न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जया एकादशी व्रत से नष्ट होते हैं सभी तरह के पाप, जानें इसकी कथा और पूजन विधि

आज इस कड़ी में हम आपके लिए जया एकादशी के महत्व, कथा और पूजन विधि से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Feb 2021 9:18:39

जया एकादशी व्रत से नष्ट होते हैं सभी तरह के पाप, जानें इसकी कथा और पूजन विधि

आज 23 फरवरी, मंगलवार को माघ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि हैं जिसे जया एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं और इस दिन विष्णु का पूजन कर उनकी सेवा की जाती हैं। इस दिन किया गया व्रत सभी तरह के पाप नष्‍ट कर आपके जीवन में सुख-शांति लाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए जया एकादशी के महत्व, कथा और पूजन विधि से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

जया एकादशी का महत्‍व

पुराणों में जया एकादशी को लेकर ऐसी मान्‍यता चली आ रही है कि इस दिन व्रत करने वाले भक्‍तों को कभी भूत और पिशाच की योनि में जन्‍म नहीं लेना पड़ता है। इसके साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि इस व्रत को करने से मनुष्‍य को ब्रह्म हत्‍या के दोष से भी मुक्ति प्राप्‍त होती है। इस दिन विधि विधान से पूरी निष्‍ठा के साथ श्रीहर‍ि की पूजा करने से मनुष्‍य बुरी योनि को प्राप्‍त नहीं करता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार जया एकादशी का व्रत करने वाला व्‍यक्ति मृत्‍यु के बाद स्‍वर्ग में स्‍थान प्राप्‍त करता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,jaya ekadashi 2021,lord vishnu

ऐसे रखें जया एकादशी का व्रत

शास्त्रों में बताया गया है कि जया एकादशी के दिन पवित्र मन से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। मन में द्वेष, छल-कपट, काम और वासना की भावना नहीं लानी चाहिए। नारायण स्तोत्र एवं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। इस प्रकार से जया एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती।

जया एकादशी की कथा

शास्त्रों में जया एकादशी को लेकर एक कथा का उल्लेख किया गया है कि इन्द्र की सभा में एक गंधर्व गीत गा रहा था। परन्तु उसका मन अपनी प्रियतमा को याद कर रहा था। इस कारण से गाते समय उसकी लय बिगड़ गई। इस पर इन्द्र ने क्रोधित होकर गंधर्व और उसकी पत्नी को पिशाच योनि में जन्म लेने का शाप दे दिया।

astrology tips,astrology tips in hindi,jaya ekadashi 2021,lord vishnu

पिशाच योनि में जन्म लेकर पति पत्नी कष्ट भोग रहे थे। संयोगवश माघ शुक्ल एकादशी के दिन दुखों से व्याकुल होकर इन दोनों ने कुछ भी नहीं खाया और रात में ठंड की वजह से सो भी नहीं पाए। इस तरह अनजाने में इनसे जया एकादशी का व्रत हो गया। इस व्रत के प्रभाव से दोनों शाप मुक्त हो गये और पुनः अपने वास्तविक स्वरूप में लौटकर स्वर्ग पहुंच गये। देवराज इन्द्र ने जब गंधर्व को वापस इनके वास्तविक स्वरूप में देखा तो हैरान हुए। गंधर्व और उनकी पत्नी ने बताया कि उनसे अनजाने में ही जया एकादशी का व्रत हो गया। इस व्रत के पुण्य से ही उन्हें पिशाच योनि से मुक्ति मिली है।

जया एकादशी की पूजाविधि

इस दिन व्रत करने वाले को सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करना चाहिए और पूजा का संकल्‍प लेना चाहिए। इसके बाद पूजा स्‍थल को साफ करें और भगवान विष्‍णु की मूर्ति लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर स्‍थापित करें। उसके बाद पीले पुष्‍प और हल्‍दी अक्षत से पूजा करें। उसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। उसके बाद भगवान विष्‍णु को उनकी प्रिय तुलसी जल, फल, नारियल, अगरबत्ती और फूल अर्पित करें। पंचामृत से भोग लगाएं और सभी में प्रसाद के रूप में बांट दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?