न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी हथेली में भी बन रहा ‘M’ का निशान, जानें इसका असर

आज इस कड़ी में हम हथेली की रेखाओं से बनने वाले ‘M’ निशान के बारे में बताने जा रहे हैं कि इसका क्या असर होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 May 2020 9:32:40

क्या आपकी हथेली में भी बन रहा ‘M’ का निशान, जानें इसका असर

हस्तरेखा ज्ञान में हाथों की रेखाओं की मदद से व्यक्ति की किस्मत का आंकलन किया जाता हैं। इसी में हथेली में अंग्रेजी के कुछ अक्षरों का भी महत्व होता हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक़ हथेली में बनने वाले अक्षर व्यक्ति के आने वाले समय की ओर इशारा करते है। आज इस कड़ी में हम हथेली की रेखाओं से बनने वाले ‘M’ निशान के बारे में बताने जा रहे हैं कि इसका क्या असर होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कैसे बनता है ‘M’ का निशान

हथेली पर आम तौर पर हृदय रेखा, भाग्‍य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्‍क रेखा से मिलकर ‘M’ की आकृति बनती है। अगर आपके हाथ में भी इन रेखाओं से ‘M’ के अक्षर जैसी आकृति बनती है तो आपको बहुत ही खुश हो जाना चाहिए। ऐसा बहुत ही किस्‍मत वालों के साथ होता है और आपके ऊपर ईश्‍वर की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं हथेली पर ‘M’होने पर क्‍या होता है।

बेहतरीन बिजनस पार्टनर

ऐसे लोग स्‍वभाव से बहुत ही मिलनसार होते हैं और साथ ही तेज बुद्धि वाले और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर होते हैं। ऐसे लोग बिजनस के मामले में भी बेहतरीन पार्टनर साबित होते हैं। हिसाब-किताब के मामले में ये बहुत ही दुरुस्‍त होते हैं और किसी से भी बेईमानी नहीं करते हैं। अगर आपके बिजनस पार्टनर के हाथ में भी ऐसी आकृति बनती है तो आप उस पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,m sign in your palm,palmistry

नौकरी में भी ईमानदार

अगर किसी व्‍यक्ति के हाथ में रेखाओं से ‘M’ का निशान बन रहा है तो ये नौकरी भी बहुत ईमानदारी और जिम्‍मेदारी के साथ करते हैं। समय-समय पर बॉस इनकी प्रशंसा के साथ प्रोन्‍नति भी देता है। रुपये-पैसे के मामले में भी इनके पास कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे लोग अक्‍सर पत्रकारिता को अपने करियर के रूप में चुनते हैं।

प्रेम में होते हैं वफादार

ज्‍योतिष शास्‍त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग प्‍यार के मामले में भी बेहद शांत और ईमानदार होते हैं। ये कभी अपने पार्टनर से झूठ नहीं बोलते और फालतू का मजाक भी नहीं करते। वहीं ईश्‍वर की कृपा से इनके पास सिक्‍स्‍थ सेंस भी बहुत तेज होता है और किसी के झूठ को भी आसानी से पकड़ लेते हैं।

महिलाओं के हाथ में हो ऐसे निशान

जिन महिलाओं के हाथ में ‘M’ का निशान होता है। ऐसी महिलाएं अपने के प्रति विशेष रूप से वफादार होती हैं। ऐसी महिलाओं को पति भी बहुत प्‍यार करने वाले मिलते हैं और इनका बहुत ध्‍यान भी रखते हैं। ये एक-दूसरे के प्रति बेहतरीन जीवनसाथी साबित होते हैं। ऐसे लोग किसी भी प्रकार के बदलाव से घबराते नहीं हैं और जीवन में आने वाली हर चुनौती को सहज होकर स्‍वीकार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये जिस काम में भी हाथ डालते हैं उसमें ही सफल होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका