न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2020 : नवरात्रि के नौ दिनों से जुड़े नियम, क्या करें और क्या नहीं

इन नौ दिनों में कई नियमों का पालन करना होता हैं ताकि मातारानी आपसे नाराज ना हो और आप पर उनकी कृपा बनी रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 7:26:33

Navratri 2020 : नवरात्रि के नौ दिनों से जुड़े नियम, क्या करें और क्या नहीं

आज नवरात्रि में घटस्थापना के साथ ही मातारानी के इस नौ दिन के पावन पर्व की शुरुआत हो जाती हैं। नौ दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व में मातारानी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती हैं। लेकिन इसी के साथ ही इन नौ दिनों में कई नियमों का पालन करना होता हैं ताकि मातारानी आपसे नाराज ना हो और आप पर उनकी कृपा बनी रहे। तो आइये जानते हैं उन नियमों के बारे में जिनका नवरात्रि के इन नौ दिनों में पालन किया जाना चाहिए।

- आप नवरात्रि का व्रत रखने में असमर्थ हैं तो भी आपको नौ दिनों तक अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए। मांस-मछली-मदिरा, लहसुन और प्याज का उपयोग कतई न करें। सात्विक आहार ही ग्रहण करें। इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है ऐसे में आहार की शुद्धता का विशेष ख्याल रखें।

- सदा नारी का सम्मान करें। देवी पुराण में उल्लेखित है कि मां भगवती उन्हीं की पूजा-अर्चना स्वीकार करती हैं जो नारी का पूरा आदर-सम्मान करते हैं। जो नारी की इज्जत करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे सदा प्रसन्न रहती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2020,navratri rules

- मां भगवती उसी पूजा को स्वीकारती हैं, जो शांति, श्रद्धा एवं प्रेम के साथ की जाए। नवरात्रि के पूरे दिन घर में शांति का वातावरण बनाकर रखें। हर किसी के साथ प्रेम एवं सद्भाव का व्यवहार करें, तभी घर में लक्ष्मी का वास होता है नवरात्रि के दिनों में घर में कलह, द्वेष और किसी का अपमान किए जाने पर घर में अशांति रहती है और बरकत नहीं होती।

- इस नवरात्रि में स्वच्छता का विशेष रखा जाता है। नौ दिनों तक सूर्योदय के साथ ही स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए। नवरात्रि के एक दिन पहले से किचन और मंदिर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। मंदिर में नए वस्त्र प्रयोग में लाएं। काले रंग के परिधान नहीं पहनें और ना ही चमड़े का बेल्ट पहनें। इन नौ दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।

- नवरात्रि के दिन मूक और बेबस पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए। इनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करें। गौरतलब है कि मां दुर्गा का वाहन भी एक पशु है।

- तंत्र-मंत्र अकसर गलत मकसदों के लिए किया जाता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2020,navratri rules

- अगर आपने घर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कलश की स्थापना की है तो यह मान लीजिएकि आपने देवी को घर पर आमंत्रित किया हुआ है। अत: दोनों समय उनकी पूजा-आरती और नैवेद्य चढ़ाना न भूलें। साथ ही घर में पूरे नौ दिन में एक पल के लिए भी ताला नहीं लगाएं।इसके अलावा बिस्तर पर नहीं सोकर जमीन पर सोना चाहिए।

- घर आए अतिथि अथवा भिखारी का अपमान न करें। नवरात्रि का उपवास रखते हैं तो घर आए अतिथि से लेकर भिखारी तक का किसी का भी अपमान करने से बचें। बल्कि उन्हें आदर के साथ भोजन करा कर ही विदा करें। इससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं।

- दिन के वक्त सोकर समय गुजारने से बेहतर है ईश्वर पाठ करें। प्रातः स्नान-ध्यान कर अड़ोस-पड़ोस के साथ बैठकर कीर्तन रामायण-पाठ इत्यादि करें। आप चाहे तो दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं।

- अगर आपने नौ दिन का उपवास रखा है तो पत्नी से दूरी बना कर रखें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। मां भगवती की पूजा-अर्चना शुद्ध एवं पवित्र मन से करें। दोनों वक्त पूजा अवश्य करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?