न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान को प्रसन्न करने के लिए भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं

दुनिया में जिस तरह भगवान का अस्तित्व हैं उसी तरह नकारात्मक शक्तियों के अस्तित्व को भी नकारा नहीं जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Jan 2018 6:43:28

भगवान को प्रसन्न करने के लिए भारत के इन मंदिरों में होती है तांत्रिक क्रियाएं

दुनिया में जिस तरह भगवान का अस्तित्व हैं उसी तरह नकारात्मक शक्तियों के अस्तित्व को भी नकारा नहीं जा सकता हैं। आज कल की युवा पीढ़ी इन नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए किये गए टोन-टोटकों और तांत्रिक उपायों को सिर्फ फ़िल्मी मानती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है आज भी भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जहां अपनी तांत्रिक विद्या और टोन-टोटकों से लोग भगवान को खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं। आइये हम बताते हैं आपको उन मंदिरों के बारे में

tantrik,indian temples

* मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान :

यह मंदिर तांत्रिकों के अनुसार बहुत ही पवित्र मंदिर है। जिन लोगों पर प्रेत या आत्मा का साया पड़ जाता है वो यहां झाड़-फूंक के लिए आते है। यहां की बहुत मान्यता है। ये भी माना जाता है कि भूत-प्रेत से परेशान लोग यहां आकर ठीक हो जाते है।

tantrik,indian temples

* वैताल मंदिर, भुवनेश्वर, ओड़िसा :

आंठ्वी सदी में बना ये मंदिर, भुवनेश्वर में है जहां तांत्रिक शक्तियां अपने चरम पर रहती हैं। यहां बलशाली चामुण्डा, जो काली का रूप हैं, उनकी मूर्ती है। इस मूर्ती के गले में नरमुंडों की माला है। तांत्रिकों का मानना है कि इस मंदिर की मद्धम रौशनी के कारण, सदियों से संग्रहित शक्तियों को समाहित करने के लिए इससे अच्छा स्थान नहीं है।

tantrik,indian temples

* बैजनाथ मंदिर, हिमाचल प्रदेश :

इस मंदिर में शिव भगवान का प्रसिद्ध वैधनाथ लिंग है। बैजनाथ मंदिर अपनी तांत्रिक क्रियाओं और यहां का पानी अपनी पाचन शक्तियों के लिए प्रसिद्ध है।

tantrik,indian temples

* कालीघाट मंदिर, कोलकाता :

तांत्रिक क्रियाओं में लिप्त रहने वाले लोगों के बीच कालीघाट का मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर साल भर तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। मान्यता के अनुसार इस स्थान पर देवी सती की अंगुलियां गिरी थीं।

tantrik,indian temples

* एकलिंग जी मंदिर, राजस्थान :

भगवान शिव को समर्पित एकलिंग जी मंदिर उदयपुर के पास है। यहां शिव की एक अनोखी और बेहद खूबसूरत चैमुखी मूर्ती है जो काले संगमरमर से बनी है। यहां पूरे साल तांत्रिकों का जमावड़ा लगा रहता है और शिवरात्रि का त्यौहार ज़ोरों-शोरों से मनाया जाता है।

tantrik,indian temples

* खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश :

भारत के मध्य में स्थापित, खजुराहो के मंदिर प्रसिद्ध हैं अपनी कलात्मक रचना और कामुक मूर्तियों के लिए। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि खजुराहो तांत्रिक गतिविधियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां की मूर्तियों में इंसानी वासना और कामुकता को दिखलाया गया है, लेकिन इन कलाकृतियों का अर्थ कुछ और ही है, जो इंसान को अध्यात्म की राह पर ले जाता है। मनुष्य जब इस सांसारिक मोह-माया को त्याग देता है, तब उसे मोक्ष प्राप्त होता है। खजुराहो के मंदिरों में हर साल कई लोग इन कलाकृतियों और मूर्तियों को देखने आते हैं।

tantrik,indian temples

* ज्वालामुखी मंदिर, हिमाचल प्रदेश :

यह मंदिर अपने चमत्कार के साथ यहां होने वाली तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां एक कुण्ड है, जो देखने पर उबलता दिखाई देता है लेकिन छूने पर पानी ठंडा रहता है।

tantrik,indian temples

* काल भैरों मंदिर, मध्य प्रदेश :

मध्य प्रदेश के उज्जैन में काल भैरों का मंदिर है जहां भैरों की श्याममुखी मूर्ती है। तांत्रिक क्रियाओं के लिए ये मंदिर काफ़ी प्रसिद्ध है। इंदौर से एक घंटे की ड्राइव के बाद आप इस प्राचीन मंदिर तक पहुंचते हैं। तांत्रिक, सपेरे, अघोरी वगैराह, अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत में यहां सिद्धि की खोज में आते हैं। वैसे तो यहां कई प्रकार के अनुष्ठान होते हैं, लेकिन भैरों की पूजा के लिए देसी ठर्रे का भोग लगाना अनिवार्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?