न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समस्याओं का अंत करते हैं ये 4 रंग, पूजा-पाठ में रखते हैं महत्व

काले कपडे पहनकर भी पूजा में शामिल नहीं हुआ जाता है। उसी तरह कुछ रंग ऐसे हैं जिन्हें शुभ माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 10:48:48

समस्याओं का अंत करते हैं ये 4 रंग, पूजा-पाठ में रखते हैं महत्व

आपने देखा ही होगा कि पूजा-पाठ के दौरान कई तरह की सामग्री शामिल की जाती हैं और इनमें विशेषकर 4 रंगों को शामिल किया जाता हैं। जी हाँ, जैसे कि काले रंग को पूजा के दौरान शामिल नहीं किया जाता हैं क्योंकि इसे अशुभ माना जाता हैं। यहां तक कि काले कपडे पहनकर भी पूजा में शामिल नहीं हुआ जाता है। उसी तरह कुछ रंग ऐसे हैं जिन्हें शुभ माना जाता हैं। इन रंगो का उपयोग करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कि वह चार रंग कौन से हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,colors importance in worship,colors end problems

सफ़ेद रंग

सफेद रंग मां सरस्वती को अति प्रिय है। वे सदैव श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। मां सरस्वती के उपवास के दिन सफेद वस्त्र धारण करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुरातनकाल में यज्ञ आदि में सफेद रंग का उपयोग किया जाता था। इसे पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग राहु को शांत करता है।

हरा रंग

हरे रंग को भी बहुत शुभ माना गया है इसे भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माता रानी को श्रृंगार में मेहंदी, हरी चूड़ियां अर्पित की जाती हैं। पूजा में हरे आम के पत्तों, पान के पत्तों, केले का पत्तों का प्रयोग किया जाता है। मां लक्ष्मी को भी हरा रंग प्रिय है। इसके प्रयोग से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक भी माना गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,colors importance in worship,colors end problems

पीला रंग

सनातन धर्म में पीले रंग का बहुत महत्व माना गया है पीला रंग बृहस्पति देव का प्रिय रंग है। पीले रंग को भगवान विष्णु और सौन्दर्य का प्रतीक भी माना जाता है इसलिए इस रंग का उपयोग पूजा में बहुत शुभ माना जाता है, गुरु को भाग्य का कारक माना जाता है। इस कारण मांगलिक कार्यों में भी पीले रंग का उपयोग किया जाता है। जिसका गुरु कमजोर हो उसे गुरुवार के दिन पीले वस्त्र, पीली वस्तुओं का सेवन करना चाहिए। इससे गुरु बलशाली होता है और शादी में आ रही अड़चने दूर होती हैं। लेकिन शयनकक्ष में पीले रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए।

लाल रंग

लाल रंग को सौभाग्य-समृद्धि और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है। हर शुभ कार्य में लाल रंग का उपयोग किया जाता है नई दुल्हन को लाल रंग की साड़ी पहनाई जाती है। माता लक्ष्मी, मां दुर्गा भी लाल वस्त्र धारण करती हैं। इसलिए माता रानी को लाल रंग की चुनर चढ़ाई जाती है। इसके उपयोग से सौभाग्य में वृद्धि होती है। लेकिन घर में इसका उपयोग ध्यान से करना चाहिए। क्योंकि लाल रंग उत्साह के साथ उग्रता का प्रतिनिधित्व भी करता है। इसलिए घर की दीवारें, पर्दे, मैट आदि चटक लाल रंग के नहीं होने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार