न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अँग्रेजी के 1st अल्फ़ाबेट से जाने अपना व्यक्तित्व

A से Z तक के सभी अल्फाबेट्स के लिए अलग-अलग व्यक्तित्व बताया गया हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Sep 2017 7:20:08

अँग्रेजी के 1st अल्फ़ाबेट से जाने अपना व्यक्तित्व

A से Z तक के सभी अल्फाबेट्स के लिए अलग-अलग व्यक्तित्व बताया गया हैं। हर एक अंक का अलग व्यक्तित्व हैं , अलग ग्रह स्वामी है। हमारे नाम का पहला अक्षर जिस अंक से संबंधित होता है, हमारा स्वभाव और भविष्य उसी के अनुसार रहता है। तो आइये जानते हैं 1st अल्फ़ाबेट से शुरू होने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व।

जिन लोगों का नाम A वर्ड से शुरू होता है-
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश अक्षर A से शुरू होता है, उन लोगों में जन्म से ही कई गुण होते हैं। ए अक्षर वाले लोग बहुत भावुक होते हैं और जल्दी ही आवेश में भी आ जाते हैं। इन लोगों की इच्छा होती है कि घर-परिवार और समाज में सभी सही ढंग से रहें और लोग इनका कहना भी मानें।

जिन लोगों का नाम B वर्ड से शुरू होता है-

यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश के B से शुरू होता है। ये लोग अपने विचारों और सोच से सभी का दिल जीत लेते हैं। इन लोगों से बहस में जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी ये लोग बहस कर सकते हैं। अपने विचारों में ही डूबे रहते हैं। ये लोग हर किसी पर आसानी से भरोसा भी नहीं करते हैं।

जिन लोगों का नाम C वर्ड से शुरू होता है-

वे लोग बहुत ही अस्थिर विचारों वाले होते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर C है। इस अक्षर के लोग अधिक समय तक एक ही बात पर अडिग नहीं रह पाते हैं और विचार बदलते रहते हैं। ये लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अंतिम क्षण तक पूरा प्रयास करते हैं।

जिन लोगों का नाम D वर्ड से शुरू होता है-
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर डी है, वे हर काम को पूरे विश्वास के साथ करते हैं और अंतिम क्षण तक सफलता पाने का प्रयास करते हैं। साथ ही, इन लोगों का खुद पर नियंत्रण भी अच्छा रहता है।

जिन लोगों का नाम E वर्ड से शुरूहोता है-

यह लोग खुले विचारों वाले और बिंदास होते हैं, जिनका नाम का पहला इंग्लिश अक्षर E है। ये लोग सच बोलने में कभी भी हिचकते नहीं हैं और ना ही इस बात की परवाह करते हैं कि सच बोलने पर दूसरों को कितना कष्ट सहन करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से भी ये लोग शक्तिशाली होते हैं। इनकी सहनशक्ति भी बहुत अधिक होती है।

जिन लोगों का नाम F वर्ड से शुरू होता है-
किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश के F से शुरू होता है तो वे लोग अपने घर-परिवार से पूरी तरह अटैच रहते हैं। इनके लिए परिवार ही पहली प्राथमिकता होता है और सदस्यों के लिए कुछ भी कर सकने का जुनून भी होता है। कभी भी ये लोग बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं, लेकिन इससे वातावरण खुशनुमा हो जाता है।

जिन लोगों का नाम G वर्ड से शुरू होता है-

ऐसे लोग अपनी ईमानदारी और निष्ठा के कारण समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर G होता है। ये लोग किसी भी बात को घुमा-फिराकर बोलना पसंद नहीं करते हैं। जो भी बात होती है, उसे सीधे बोल देते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है।

जिन लोगों का नाम H वर्ड से शुरू होता है-
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर H है तो वह स्वार्थी हो सकता है। ऐसे लोग बहुत ही चतुर होते हैं और चतुराई के बल पर अपने स्वार्थ को सिद्ध करने का प्रयास करते रहते हैं। चतुरता के कारण सफलता भी प्राप्त करते हैं और जीवन अपने स्तर पर ऐश-आराम के साथ व्यतीत करते हैं।

astrology,know your personality with 1st alphabet,alphabet prediction

जिन लोगों का नाम I वर्ड से शुरू होता है-
ऐसे लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर I होता है। इन्हें आलस्य से नफरत होती है। ये खुद भी सदैव चुस्त रहते हैं और चाहते हैं कि सभी इन्हीं की तरह आलस्य का त्याग करें। घर-परिवार के सदस्यों को भी यही सलाह देते हैं कि कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए।

जिन लोगों का नाम J वर्ड से शुरू होता है-

ऐसे लोगों की सोच बहुत व्यापक होती है, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर J होता है। ये लोग पुराने समय से चली आ रही रूढ़ीवादी परंपराओं का पालन नहीं करते हैं। खुद भी पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहते हैं और दूसरों को भी स्वतंत्र रहने की सलाह देते हैं।

जिन लोगों का नाम K वर्ड से शुरू होता है-

ऐसे लोग जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर K होता है। इन लोगों को जीवन के अलग-अलग चरणों में कठिन परिश्रम करना पड़ता है, लेकिन अंतत: सफलता प्राप्त करते हैं। कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त की हुई सफलता लंबे समय तक इनका साथ देती है। कभी-कभी ये लोग खुद अपने भाग्य पर विश्वास नहीं कर पाते हैं।

जिन लोगों का नाम L वर्ड से शुरू होता है-

वे लोग जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर L है ,वे बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इस स्वभाव के कारण दूसरों के दुख दूर करने का प्रयास भी करते हैं। इनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है।

