न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी राशी के अनुसार जानें कौनसी बुराई है आपमें

आज हम आपको राशि के आधार पर ये बताएंगे कि कौन सी राशी वाले व्यक्ति के अंदर कौन सी सबसे बड़ी खामी होती है जो आजीवन उसका पीछा करती है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Nov 2017 1:03:18

अपनी राशी के अनुसार जानें कौनसी बुराई है आपमें

कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसके जरिए आपके बारे में काफी बातें पता कि जा सकती है। अपनी राशि हर किसी को पता होती है। हर किसी के राशि में कुछ अच्छा और कुछ बुरा लिखा होता है। कई लोगों को तो राशियों में लिखी हुई बातों पर इतना यकीन होता है कि कोई भी काम इसके अनुसार ही करना पसंद करते हैं। आज हम बात करेंगे इन्ही 12 राशियों के दोष के बारे में। अच्छाई से ज़्यादा लोगों को अपनी बुराइयों से अवगत रहना चाहिए। बुराइयों के पता होने पर ही आप उसमें सुधार ला सकते हैं। आज हम आपको राशि के आधार पर ये बताएंगे कि कौन सी राशी वाले व्यक्ति के अंदर कौन सी सबसे बड़ी खामी होती है जो आजीवन उसका पीछा करती है। तो आइये जानते हैं उन कमियों के बारे में।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# मेष :
इस राशि के लोग बेहद गुस्सैल होते हैं। कोई भी छोटी बात हो इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। अधिक गुस्से की वजह से ये लोग खुद पर नियंत्रण खो देते हैं और उनका यही रवैया उन्हें कामयाब होने से रोकता है।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# वृषभ :
इस राशि वाले लोग जिद्दी और सख्त स्वभाव के होते हैं। चाहे महिला हो या फिर पुरुष, इस राशि के हैं तो वे अपनी राय और मान्यताओं को लेकर काफी जिद्दी हैं। इन्हें खुद के सम्मान के आगे कुछ भी नहीं दिखता

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# मिथुन :
इस राशि के लोग समय की कीमत को नहीं मानते, इन्हें कभी आप टाइम पर नहीं पाएंगे। इन्हें परिवर्तन बहुत पसंद होता है, शायद ये दिमागी रूप से कंफ्यूज रहते हैं। तभी एक जॉब, एक स्थान यहां तक कि एक जीवनसाथी के साथ भी ये कफी समय तक नहीं रह सकते। ये लोग कुछ भी कर गुजर सकते हैं, इनकी इमैजिनेशन पॉवर बहुत तेज होती है

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# कर्क :
कर्क राशि वाले लोग बहुत सेंसिटिव होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों का बुरा लग जाता है। इस राशि वाले लोग डिप्रेशन के शिकार अधिक होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा नकारात्मक बातें घुमती रहती है। ये लोग बुरा से बुरा सोचने में माहिर होते हैं।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# सिंह :
धन को किस तरह और कितनी तेजी के साथ बर्बाद किया जा सकता है यह सिर्फ सिंह राशि का व्यक्ति ही जानता है। ये असीमित रूप से पैसे खर्च करते हैं और साथ ही इन्हें इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि इनकी कोई सेविंग नहीं है। बता दें कि सिंह राशि के लोगों के लिए संबंधों में ‘स्पेस’ का कोई अर्थ है ही नहीं।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# कन्या :
कन्या राशि वाले व्यक्ति को कभी अपने अंदर खामी नजर नजर नहीं आती और यही उनकी सबसे बड़ी खामी भी है। उन्हें अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है, अगर कोई उन्हें कुछ कहता भी है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कन्या राशि के लोग चुप रहना पसंद करते हैं, इनके दिल की बात कोई नहीं जान सकता।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# तुला :
तुला राशि के लोग अपने निर्णय स्वयं बनाने में असमर्थ होते हैं। अपने फ़ैसले के लिए इन्हें किसी ना किसी पर निर्भर रहने की ज़रुरत पड़ती है। इस राशि के लोग दूसरों की बातों से जल्दी इन्फ्लुएंस हो जाते हैं। इनका विचार स्थिर नहीं रहता। ये हर समय अपना विचार बदलते रहते हैं।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# वृश्चिक :
इस राशि के लोग किसी भी बात को जल्दी नहीं भूलते हैं और ना ही किसी को माफ करते हैं। अगर उनके साथ बुरा हुआ रहता है तो वो उससे बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सच चाहे कितना ही बुरा या कड़वा क्यों ना हो, वृश्चिक राशि के लोग सच कहना और सच सुनना ही पसंद करते हैं।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# धनु :
धनु राशि का व्यक्ति अगर अपने परिवार के प्रति समर्पित नहीं है, उसे अपने निकटजनों के लिए कुछ नहीं करना तो वह एक बहुत अच्छा जुआरी होगा। जुए खेलने के स्थान और तरीके धनुराशि के व्यक्ति को कुछ इस तरह आकर्षित करते हैं जैसे हहद को देखकर मक्खी आकर्षित होती है। वे ये नहीं सोचते कि इससे उनका कितना नुकसान होगा, उन्हें जुआ खेलना है तो वे जरूर खेलेंगे। यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी या खामी है।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# मकर :
मकर राशि के लोग दूसरों की इज्ज़त करना नहीं जानते। ये किसी का भी अपमान कर देते हैं। दूसरों की फीलिंग्स से इन्हें ज़्यादा मतलब नहीं होता। इस राशि के लोगों के अपने अलग ही कायदे-क़ानून होते हैं। ये लोग किसी भी रूल को फॉलो करने में विश्वास नहीं रखते।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# कुंभ :
इस राशि के लोग कभी किसी एक के प्रति समर्पित होकर नहीं रह सकता। एक समय के बाद इन्हें नए साथी की तलाश रहती ही है, चाहकर भी ये लोग किसी एक के साथ एक निर्धारित समय के बाद नहीं रह सकते।

zodiac sign,bad habits,astrology,astrology tips

# मीन :
मीन राशि के जातकों को समस्याओं को सुलझाने से ज्यादा उस समस्या से भागने में मजा आता है। ये किसी भी बात को बड़े ही सकारात्मक रूप से लेते हैं, इन्हें दुनिया को अपनी ही नजर से देखना पसंद हैं। झूठ ही सही, लेकिन अगर उन्हें वो झूठ पसंद है तो वे सच जानने की जरूरत ही महसूस नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?