न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वृष राशि की लड़कियों को प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है, जाने और राशियों के बारें में

राशि के अनुसार स्वभाव। तो अपने प्रेमी या प्रेमिका की राशि के अनुसार आप भी उसका नेचर आसानी से जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस राशि वालों का कैसा नेचर।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 May 2018 08:14:24

वृष राशि की लड़कियों को प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है, जाने और राशियों के बारें में

प्यार एक ऐसा रिश्ता होता है जो विश्वास पर टिका रहता हैं। जिस दिन विश्वास में कमी आती है उसी दिन से प्यार की रिश्ते की दीवार में दरार आने लगती है और धीरे-धीरे वह गिरकर समाप्त हो जाती हैं। इसलिए प्यार के रिश्ते में विश्वास बहुत जरूरी है और उसके लिए अपने प्यार को जानना बहुत जरूरी है कि वे इस रिश्ते में कितने सच्चे हैं और उनका स्वभाव कैसा हैं। आपकी इस मुश्किल को कम करने के लिए आज हम लेकर आये हैं राशि के अनुसार स्वभाव। तो अपने प्रेमी या प्रेमिका की राशि के अनुसार आप भी उसका नेचर आसानी से जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस राशि वालों का कैसा नेचर।

* मेष राशि

मेष राशि वाले आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व रूआबदार और मर्दाना होता है, जिससे हर तरह की लड़की इन पर तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं। मेष राशि वाले व्यक्ति जल्दबाजी में प्रेम करते हैं और इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। कामुक स्वभाव के कारण ये लोग शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

* वृष राशि

वृष राशि वाले उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। वृष राशि वालों को प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है। ये लोग बहुत जल्द किसी से भी प्रेम संबंध बनाने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग प्रेम में काफी भावुक हो जाते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती।

nature of lovers according to their sunsign,nature of lovers,astrology tips

* मिथुन राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में सामान्यतः कई प्रेम संबंध होते हैं। इसी वजह से कई लोगों की एक से अधिक शादियां भी हो जाती हैं। इनका स्वभाव विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। यदि ऐसा कहा जाए कि मिथुन राशि वाले दिलों से खेलना बखूबी जानते हैं तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

* कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि वाले व्यक्ति प्रेम के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। कई बार इनके वैवाहिक जीवन में माता-पिता के हस्तक्षेप की वजह से कई परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। ये अपने जीवन साथी या प्रेमी की भावनाओं की कद्र करते हैं।

* सिंह राशि

सिंह राशि के लोग ऐसी आवाज के धनी होते हैं, जिसे सुनते ही लड़कियां उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकती। इन लोगों का व्यक्तित्व सिंह के समान होता है। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं और आकर्षक व्यक्ति के धनी होते हैं। ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं।

* कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की गिनती महान प्रेमियों में नहीं की जा सकती। इस राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। किसी को भी प्रभावित करने में इन्हें महारत हासिल होती है। वैसे इन्हें अच्छे प्रेमियों के श्रेणी में रखा जा सकता है। ये काफी अच्छे और वफादार जीवन साथी सिद्ध होते हैं।

* तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के लोगों की गिनती महानतम प्रेमियों में की जा सकती है, क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं। ये कभी अकेले रहना पसंद नहीं करते, दु:ख की परिस्थिति में इन्हें किसी मित्र या प्रेमी के साथ और मदद की जरूरत रहती है।

nature of lovers according to their sunsign,nature of lovers,astrology tips

* वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग विवाह पूर्व उच्च आदर्श प्रेमी होते हैं। अपने प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं और सहर्ष ही सब कुछ त्याग भी सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के प्रेमी अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इस राशि वालों में ईष्र्या की भावना भी काफी अधिक होती है।

* धनु राशि

इस राशि के प्रेमी काफी संवेदनशील और खुशमिजाज होते हैं। यह हर पल को खुशी के साथ गुजारना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के व्यक्ति अच्छे प्रेमी होते हैं परंतु लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता है। इस वजह से इनके कई प्रेमी होते हैं। इन्हें हमेशा नए चेहरे आकर्षित करते हैं।

* मकर राशि

मकर राशि के लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी स्वभाव के कारण इन्हें प्रेम संबंध में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं परंतु अपनी आदतों के कारण कई बार इनका झगड़ा भी हो जाता है।

* कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के प्रेमी काफी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग थोड़े मूडी भी होते हैं। इनका प्रेम चिर स्थायी होता है। प्रेम में ये अति भावुक हो जाते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। मन से चंचल होने कारण इन्हें हमेशा नया-नया करने की आदत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार