न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुम्भ मेला 2019 : प्रयागराज कुंभ मेले की ये खूबियाँ बनाती है उसे आकर्षक, जानकर खुद को नहीं रोक पाएँगे

हम आपको कुम्भ मेले की भव्यता और अनोखेपन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी ओर आकर्षित करती हैं और आप भी जानकर खुद को कुम्भ में जाने से रोक नहीं पाएँगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 7:21:03

कुम्भ मेला 2019 : प्रयागराज कुंभ मेले की ये खूबियाँ बनाती है उसे आकर्षक, जानकर खुद को नहीं रोक पाएँगे

हमारे देश को पर्वों और त्यौंहारों के लिए जाना जाता हैं। ऐसा ही एक पर्व है प्रयागराज कुंभ मेला जो अपनी आस्था के लिए जाना जाता हैं और 15 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा हैं। कुम्भ मेले की भव्यता और आस्था इतनी है कि देश-विदेश से लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुँचते हैं। आज आपको कुम्भ मेले की भव्यता और अनोखेपन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी ओर आकर्षित करती हैं और आप भी जानकर खुद को कुम्भ में जाने से रोक नहीं पाएँगे। तो आइये जानते हैं कुम्भ मेले की इन खूबियों के बारे में...

* रोशनी से नहाई हुई पंडालों की नगरी और घंटा-घड़ियालों के साथ गूंजते वैदिक मंत्र और धूप-दीप की सुगंध। जी हां कुछ ऐसा ही सुखद अहसास कुंभ नगरी में पहुंचने पर आपको मिलेगा। आस्था के इस महामेले में आपको कहीं साधु भव्य पंडाल में तो कहीं खुले आसमान में धूनी जमाए साधना में लीन मिल जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े कुंभ मेले जैसा धार्मिक-आध्यामिक अनुभव शायद ही कहीं मिले।

* गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर हजारों-लाखों टेंटों के बीच लहराती धर्म ध्वजा के बीच जब आप भक्ति के गोते लगाते हैं, तो आपको एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होता है। कुंभ का यही आकर्षण विदेशियों को सात समंदर पार से इस पावन नगरी में खींच लाता है।

praygraj kumbh mela 2019,kumbh mela

* छह साल में होने वाले कुंभ और बारह साल में होने वाले महाकुंभ का प्रमुख आकर्षण साधु-संतों के 13 अखाड़े होते हैं। ये साधु-संत कुंभ के प्रमुख तिथियों के दिन पूरी शानों शौकत के साथ शाही स्नान करने निकलते हैं। शाही स्नान के लिए प्रशासन अखाड़ों से संगम तक संतों के लिए एक विशेष राजपथ बनाता है, जिस पर सिर्फ और सिर्फ अखाड़े चलते हैं।

* अखाड़ों की शाहीअंदाज में निकलती पेशवाई को देखकर लोग दांतों तले अंगुलिया दबाने को मजबूर हो जाते हैं। सोने-चांदी के सिंहासनों पर विराजमान साधु-संत और उनके आगे चलते अलमस्त नागा साधुओं द्वारा किए जाने शस्त्र और अस्त्र का प्रदर्शन देशी-विदेशी दोनों को आकर्षित करता है।

* मेले में विभिन्न प्रकार की साधना और वेषभूषा वाले बाबा लोगों की आकर्षण का केंद्र होते हैं। मसलन किसी की जटाएं दस से बारह फिट लंबी हो सकती है तो कोई अपनी जीभ, नाक, कान आदि छिदवाए आपको दिखाई देगा। इसी तरह कोई नग्न तो कोई रूद्राक्ष की माला से खुद को ढंके हुए आशीर्वाद की मुद्रा में खड़ा नजर आ जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?