न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु में बताया गया हैं पर्दों का महत्व, जानें किस तरह लाते है ये तरक्की

आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है कि किस तरह पर्दों की मदद से जीवन में तरक्की लाई जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Aug 2019 9:10:05

वास्तु में बताया गया हैं पर्दों का महत्व, जानें किस तरह लाते है ये तरक्की

हिन्दू धर्म में वास्तु का बड़ा महत्व माना जाता हैं। वास्तु के अनुसार घर से जुड़ी हर दिशा का अपना महत्व होता हैं और इन दिशाओं में स्थित निर्जीव वस्तुएं भी अपनी एक विशेष ऊर्जा रखती हैं जो व्यक्ति के जीवन पर असर डालती हैं। इन्हीं में से एक हैं घर के लगाए जाने वाले परदे। जी हाँ, पर्दों का भी आपकी तरक्की में बड़ा महत्व माना जाता हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है कि किस तरह पर्दों की मदद से जीवन में तरक्की लाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

vastu tips in hindi,curtains according to vastu,positivity in the home

दक्षिण में है यश
अग्नि तत्व की दक्षिण-पूर्व दिशा के कमरे में त्रिकोण जिसका नुकीला भाग ऊपर हो या इससे मिलते-जुलते डिजाइन के परदे लगाए जा सकते हैं। इसी प्रकार दक्षिण दिशा के कमरों में खूबसूरत आयताकार पैटर्न के परदे लगाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दिशा में परदों के रंगों का चयन करते समय लाल, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पश्चिम से मिलेगा लाभ
पश्चिम दिशा में सुनहरे एवं सफेद रंगों के इस्तेमाल के साथ गोलाकार डिजाइन के परदे लगाना अच्छा है। सफेद और सुनहरे रंगों के साथ स्लेटी, पीला, भूरा, हल्का हरा जैसे रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं। पंचकोण वाले सुंदर पैटर्न के परदे भी लगाए जा सकते हैं। इस दिशा में आप इस प्रकार के परदे लगाकर अपने जीवन में लाभ को आमंत्रित कर सकते हैं।

vastu tips in hindi,curtains according to vastu,positivity in the home

पूरब से आएगी समृद्धि
यदि आपका घर पूर्वमुखी है और आप इस दिशा की खिड़कियों और दरवाजों पर परदे लगाने का मन बना रहे हैं तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए अंडाकार डिजाइन या फूलों के पैटर्न, स्ट्रिप्स या इससे मिलते-जुलते पैटर्न के परदे लगाना शुभ होगा। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में तरक्की के नए-नए मार्गों को प्रशस्त करता है। सात्विक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग,जैसे-केसरिया, पीला, हरा, गुलाबी, हल्का नारंगी का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है।

उत्तर से होगी धन प्राप्ति
उत्तर दिशा की तरफ बने कमरों में लहरदार या जल के गुण से मिलते-जुलते डिजाइन के परदे लगाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। जल की दिशा उत्तर में हल्के पीले, हरे, आसमानी और नीले रंगों के परदे लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में इन रंगों का प्रयोग करने से आपको धन आगमन के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। पूर्व, पूर्वोत्तर और उत्तर दिशा में वजन में हल्के परदे लगाना अच्छा विकल्प है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका