न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामायण की सीख : कभी ना करें इन 4 लोगों पर भरोसा, बनेंगे मुसीबतों का कारण

उन लोगों की जानकारी दी गई हैं जिनपर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये लोग आगे चलकर आपके लिए मुसीबतें खड़ी करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 10:54:53

रामायण की सीख : कभी ना करें इन 4 लोगों पर भरोसा, बनेंगे मुसीबतों का कारण

धर्म ग्रंथों का जीवन में विशेष महत्व होता हैं जिनसे मिली सीख व्यक्ति के बहुत काम आती हैं। धर्म ग्रंथों में बताई गई बातें अगर जीवन में आत्मसात कर ली जाए तो व्यक्ति के जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं रामायण की जिसकी हर चौपाई में एक सीख छुपी हुई हैं। इसमें उन लोगों की जानकारी दी गई हैं जिनपर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये लोग आगे चलकर आपके लिए मुसीबतें खड़ी करते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,ramayana lesson

जरूरत पड़ने पर ऐसे लोग देते हैं धोखा

रामायण में नृप कृपन यानी कि कंजूस राजा से भी दूरी बनाए रखने की नसीहत दी गई है। इसका आशय यह है कि कंजूस व्‍यक्ति बड़ी से बड़ी परेशानी में भी धन बचाने का यत्‍न करता है। उसे इस बात की परवाह नहीं होती कि धन बचाने से उसे कितनी बड़ी क्षति होगी। वह केवल धन खर्च न हो, इसकी ही जुगत में लगा रहता है। तो ऐसे राजा से भी दूरी बनानी चाहिए। अन्‍यथा जरूरत पड़ने पर यह आपको धोखा ही देंगे।

इनसे ज‍ितना हो दूर ही रहें

रामायण की चौपाई ‘सेवक सठ नृप कृपन कुनारी। कपटी मित्र सूल सम चारी’ के माध्‍यम से यह समझाया गया है कि सेवक सठ यानी कि मूर्ख सेवक से दूर रहें। ये आपको हानि पहुंचा सकते हैं। इसका आशय यह है कि मूर्ख को इस बात की जानकारी नहीं होती कि उसे कब क्‍या और कैसे बात करनी है। ऐसी स्थिति में वह आपकी बातों को कहीं भी किसी पर भी और कभी भी जाहिर कर सकता है। इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है इसीलिए ऐसे व्‍यक्तियों से दूरी बनाए रखने में ही लाभ है।

astrology tips,astrology tips in hindi,ramayana lesson

ये सुख में रहते हैं साथ मुसीबत में छोड़ देते हैं साथ

जो सुख हो या दु:ख दोनों ही स्थितियों में आपके साथ समान व्‍यवहार रखता हो, आपका साथ देता हो, वही सच्‍चा मित्र होता है। लेकिन कपटी मित्र सुख में तो साथ रहते हैं लेकिन किसी भी तरह की परेशानी या फिर दु:ख आते ही साथ छोड़ देते हैं तो ऐसे मित्रों को कपटी मित्र की संज्ञा दी गई है। इनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए। अन्‍यथा ये आपको और भी ज्‍यादा तकलीफ में डाल सकते हैं।

परेशानी आने पर सबसे पहले छोड़ देती हैं साथ

कुनारी यानी कि कुलटा स्‍त्री से दूरी बनाने के पीछे तर्क ऐसी नारी से है, जिन्‍हें अपने कुल की मर्यादा और सम्‍मान का ख्‍याल नहीं रहता। तो ऐसी स्‍त्री से भी दूर रहना चाहिए क्‍योंकि ये केवल अपने ही बारे में यानी कि अपनी सुख-सुविधा का ही ध्‍यान रखती हैं। अगर आप किसी ऐसी स्‍त्री के साथ संबंध रखते हैं तो वह केवल अपने सुख-स‍ुविधाओं के लिए आपका साथ देगी लेकिन कोई परेशानी आई तो तुरंत ही साथ छोड़ कर चली जाएगी। तो रामायण ऐसी स्त्रियों से दूरी बनाए रखने की बात कहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?