जिन लोगों का नाम M वर्ड से शुरू होता है-
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर M होता है, वे अपने नैतिक मूल्यों पर जीवन व्यतीत करते हैं। गलत काम को और गलत काम करने वाले लोगों को कभी भी बढ़ावा नहीं देते हैं। सामान्यत: इनकी सोच यही होती है कि सादा जीवन और उच्च विचार, लेकिन इनकी सादगी ही कई बार इन्हें परेशानियों में फंसा देती हैं।

जिन लोगों का नाम N वर्ड से शुरू होता है-

जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर N होता है, वे जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करते हैं। इनके कार्यों में बाधाएं आती हैं, आसानी से सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करते हुए ये लोग मजबूत और शक्तिशाली बन जाते हैं। ये लोग बहुत अच्छे मित्र भी होते हैं।

जिन लोगों का नाम O वर्ड से शुरू होता है-

जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर O होता है, वे स्वार्थी हो सकते हैं। ओ अक्षर वाले लोगों का अंदाज बोल्ड होता है, पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। इन्हें आधुनिक जीवन अधिक पसंद आता है। ये लोग जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण कभी हार नहीं मानते हैं। O अक्षर वाले लोगों के मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है।

जिन लोगों का नाम P वर्ड से शुरू होता है-
वे लोग अंदर से बहुत अशांत रहते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश P होता है। P अक्षर वाले लोगों के मन में कई प्रकार की उथल-पुथल चलती रहती है, लेकिन वे बाहर स्वयं शांत ही दिखाते हैं। आंतरिक स्थिति के विषय में किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं। इनके मन की स्थिति चाहे जैसी हो, लेकिन दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इनके विचारों में भी पवित्रता होती है और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। अपने भविष्य के प्रति लगातार विचार मंथन करते रहते हैं। ये लोग सदैव शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं।

astrology,know your personality with 1st alphabet,alphabet prediction

जिन लोगों का नाम Q वर्ड से शुरूहोता है-यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर Q है तो वह व्यक्ति जीवन को सही ढंग से व्यतीत करने वाला होता है। इन लोगों की इच्छा होती है कि वे हमेशा सही तरीके से कार्य करें और दूसरों की मदद करते रहते हैं।

जिन लोगों का नाम R वर्ड से शुरूहोता है-
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर R है तो वह व्यक्ति वैचारिक रूप से शक्तिशाली होता है। ऐसे लोग किसी बात को गहराई से मंथन करते हैं और उसके बाद निर्णय करते हैं जो कि अधिकांश परिस्थितियों में सही सिद्ध होता है। ये लोग आसानी से मित्र बना लेते हैं, इस वजह से इनके मित्रों की संख्या काफी अधिक होती है।

जिन लोगों का नाम S वर्ड से शुरूहोता है-
S अक्षर वाले लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं। किसी भी काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता है। अपनी बुद्धिमानी से परेशानियों को दूर कर लेते हैं। ये लोग अपने आसपास हो रही गतिविधियों की जानकारी भी रखते हैं। मित्रों के प्रति वफादार रहते हैं।

जिन लोगों का नाम T वर्ड से शुरूहोता है-
वे लोग अपने जीवन से संतुष्ट रहते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर T है। इनके विचार मंथन का स्तर काफी ऊंचा होता है और अपनी बुद्धिमानी के बल पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

जिन लोगों का नाम U वर्ड से शुरूहोता है-
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर U है, वे लोग सदैव नए आइडियाज पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने ग्रुप में नए विचारों के लिए खास पहचान रखते हैं। U अक्षर वाले लोग किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देते हैं, जैसे ही कोई सही मौका इन्हें नजर आता है, उसे फौरन प्राप्त लेते हैं।

जिन लोगों का नाम V वर्ड से शुरूहोता है-
V इंग्लिश अक्षर वाले लोग इस बात को गहराई से अपने जीवन पर लागू करते हैं कि हम दूसरों को सम्मान देंगे तो हमें भी सम्मान मिलेगा। इस कारण ये सभी को सम्मान देते हैं और दूसरों से भी पूरा सम्मान चाहते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और किसी भी बात को कभी भूलते नहीं हैं। ये लोग बातचीत में पारंगत होते हैं और इस कारण अपने निर्णय पर दूसरों को भी आसानी से राजी कर लेते हैं।

जिन लोगों का नाम W वर्ड से शुरूहोता है-
ऐसे लोग जोखिम भरे काम अधिक पसंद करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर W होता है। ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और ईमानदारी के साथ काम में लगे रहते हैं। साहसभरे काम इन्हें आकर्षित करते हैं।

जिन लोगों का नाम X वर्ड से शुरूहोता है-
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर X होता है, वे लोग शांतिप्रिय होते हैं। एक्स अक्षर वाले लोग संगीत प्रिय होते हैं और कला संबंधी कार्यों में भी इनकी विशेष रुचि रहती है। अपने कार्यों में पूरी मेहनत के साथ लगे रहते हैं।

जिन लोगों का नाम Y वर्ड से शुरूहोता है-
यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश Y है तो वे लोग स्वयं में डूबे रहने वाले होते हैं। ऐसे लोग अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर विचार मंथन करते हैं और नई योजनाएं बनाकर उन पर काम भी शुरू कर देते हैं।

जिन लोगों का नाम Z वर्ड से शुरूहोता है-
जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर Z होता है, वे लोग बहुत जिद्दी हो सकते हैं। ऐसे लोग कई बार कोई खतरनाक काम भी कर देते हैं, जोखिम उठाने में इन्हें बिल्कुल भी संकोच नहीं होता है। यदि ये लोग किसी से शत्रुता रखते हैं तो शत्रु के प्रति हिंसक भी हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस