न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : मातारानी के इन पावन दिनों में रखें इन बातों का विशेष ध्यान, क्या करें और क्या न करें

इन दिनों में आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं ताकि मातारानी आपसे नाराज ना हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 7:56:45

नवरात्रि 2020 : मातारानी के इन पावन दिनों में रखें इन बातों का विशेष ध्यान, क्या करें और क्या न करें

नवरात्रि का पावन पर्व घट स्थापना के साथ ही 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं जो कि 25 अक्टूबर तक रहने वाला हैं। ये नौ दिन मातारानी को समर्पित होते हैं और इन दिनों में मातारानी का विधिपूर्वक पूजन किया जाता हैं। सभी मातारानी को प्रसन्न करने के संभव प्रयास करते हैं ताकि उनका आशीर्वाद पाकर जीवन के सभी दुख-दर्द दूर करते हुए खुशियां लाई जा सकें। कई भक्त इस दौरान व्रत रखते हैं। इन दिनों में आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं ताकि मातारानी आपसे नाराज ना हो। आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या न करें इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

1. आप नवरात्रि का व्रत रखने में असमर्थ हैं तो भी आपको नौ दिनों तक अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए। मांस-मछली-मदिरा, लहसुन और प्याज का उपयोग कतई न करें। सात्विक आहार ही ग्रहण करें। इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है ऐसे में आहार की शुद्धता का विशेष ख्याल रखें।

2. मां शक्ति स्वयं एक नारी हैं, इसलिए सदा नारी का सम्मान करें। देवी पुराण में उल्लेखित है कि मां भगवती उन्हीं की पूजा अर्चना स्वीकार करती हैं जो नारी का पूरा आदर-सम्मान करते हैं। जो नारी की इज्जत करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे सदा प्रसन्न रहती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,holy days of matarani

3. मां भगवती उसी पूजा को स्वीकारती हैं, जो शांति, श्रद्धा एवं प्रेम के साथ की जाए। नवरात्रि के पूरे दिन घर में शांति का वातावरण बनाकर रखें। हर किसी के साथ प्रेम एवं सद्भाव का व्यवहार करें, तभी घर में लक्ष्मी का वास होता है नवरात्रि के दिनों में घर में कलह, द्वेष और किसी का अपमान किए जाने पर घर में अशांति रहती है और बरकत नहीं होती।

4. इस नवरात्रि में स्वच्छता का विशेष रखा जाता है। नौ दिनों तक सूर्योदय के साथ ही स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए। नवरात्रि के एक दिन पहले से किचन और मंदिर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। मंदिर में नए वस्त्र प्रयोग में लाएं। काले रंग के परिधान नहीं पहनें और ना ही चमड़े का बेल्ट पहनें। इन नौ दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।

5. नवरात्रि के दिन मूक और बेबस पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए। इनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करें। गौरतलब है कि मां दुर्गा का वाहन भी एक पशु है।

6. तंत्र-मंत्र अकसर गलत मकसदों के लिए किया जाता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

7. अगर आपने घर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कलश की स्थापना की है तो यह मान लीजिएकि आपने देवी को घर पर आमंत्रित किया हुआ है। अत: दोनों समय उनकी पूजा-आरती और नैवेद्य चढ़ाना न भूलें। साथ ही घर में पूरे नौ दिन में एक पल के लिए भी ताला नहीं लगाएं।इसके अलावा बिस्तर पर नहीं सोकर जमीन पर सोना चाहिए।

8. घर आए अतिथि अथवा भिखारी का अपमान न करें। नवरात्रि का उपवास रखते हैं तो घर आए अतिथि से लेकर भिखारी तक का किसी का भी अपमान करने से बचें। बल्कि उन्हें आदर के साथ भोजन करा कर ही विदा करें। इससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं।

9. दिन के वक्त सोकर समय गुजारने से बेहतर है ईश्वर पाठ करें। प्रातः स्नान-ध्यान कर अड़ोस-पड़ोस के साथ बैठकर कीर्तन रामायण-पाठ इत्यादि करें। आप चाहे तो दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं।

10. अगर आपने नौ दिन का उपवास रखा है तो पत्नी से दूरी बना कर रखें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। मां भगवती की पूजा-अर्चना शुद्ध एवं पवित्र मन से करें। दोनों वक्त पूजा अवश्य करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,holy days of matarani

व्रत करने वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां

1. नवरात्रि में अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं।
2. नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
3. व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
4. खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं।
5. नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
6. व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
7. व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
8. व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
9. विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।
10. फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें।
11. चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती कतई ना करें। इससे पाठ का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं।
12. शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
13. कई लोग भूख मिटाने के लिए तम्बाकू चबाते हैं यह गलती व्रत के दौरान बिलकुल ना करें। व्यसन से व्रत खंडित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका