न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahavir Jayanti 2020 : भगवान महावीर ने बताया नरक से बचने का उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको भगवान महावीर स्वामी के एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होनें नरक से बचने का उपाय बताया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 11:04:17

Mahavir Jayanti 2020 : भगवान महावीर ने बताया नरक से बचने का उपाय

जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे भगवान महावीर स्वामी जिन्होनें जैन धर्म के अनुयायिओं को जीवन की सच्चाई का बोध कराया। आने वाली 6 अप्रैल को महावीर जयंती का पावन पर्व हैं जो कि जैन समुदाय के लिए एक उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। जैन समुदाय द्वारा भगवान महावीर की बताई गई बातों का बड़ा महत्व हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भगवान महावीर स्वामी के एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होनें नरक से बचने का उपाय बताया था। तो आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

मगध सम्राट श्रोणिक भगवान महावीर का उपासक था। एक दिन जब वह जंगल में शिकार खेल रहा था, उसके हाथों एक हिरन मारा गया। इसके बाद उसे खयाल आया कि इस हिंसा के चलते उसे नरक जाना होगा। वह भगवान के चरणों में आकर बोला, ‘भगवन, क्या हिरन मारने के पाप से बचने का कोई उपाय है, जिससे मुझे नरक में न जाना पड़े?’ इस पर भगवान महावीर ने कहा, ‘श्रोणिक, एक उपाय है। तुम्हारे राज्य में काल सौकरिक नाम का एक कसाई प्रतिदिन पांच सौ पशुओं का वध करता है। यदि तुम केवल एक दिन इन पांच सौ पशुओं को हिंसा से बचा लो तो तुम्हारा नरक जाने का पाप माफ हो सकता है।’

astrology tips,astrology tips in hindi,lord mahavir swami,mahavir jayanti 2020,lord mahavir story

यह सुनकर राजा श्रोणिक बोला, ‘यह काम तो बहुत आसान है। मैं इन पांच सौ पशुओं को मरने से बचा लूंगा।’ राजा ने अपने राज्य के कर्मचारियों को काल सौकरिक के पास भेजा। राज्य के कर्मचारियों ने काल सौकरिक कसाई से बहुत अनुनय-विनय की कि वह इस हिंसा को रोके। उसे धन का लालच भी दिया पर कसाई नहीं माना। इसके बाद राज्य कर्मचारियों ने उसे एक सूखे हुए कुंए में बांधकर उलटा टांग दिया।

महाराजा श्रोणिक अगले दिन भगवान के पास पहुंचे और उनके चरणों में झुकते हुए प्रसन्नतापूर्वक बोले, ‘भगवन, मैंने काल सौकरिक कसाई को एक दिन के लिए पशु वध से रोक दिया है। अब तो मुझे नरक में नहीं जाना पड़ेगा?’ इस पर भगवान महावीर बोले, ‘श्रोणिक राजा, यह तुम्हारी भूल है। उसने उस सूखे कुएं में भी पांच सौ पशुओं के मन में चित्र बनाकर उनको काटा-मारा है। मन से हिंसा की है। हिंसा अंतत: हिंसा ही होती है, चाहे वह असल रूप में हो या विचारों में हो। उसने भाव से हिंसा की है, इसलिए तुम अपना नरक जाना नहीं टाल सकते हो।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?