न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफला एकादशी : इन नियमों का पालन कर बिना व्रत के भी करें पुण्‍य की प्राप्ति

जो लोग व्रत नहीं रख पाते हैं तो कुछ नियमों का पालन कर एकादशी के पुण्य को प्राप्त कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 10:24:56

सफला एकादशी : इन नियमों का पालन कर बिना व्रत के भी करें पुण्‍य की प्राप्ति

9 जनवरी, 2021 को नए साल की पहली एकादशी हैं जो कि सफला एकादशी के रूप में जानी जाती हैं। एकादशी का व्रत भगवान विष्‍णु को समर्पित होता हैं और इस दिन भक्तगण आस्था रखते हुए व्रत करते हैं। व्रत कर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं और पुण्य की कामना की जाती हैं। लेकिन जो लोग व्रत नहीं रख पाते हैं तो कुछ नियमों का पालन कर एकादशी के पुण्य को प्राप्त कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपको व्रत रखे बिना भी पुण्‍य की प्राप्ति हो सकती है।

ब्रह्मचर्य का पालन करें

एकादशी के दिन पति और पत्‍नी को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए। इस दिन संयम के साथ रहते हुए शारीर‍िक संबंध बनाने से दूर रहना चाहिए। वैसे तो पति और पत्‍नी दोनों को हमेशा ही एक-दूसरे का सम्‍मान करना चाहिए। इस दिन एक-दूसरे को कटु वचन न बोलें और लड़ाई-झगड़ा न करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,safala ekadashi,ekadashi vrat rules

एकादशी के दिन इन चीजों का न करें सेवन

एकादशी का व्रत बहुत ही नियमों के साथ किया जाने वाला व्रत है। माना जाता है क‍ि इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। शास्‍त्रों में ऐसा कहा गया है कि चावल का सेवन करने से मनुष्य रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता है। इस एकादशी के दिन एकदम सादा खाना ग्रहण करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं भी करते हैं तो भी आपको इस दिन बिना प्‍याज लहसुन के खाने का सेवन करना चाहिए।

सुबह जल्‍दी उठें

इस दिन आपको सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य देवता को अर्घ्‍य देना चाहिए और व्रत करने का संकल्‍प लेना चाहिए। इसके साथ ही शाम के वक्‍त यानी गोधूलि बेला में सोना नहीं चाहिए। न ही क्रोध करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,safala ekadashi,ekadashi vrat rules

इन मंत्रों का करें जप

एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु और उनके अवतारों की पूजा करना सबसे श्रेष्‍ठ माना जाता है। इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। इसके साथ ही इस दिन श्रीविष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।

इन चीजों का करें प्रयोग

एकादशी के दिन तुलसी के पत्‍ते नहीं तोड़ने चाहिए और इस दिन किसी को भला बुरा नहीं बोलना चाहिए। सुबह के वक्‍त लकड़ी के दातुन का प्रयोग न करें। नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और अंगुली से कंठ साफ कर लें। इस दिन वृक्ष से पत्‍ते न तोड़ें, गिरे हुए पत्‍ते का प्रयोग करें।

न करें ये काम

एकादशी के दिन भूल से भी किसी को बाल नहीं कटवाने चाहिए और न ही दाढ़ी बनवाना चाहिए। एकादशी के दिन घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है। ब्राह्मणों को दान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?