न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Karwa Chauth Sargi 2020: करवा चौथ पर सरगी में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी, नहीं लगेगी भूख-प्यास

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं को साल भर जिस व्रत का इंतजार होता है वह अब आ चुका है। 4 नवंबर को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2020) का व्रत रखेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 5:56:25

Karwa Chauth Sargi 2020: करवा चौथ पर सरगी में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी, नहीं लगेगी भूख-प्यास

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं को साल भर जिस व्रत का इंतजार होता है वह अब आ चुका है। 4 नवंबर को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2020) का व्रत रखेंगी। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद दिखने के बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती है। पूरे दिन पानी ना पीने की वजह से कुछ महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है। करवा चौथ के व्रत में सुबह के वक्‍त यानी सूर्योदय से पहले सरगी खाने की परंपरा है।

सरगी में प्रमुख तौर पर खाने-पीने की चीजों को ही शामिल किया जाता है। सरगी सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को खाने के लिए देती हैं। इसमें मिठाई, फल और मेवा रखी जाती हैं। आजकल सास सरगी में अपनी बहु को कपड़े भी भेंट के तौर पर देती हैं। बहुएं सरगी को बुजु्र्गों के प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद ही व्रत की शुरुआत करती है। इसे किसी भी स्थिति में सूर्योदय से पहले ही खाना होता है। सरगी को खाने का यह लाभ होता है कि महिलाओं को दिन भर भूखे-प्‍यासे रहने के लिए आवश्‍यक ऊर्जा मिल जाती है। आज हम बताने जा रहे हैं कि आप अपनी सरगी में क्या खाएं और पिएं जिससे आपको दिन भर भूख-प्यास ना लगे और आपका व्रत आसानी से पूरा हो जाए। आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें।

karwa chauth,karwa chauth 2020,sargi,food to use in sargi,karwa chauth news,about karwa chauth

केला-पपीता

अपनी सरगी की थाली में केला, पपीता, अनार, बेरिज, सेब जैसे फलों को शामिल करें। ये फल दिन भर पेट को ठंडा रखेंगे और आपको भूख भी नहीं लगेगी।

karwa chauth,karwa chauth 2020,sargi,food to use in sargi,karwa chauth news,about karwa chauth

मल्टीग्रेन चपाती

सुबह-सुबह हेल्दी डाइट में सब्जी के साथ मल्टीग्रेन चपाती भी खा सकती है। व्रत से पहले फ्राईड और ऑयली खाना खाने से परहेज करना चाहिए।

karwa chauth,karwa chauth 2020,sargi,food to use in sargi,karwa chauth news,about karwa chauth

नारियल का पानी

करवा चौथ का व्रत बिना कुछ खाए पिए रखना होता है। ऐसे में दिनभर आपको प्यास ना लगे इसलिए आप सुबह सरगी के खाने के बाद सूर्योदय से पहले नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी पीने से आपको दिनभर प्यास नहीं लगेगी।

karwa chauth,karwa chauth 2020,sargi,food to use in sargi,karwa chauth news,about karwa chauth

ड्राई फ्रूट्स

सरगी में बादाम या अखरोट खाएं। नट्स में काफी प्रोटीन (Protein) होता है जिसे खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है और प्रोटीन की वजह से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है। खजूर, अंजीर और खूबानी जैसी चीजें भी खा सकते हैं।

karwa chauth,karwa chauth 2020,sargi,food to use in sargi,karwa chauth news,about karwa chauth

गर्म दूध

व्रत शुरू होने से पहले आप गर्म दूध पिएं। दूध पीने से आपका पेट भरा रहेगा और ना तो आपको जल्दी भूख लगेगी और आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।

सरगी को खाने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह का समय बताया जाता है। सुबह का वह समय जब सूर्य नहीं उगता। सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने की परंपरा है। इस साल 4 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक है। जो भी महिलाएं सरगी खाने के बारे में सोच रही हों वे इसी समय में सरगी खा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?