न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब कुछ ही घंटे में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन कामों को ना करें

26 दिसंबर 2019 यानी आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा सूर्य ग्रहण होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Dec 2019 6:55:02

अब कुछ ही घंटे में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन कामों को ना करें

26 दिसंबर 2019 यानी आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 6 जनवरी और 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था। इस साल के तीसरे सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने वलयाकार ग्रहण बताया है। वलयाकार ग्रहण में सूर्य पर पूरी तरह से ग्रहण नहीं लगता है। इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित रहता है। इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिक ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दे रहे हैं क्योकि यह ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आने वाला है। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो चुका है। सूतक लगने के बाद किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस सूर्यग्रहण का असर भारत, सऊदी अरब, कतर, इंडोनेशिया, श्रीलंका, सुमात्रा, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और गुआम में नजर आएगा। इसके अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में ये आंशिक ग्रहण की तरह दिखेगा। पोर्ट ब्लेयर में सबसे लंबे समय यानी 3:36 घंटे तक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।

surya grahan timings,surya grahan 2019,surya grahan date and time,natural disasters by surya grahan,surya grahan effects,surya grahan solutions,surya grahan care tips,surya grahan sutak time,astrology

भारत में सूर्य ग्रहण का समय और कहां कैसा दिखेगा

भारत में सबसे ज्यादा असर केरल (Kerala) समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। बैंगलोर में लगभग 89.4% सूर्य ढका हुआ दिखाई देगा। जबकि चेन्नई में 84.6% सूर्य का हिस्सा ढका हुआ होगा। अहमदाबाद में सूर्य का करीब 66% हिस्सा छिपा रहेगा। जबकि दिल्ली में इसका सिर्फ 55.5% हिस्सा ही नजर आएगा। कुल साढ़े 3 घंटे तक लगनेवाले इस ग्रहण की शुरुआत भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी जबकि वलयाकार सूर्यग्रहण की अवस्था सुबह 9:06 बजे शुरू होगी। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।

सूर्य ग्रहण के समय रखें इन बातों का ध्यान


माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय सूर्य से कुछ हानिकारक किरणें निकलती हैं इसलिए लोगों को इस दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना सही नहीं माना जाता है। वैज्ञानिक भी इसे विकिरण से बचाने वाले सनग्लासेस पहनकर देखने की राय देते हैं।

surya grahan timings,surya grahan 2019,surya grahan date and time,natural disasters by surya grahan,surya grahan effects,surya grahan solutions,surya grahan care tips,surya grahan sutak time,astrology

इन कामों को ना करे

सूतक और ग्रहणकाल में अनावश्यक खाना-पीना, मूर्ति स्पर्श करना, मैथुन, निद्रा और तेल लगाना वर्जित है। वृद्ध, रोगी, बालक और गर्भवती स्त्रियों को यथानुकूल भोजन या दवाई लेने में कोई दोष नहीं है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना, सब्जी काटना, सिलाई-पिरोना, नुकीली वस्तु का प्रयोग और अन्य कोई भी उत्तेजित कार्य नहीं करना चाहिए।

आपको बता दे, सूर्यग्रहण के दौरान खाना, पीना और अपने रोजमर्रा के कार्य करना पूरी तरह सुरक्षित है। इससे कोई नुकसान नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका