्ते और सेक्स लाइफ दोनों में ज्यादा संतुष्ट होते हैं।
जानकारों के मुताबिक साथी के साथ गले मिलने से खून में एक ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन का स्राव होता है। इससे उच्च रक्तचाप में कमी आती है, तनाव और बेचैनी कम होती है। स्मरण शक्ति बेहतर होती है।

विएना यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार, गले लगते समय सावधानी भी बरतनी जरूरी है। आप उन्हीं को गले लगाएं, जिन्हें बहुत अच्छी तरह से जानते हों। जो आपका करीबी दोस्त हो। ऑक्सीटोसिन को माता-पिता, बच्चे और दम्पतियों के बीच आपसी प्यार बढ़ाने के लिए प्रमुख कारक माना जाता है। जो लोग एक्टिव रिलेशनशिप में होते हैं, उनमें भी ऑक्सीटोसिन का स्तर अधिक होता है। गले मिलने से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है और दर्द से भी राहत मिलती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com