न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रतिमा की प्ररिक्रमा से प्राप्त होती है दैवीय ऊर्जा, जानें कौनसे भगवान की कितनी परिक्रमा शुभ

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस देवी-देवता के कितनी परिक्रमा की जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 7:36:54

प्रतिमा की प्ररिक्रमा से प्राप्त होती है दैवीय ऊर्जा, जानें कौनसे भगवान की कितनी परिक्रमा शुभ

जब भी कभी मंदिर जाते हैं तो भगवान के दर्शन के बाद सभी देवी-देवताओं की परिक्रमा करते हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। भगवान की परिक्रमा करने से दैवीय शक्ति के ज्योतिर्मंडल से निकलने वाले तेज की दैवीय ऊर्जा प्राप्‍त होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिक्रमा से जुड़े भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन किया जरूरी हैं तभी इसका फायदा मिल पाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस देवी-देवता के कितनी परिक्रमा की जानी चाहिए। तो आइये जनाते हैं कैसे और कितनी करें परिक्रमा।

कैसे करें परिक्रमा

शास्‍त्रों में बताया गया है कि देवमूर्ति की परिक्रमा सदैव दाएं हाथ की ओर से आरंभ करनी चाहिए, क्योंकि दैवीय शक्ति के आभामंडल की गति दक्षिणावर्ती होती है। बाएं हाथ की ओर से परिक्रमा करने पर दैवीय शक्ति के ज्योतिर्मंडल की गति और हमारे अंदर विद्यमान दिव्य परमाणुओं में टकराव पैदा होता है, जिससे हमारा तेज नष्ट हो जाता है | जाने-अनजाने की गई उल्टी परिक्रमा का हमें दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है। इसलिए इस बात का याद रखें परिक्रमा सदैव मूर्ति के दाएं ओर से आरंभ करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,parikrama in the temple,parikrama according to god

गणेशजी और विष्‍णुजी की परिक्रमा

श्रीगणेशजी और हनुमानजी की तीन परिक्रमा करने का विधान है गणेश जी की परिक्रमा करने से अपनी सोची हुई कई अतृप्त कामनाओं की तृप्ति होती है गणेशजी के विराट स्वरूप व मंत्र का विधिवत ध्यान करने पर कार्य सिद्ध होने लगते हैं। भगवान विष्णुजी एवं उनके सभी अवतारों की चार परिक्रमा करनी चाहिए। विष्णुजी की परिक्रमा करने से हृदय परिपुष्ट और संकल्प ऊर्जावान बनकर सकारात्मक सोच की वृद्धि करते हैं।

सूर्य मंदिर की परिक्रमा

सूर्य मंदिर की सात परिक्रमा करने से मन पवित्र और आनंद से भर उठता है तथा बुरे और कड़वे विचारों का विनाश होकर श्रेष्ठ विचार पोषित होते हैं। हमें भास्कराय मंत्र का भी उच्चारण करना चाहिए, जो कई रोगों का नाशक है। सूर्य को अर्घ्य देकर ॐ भास्कराय नमः का जप करते हुए परिक्रमा करना शास्‍त्रों में बहुज श्रेष्‍ठ माना गया है। इससे हम सभी को आरोग्‍य की प्राप्ति के साथ ही समाज में सम्‍मान की प्राप्ति होती है।

वटवृक्ष की परिक्रमा

महिलाओं द्वारा वटवृक्ष की परिक्रमा करना सौभाग्य का सूचक है। वट सावित्री व्रत पर महिलाएं वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करती हैं, इससे उनके पति की आयु लंबी होती है और उन्‍हें अखंड सौभाग्‍य की प्राप्ति होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,parikrama in the temple,parikrama according to god

भगवान शिव और मां दुर्गा की परिक्रमा

शिवजी की आधी परिक्रमा की जाती है। शिवजी की परिक्रमा करने से बुरे रात के सपने में बुरे ख्‍याल और अनर्गल स्वप्नों का खात्मा होता है। भगवान शिव की परिक्रमा करते समय अभिषेक की धार को न लांघें। आधी परिक्रमा करके वापस लौट आएं और फिर बाएं ओर से जाकर आधी परिक्रमा करें। देवी मां की एक परिक्रमा की जानी चाहिए। नवरात्र में मंदिर जाने पर भक्‍तजन मां दुर्गा की म‍ूर्ति की एक परिक्रमा लगाते हैं।

परिक्रमा के संबंध में नियम

- परिक्रमा शुरू करने के पश्चात बीच में रुकना नहीं चाहिए। साथ ही परिक्रमा वहीं खत्म करें जहां से शुरु की गई थी ध्यान रखें कि परिक्रमा बीच में रोकने से वह पूर्ण नहीं मानी जाती।
- परिक्रमा के दौरान किसी से बातचीत कतई ना करें जिस देवता की परिक्रमा कर रहे हैं, उनका ही ध्यान करें।
- उल्‍टी अर्थात बाएं हाथ की तरफ परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।
- इस प्रकार देवी-देवताओं की परिक्रमा विधिवत करने से जीवन में हो रही उथल-पुथल व समस्याओं का समाधान सहज ही हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?