न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोकामना अनुसार चुने जाप के लिए माला, बनेंगे सभी बिगड़े काम

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि माला का चुनाव अपनी मनोकामना के अनुसार किया जाना चाहिए ताकि सभी काम सिद्ध हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 8:55:17

मनोकामना अनुसार चुने जाप के लिए माला, बनेंगे सभी बिगड़े काम

सनातन धर्म में देवी-देवताओं का स्मरण और पाठ मंत्र जाप के साथ किया जाता हैं और इसे फलीभूत करने के लिए माला की जरूरत होती हैं। माला के साथ किया गया जाप आपके लिए ज्यादा फलदायी साबित होता हैं। लेकिन अब सवाल उठता हैं कि किस माला का चुनाव किया जाए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि माला का चुनाव अपनी मनोकामना के अनुसार किया जाना चाहिए ताकि सभी काम सिद्ध हो। आपके सभी बिगड़े हुआ काम बनेंगे। तो आइये जानते हैं कौनसी माला आपका काम बनाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala for chanting,mala according to wishes

सुख-शांत‍ि-एकाग्रता के ल‍िए करें इससे जप

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर जीवन में सुख-शांत‍ि और एकाग्रता की कमी हो तो स्‍फट‍िक माला से मंत्र जप करना चाहि‍ए। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक न हो तो उसे स्फटिक की माला धारण करना चाहिए। स्फटिक की माला एकाग्रता, संपन्‍नता और शांति की माला मानी जाती है।

धन-ऐश्‍वर्य की प्राप्ति कामना से करें इससे जप

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर धन-ऐश्‍वर्य की की कामना हो। तो मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के ल‍िए कमलगट्टे की माला से जप करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि यदि न‍ियम‍ितरूप से मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप क‍िया जाए तो जातक के जीवन में कभी भी धन-ऐश्‍वर्य की कमी नहीं होती। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि यह जप एक न‍ियम‍ित समय पर न‍ियम‍ित स्‍थान पर और न‍ियम‍ित रूप से क‍िया जाना चाह‍िए।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala for chanting,mala according to wishes

इससे जप करेंगे तो म‍िलेगी हृदय रोग से राहत

पद्म पुराण और शिव पुराण के अनुसार रुद्राक्ष की माला पहनने वाले को शिव लोक की प्राप्ति होती है। रुद्राक्ष की माला से गायत्री माता, मां दुर्गा, शिवजी, माता पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए मंत्र का जप किया जाता है। वहीं अगर रुद्राक्ष की माला गले में धारण कर ली जाए तो यह हृदय रोग और बीपी की समस्‍या से भी राहत पहुंचाती है।

इस माला से करेंगे जप तो शत्रुओं का होगा नाश

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति जिनके मंगल की स्थति ख़राब हो उन्हें लाल चंदन की माला धारण करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल शांत होता है और धारण करने वाले जातक को शुभ फल प्रदान करता है। मान्‍यता है क‍ि लाल चंदन की माला से मां दुर्गा के बीज मंत्रों का जप करने से शत्रुओं का नाश होता है। साथही व‍िरोधी लाख चाहकर भी जातक को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?