न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि के अनुसार किए गए ये उपाय दूर करते है जीवन की परेशानियां

म आपके लिए लेकर आए हैं राशि के अनुसार किए जाने वाले कुछ उपाय जो जीवन की परेशानियां दूर कर सुख-शांति की प्राप्ति करवाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 4:32:38

राशि के अनुसार किए गए ये उपाय दूर करते है जीवन की परेशानियां

दुनिया में हर व्यक्ति के जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएँ समय-समय पर उत्पन्न होती रहती हैं और उनका सामना करने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय भी करता हैं। इन समास्याओं से निपटने के लिए व्यक्ति व्यावहारिक उपाय के साथ ज्योतिषीय उपायों को भी अपनाता हैं। लेकिन ज्योतिषीय उपायों का प्रभाव ज्यादा तब हो जाता हैं जब इसे राशि एक अनुसार किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राशि के अनुसार किए जाने वाले कुछ उपाय जो जीवन की परेशानियां दूर कर सुख-शांति की प्राप्ति करवाए।

* मेष राशि


इस राशि के जातक नियमित रूप से हनुमान जी की उपासना करें, किसी भी व्यक्ति से कोई भी उपहार या वस्तु मुफ्त या दान में प्राप्त न करें,विधवा महिला की आर्थिक मदद करें, अपने साथ लाल रंग का रुमाल साथ रखें, गाय को देशी घी से चुपड़ी रोटी खिलाएं, सदाचार पूर्ण जीवन बिताएं तथा बहन या पुत्री के घर जाते समय मिठाई अवश्य ले जाएं।

* वृष राशि


इस राशि के जातको को चाहिए कि वे अपने घर में मनी प्लांट लगाएं, देशी घी का दीपक प्रतिदिन जलाएं, शुक्रवार को व्रत रखकर लक्ष्मी जी की आराधना करें, चांदी की अंगूठी या कड़ा पहनें, दूध, घी, कपूर का दान करें तथा अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य के साथ संबंध स्थापित न करें।

remedies to get rid of problems,sunsign,astrology tips

* मिथुन राशि

इस राशि जातक साबुत हरी मूंग गाय या पक्षियों को तथा आटे की गोली मछलियों को खिलाएं, शराब एवं मांसाहार से बचें, फिटकरीयुक्त मंजन करें, सूर्य देव को प्रतिदिन जल चढ़ाएं। बारह वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराकर भेंट दें तथा घर में पशु-पक्षी को न पालें।

* कर्क राशि

इस राशि के जातकों को चाहिए कि वे घर की बुजुर्ग महिलाओं की सेवा करके उनकी आज्ञा का पालन करें, पितरों के नाम भोजन निकालकर पक्षियों को खिलाएं, निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग करें, श्वेत वस्तुओं के व्यापार करने से बचें, चांदी के बर्तन में जल या दूध का सेवन करें।

* सिंह राशि

इस राशि के जातक अपने साथ चांदी का सिक्का रखें, नारियल तेल, अखरोट, चावल, चीनी, चांदी आदि का दान करें, लाल मुख वाले बंदरों को गुड़ और गेहूं से बनी रोटी खिलाएं, रात में सोने से पूर्व रोटी का एक टुकड़ा अग्नि में जलाएं।

* कन्या राशि

इस राशि के जातक अपने साथ हमेशा हरे रंग का रूमाल रखें, अनामिका अंगुली में चांदी का छल्ला धारण करें, शराब या मांसाहार से बचें, घर की छत पर मिटटी या धातु के बर्तन में बरसात का जल भरकर रखें, हरे रंग की वस्तुएं जैसे साबुत मून, हरा वस्त्र, हरी तरकारी आदि बहते जल में प्रवाहित करें।

* तुला राशि

इस राशि के जातक बेहतरी के लिए भोजन करने से पहले पशु-पक्षियों या गाय को भोजन दें, आलू, दही व नमक रहित मक्खन का दान करें, प्रेम विवाह करने से बचें, नशीले पदार्थों का सेवन न करें, जौ, पीली सरसों, तवा या चकला अथवा चिमटा आदि दान करें।

remedies to get rid of problems,sunsign,astrology tips

* वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक अपने साथ हमेशा लाल रुमाल रखें, लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग ज़्यादा करें, मंगलवार का व्रत करते हुए हनुमान जी की उपासना करें तथा उनपर सिन्दूर का चोला चढ़ाएं, चींटियों को चीनी, गुड़ या खांड डालें, किसी से मुफ्त में कोई वस्तु न लें तथा चांदी के बर्तनों में भोजन, पानी या दूध का सेवन करें।

* धनु राशि

इस राशि के जातक अपने साथ पीले रंग का रुमाल रखें, घर में पीले रंग के पुष्प वाले पौधे लगाएं, गुरूवार को व्रत रखकर हल्दी , दही, आलू, कपूर आदि दान करें। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित कर दीपक जलाए तथा किसी के पक्ष में झूठी गवाही भूलकर न दें।

* मकर राशि


इस राशि के जातकों को बेहतर जीवन के लिए सोने की अंगूठी धारण करनी चाहिए, भैंस, कोए या मजदूरों को भोजन कराएं, बंदरों को गुड़-चना दें, मांसाहार या मद्यपान न करें, मीठा दूध बरगद पर चढ़ाएं, शनिवार को लोहे का सामान तथा चमड़े के नए जूते न खरीदें और किसी भी प्रकार के गलत कामों से बचें।

* कुम्भ राशि

इस राशि के जातक प्रतिदिन हल्दी या केसर का तिलक माथे पर लगाएं, दूध मिश्रित जल से स्नान करें, गुरूवार को भगवान् विष्णु का पूजन करें, शनिवार को तेल या लोहे की वस्तु दान करें तथा चांदी या सोने की चेन गले में पहनें।

* मीन राशि

इस राशि के जातक गुरूवार को केले के वृक्ष की पूजा करके माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं, पीले रंग के वस्त्र, डालें, फल आदि का दान करें, पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाकर दीपक जलाएं, घर में पूजा स्थल पर सोने का एक सिक्का पीले रंग के वस्त्र में लपेट कर रखें, घर के सामने गड्ढा हो तो उसे भरवाएं तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका