न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किस रंग की गणेश मूर्ति होती है शुभ? स्थापना करने से पहले जान ले

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) यानी गणपति का सबसे बड़ा उत्सव आ चुका है। भाद्रपद की चतुर्थी को इस त्योहार को मनाया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Sep 2019 1:00:26

किस रंग की गणेश मूर्ति होती है शुभ? स्थापना करने से पहले जान ले

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) यानी गणपति का सबसे बड़ा उत्सव आ चुका है। भाद्रपद की चतुर्थी को इस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश जी को विध्नहर्ता कहा गया है। इनकी पूजा से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस साल गणेशोत्सव 2 सितंबर से 12 सितंबर तक मनाया जाएगा। गणेश जी ही एक ऐसे देवता है जिनका नाम किसी भी पूजा या शुभ काम में सबसे पहले लिया जाता है। गणेश पूजन से पहले श्रद्धालु घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं। लेकिन गणेश मूर्ति को घर में लाने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

गणेश की अलग-अलग मूर्तियों का महत्व

गणेशजी की अलग अलग मूर्तियां अलग अलग-तरह के परिणाम देती हैं। सबसे ज्यादा पीले रंग की और रक्त वर्ण की मूर्ति की उपासना शुभ होती है। नीले रंग के गणेश जी को "उच्छिष्ट गणपति" कहते हैं, इनकी उपासना विशेष दशाओं में ही की जाती है। हल्दी से बनी हुई या हल्दी का लेपन की हुई मूर्ति "हरिद्रा गणपति" कहलाती है। यह कुछ विशेष मनोकामनाओं के लिए शुभ मानी जाती है।

एकदंत गणपति, श्यामवर्ण के होते हैं। इनकी उपासना से अदभुत पराक्रम की प्राप्ति होती है। सफेद रंग के गणपति को ऋणमोचन गणपति कहते हैं। इनकी उपासना से ऋणों से मुक्ति मिलती है। चार भुजाओं वाले रक्त-वर्ण के गणपति को "संकष्टहरण गणपति" कहते हैं, इनकी उपासना से संकटों का नाश होता है। त्रिनेत्रधारी,रक्तवर्ण और दस भुजाधारी गणेश "महागणपति" कहलाते हैं। इनके अन्दर समस्त गणपति समाहित होते हैं। सामान्यतः पीले रंग की या रक्त वर्ण की प्रतिमा जिसका आकार मध्यम हो, घर में स्थापित करनी चाहिए।

कैसे करें मूर्ति की स्थापना

गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना दोपहर के समय करें , कलश भी स्थापित करें। लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाकर मूर्ति की स्थापना करें। दिनभर जलीय आहार ग्रहण करें अथवा केवल फलाहार करें। सायंकाल गणेश जी की यथा शक्ति पूजा करें। घी का दीपक जलाएं।

जितनी आपकी उम्र है उतने ही लड्डुओं का भोग लगाएं, साथ ही दूब भी अर्पित करें। अपनी इच्छाअनुसार गणेश जी के मन्त्रों का जाप करें। चन्द्रमा को नीची दृष्टि से अर्घ्य दें। अन्यथा आपको अपयश मिल सकता है। अगर चन्द्र दर्शन हो ही गया है तो उसके दोष का उपचार कर लें। प्रसाद का वितरण करें तथा अन्न-वस्त्र का दान करें।

गणेश चतुर्थी के पर्व में क्या सावधानियां बरतें?

- चतुर्थी के दिन अथवा पूजा के समय काले वस्त्रों को धारण नहीं करे, पूजा के दौरान पीले अथवा सफेद वस्त्र धारण करें।

- गणेश जी की प्रतिमा अगर घर मैं स्थापित करते हैं तो वह बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए।

- अगर स्वयं नदी की मिट्टी से प्रतिमा बनाएं तो उसका फल सर्वश्रेष्ठ होगा।

- बिना चन्द्रमा को अर्घ्य दिए हुए व्रत का समापन न करें , नज़र नीची रखकर अर्घ्य दें।

- गणेश जी को कभी भी तुलसी दल न चढाएं।

- क्रोध न करें,वाणी पर नियंत्रण रखें और सात्विकता बनाये रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!