न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध के इन उपायों से दूर होगी जीवन की परेशानियां, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

आज इस कड़ी में हम आपके लिए दूध के उपायों से जुड़ी ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो समस्याओं का निदान करते हुए घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 8:35:23

दूध के इन उपायों से दूर होगी जीवन की परेशानियां, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

पोषक तत्वों से भरपूर दूध को बेहतरीन आहार माना जाता हैं जो सेहत के लिए गुणकारी साबित होता हैं। आध्यात्मिक रूप से भी दूध का उपयोग देवी-देवताओं के पूजन के लिए किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष विद्या में भी दूध का बड़ा महत्व होता हैं जो आपकी कई परेशानियों को दूर करने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दूध के उपायों से जुड़ी ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो समस्याओं का निदान करते हुए घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पॉजीटिव एनर्जी के लिए

घर में नकारात्मकता फैलने से लड़ाई-झगड़े व तनाव भरी स्थिति रहती है। साथ ही किसी भी कार्य में जल्दी सफलता नहीं मिलती है। इसके लिए एक बर्तन में 1/2 लीटर दूध और 19 बूंदे शहद मिलाएं। फिर उसे घर की छत से नीचे आते हुए उस दूध के छींते पूरे घर पर मारें। उसके बाद घर से बाहर आकर दूध के बर्तन को चौराहे पर रख बिना पलटे वापिस आ जाएं। इस उपाय को लगातार 21 दिनों तक सूर्यास्त के समय करें। इससे घर की शुद्धि होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,milk remedies,remedies for good luck

ग्रहों की शांति

दूध को चंद्रमा का कारण माना जाता है। ऐसे में हर सोमवार शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से कुंडली के सभी बुरे प्रभाव दूर होते हैं। ऐसे में जीवन की परेशानियां दूर होकर खुशियों का आगमन होता है।

धन हानि से रहेगा बचाव

एक लोटे में जल व थोड़ा सा कच्चा दूध भरकर उसे सिरहाने पर रख कर सोएं। सुबह नहाकर व साफ कपड़े पहने कर उस दूध को कीकर के वृक्ष को अर्पित करें। इससे निरंतर धन हानि से बचाव होने के साथ घर में पैसा टिकने लगेगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

रिश्ते में आएगी मिठास

पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े व तनाव रहने से घर का माहौल खराब हो जाता है। इस समस्या से परेशान लोग हर वीरवार को कच्चे दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर पीपल को अर्पित करें। उसके बाद पेड़ पर कुमकुम, गुड़ व चावल चढ़ाएं। इस उपाय को सूर्योदय के समय करें। पीपल में श्री विष्णु का वास होता है। ऐसे में इसे करने से उनकी कृपा होने के साथ रिश्तों में मिठास आएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,milk remedies,remedies for good luck

नजर उतारने के लिए

नजर लग जाने से जीवन में बहुत सी परेशानियां होने लगती है। इसके लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध, 5 छोटे चम्मच देसी घी, 1 बड़ा चम्मच आक के जड़ की राख मिलाएं। फिर इसे नजर लगे व्यक्ति के सिर से लेकर तलवों कर मलें। बाद में गुनगुने पानी से नहा लें। इसे नजर उतरने में मदद मिलेगी। इस बात का खास ध्यान रखें कि मसाज सिर से शुरु करनी है।

अगर बच्चा दूध ना पीएं

छोटे बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए दूध बेहद ही जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा इसे ना पीएं तो थोड़े से कच्चे दूध को बच्चे के सिर से 7 बार घुमाकर कुत्ते को पिला दें। इससे उसपर लगी नजर दूर हो जाएगी। साथ ही बच्चा दूध पीने लगेगा।

बच्चों में एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के लिए

अगर आपका बच्चा भी पढ़ने में आना-कानी करता है तो उन्हें दूध से स्नान करवाएं। इसके लिए उसके नहाने के पानी में 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इससे उनकी एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। ऐसे में उनका मन शांत होकर स्मरण शक्ति तेज होगी। साथ ही पढ़ाई अच्छे से मन लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका