न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवा चौथ के दिन महिलाएं ना करें ये गलतियां, रिश्तों पर पड़ता हैं बुरा असर

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करवा चौथ के दिन करने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 7:43:57

करवा चौथ के दिन महिलाएं ना करें ये गलतियां, रिश्तों पर पड़ता हैं बुरा असर

महिलाओं के लिए बेहद खास महत्व रखता हैं करवा चौथ जो सुहाग और प्यार का प्रतीक होता हैं। इस दिन महिलाएं पोरी आस्था के साथ निर्जला व्रत रखती है ताकि उनके पति की उम्र लंबी हो सकें और रिश्ता मजबूत हो सकें। लेकिन व्रत के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं क्योंकि इस दिन की गई कुछ गलतियां आपके रिश्तों पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करवा चौथ के दिन करने से बचना चाहिए।

अपना श्रृंगार का सामान ना बांटें किसी दूसरी औरत से

कई बार महिलाएं जाने-अनजाने में अपने मेकअप का सामान दूसरों के साथ शेयर कर लेती हैं लेकिन ऐसा करने की गलती ना करें। जेठानी हो या देवरानी, बहन हो या भाभी अपने मेकअप प्रॉडक्ट्स शेयर ना करें। इससे आपके रिश्ते पर असर पड़ेगा।

काले, नीले और सफेद कपड़े न पहनें

पूजा के समय काले, सफेद या नीले रंग के कपड़े ना पहनें। पूजा के समय आप लाल व गुलाबी रंग के कपड़ें पहनें। साथ ही लाल रंग सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक भी होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020,mistakes during fast

लिपस्टिक से ना भरे मांग

फैशन के चलते बहुत सारी महिलाएं लिपस्टिक से मांग भरती हैं लेकिन बता दें लिपस्टिक को झूठन माना जाता है इसलिए मांग में सुखे लाल के सिंदूर का इस्तेमाल करें।

ना पहनें काली चूड़ियां

फैशन के चक्कर में महिलाएं काले या गाढ़े नीले रंग की चूड़ियां पहन लेती हैं लेकिन इस दिन इस रंग की चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

पैरों में ना पहने सोना

वैसे तो महिलाओं के लिए सोना के गहनें पहनना फैशन ही नहीं बल्कि शुभ भी होता है लेकिन पैरों में सोना पहनना अशुभ माना जाता है। सिर्फ करवा चौथ ही नहीं बल्कि अन्य शुभ दिनों में भी पैरों में सोना पहनने से बचें।

नुकीली चीजों का इस्तेमाल

करवा चौथ व्रत के दौरान महिलाओं को नुकीली जैसे कैंची, चाकू आदि नहीं चलाना चाहिए। साथ ही व्रत रखने वाली महिलाओं को सुई-धागे और सिलाई, बटन टाकने के काम से भी परहेज करना चाहिए।

सफेद चीजों का न करें दान

इस दिन महिलाओं को सफेद चीज का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि वो चंद्रमा का प्रतीक होती है। ऐसे में सफेद फूल, सफेद कपड़े, दूध, दही चावल, सफेद मिठाई और नारियल आदि का दान करने से बचें।

astrology tips,astrology tips in hindi,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020,mistakes during fast

उठते ही आइना न देखें

अक्सर महिलाएं सुबह उठते ही आइना देखने लगती है लेकिन करवा चौथ के दिन ऐसी गलती न करें। सुबह उठते ही अपनी हथेलियां को देखकर अपने ईष्ट देव का ध्यान करें।

सुहाग से जुड़ा सामान न फेंके

आज के दिन महिला को सुहाग से जुड़ी अपनी कोई वस्तु घर के बाहर नहीं फेंकनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपकी कोई चीज बेकार हो गई है तो उसे करवा चौथ के बाद घर से बाहर निकालें।

पूजा से ध्यान न भटकाएं

टाइम पास करने के लिए कुछ महिलाएं इस दिन टीवी देखती है या गपशप करती है। मगर इस चक्कर में पूजा से ध्यान न भटकाएं और पूजा से पहले व बाद में भजन-कीर्तन जरूर करें।

सोते सदस्य को न उठाएं

इस दिन महिलाओं को न सिर्फ खुद सोने से बचना चाहिए बल्कि उन्हें किसी और सोते हुए सदस्य को भी नहीं उठाना चाहिए। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है।

किसी का अपमान न करें

व्रत करने वाली महिलाओं को इस दौरान किसी भी छोटे-बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए इसलिए अपनी बोल-वाणी पर कंट्रोल करें।

पति से न करें झगड़ा

शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। इससे न सिर्फ रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है बल्कि इससे आपको पूजा का फल भी नहीं मिलता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?