न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाक का आकार बताता है व्यक्ति के कई राज, जानें कैसे लगाए इसका पता

आज हम आपके लिए इस कड़ी में नाक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता करने की जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Oct 2019 8:09:19

नाक का आकार बताता है व्यक्ति के कई राज, जानें कैसे लगाए इसका पता

जिस तरह व्यक्ति के हथेली और माथे की लकीरों से उसके बारे में जाना जा सकता हैं, उसी तरह समुद्रशास्त्र के मुताबिक नाक की बनावट से उनके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र व्यक्ति के हावभाव और शारीरिक संरचना से उनके स्वभाव से जुड़ी जानकारी का पता करने की क्रिया हैं। आज हम आपके लिए इस कड़ी में नाक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता करने की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,nature by nose,human nature,samudrik shastra

- पतली नाक के बड़े नथुने तथा मोटी नाक के छोटे नथुने, लम्बाई से अधिक चौड़ी और चौड़ाई से अधिक लम्बी नाक वाले कमजोर दिल व मस्तिष्क के होते हैं।

- सीधी, पतली, लम्बी तथा समानाकार औसत नाक वाले चरित्रवान, मर्यादापालक एवं उत्साही माने जाते हैं।

- जिनकी नाक पतली और लम्बी होते हुए भी टेढ़ी, गुद्देदार तथा बेडौल हो, वे खुदगर्ज, निष्ठुर तथा शुष्क स्वभाव के माने जाते हैं।

- नीचे की ओर झुकी नोक वाली नाक, आचरणहीन, परनिंदक तथा उदासीन स्वभाव तो ऊंची नोक वाली नाक चटपटे, विनोदप्रिय, हंसोड़ स्वतंत्रताप्रिय, चतुर तथा व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की परिचायक है।

- जिनकी नाक की जड़ ज्यादा दबी हो वे बौने व्यक्तित्व के माने जाते हैं किन्तु यदि चपटी नाक बिल्कुल सीधी तथा समानाकार हो तो व्यक्ति कलाकार, वाकपटु तथा व्यक्तित्व सम्पन्न होगा।

- चपटी नाक के ऊपर झुकी भौंह और आगे की ओर निकले ललाट वाले अन्वेषक, दूरदर्शी तथा शोधार्थी होते हैं।

- बीच में गोलाई लिए तोते की चोंच सी नाक वाले सुयोग्य, जिम्मेदार एवं दृढ़ प्रतिज्ञ होते हैं। ये जितना अधिकार के प्रति सजग होते हैं अपने कर्तव्य निर्वाह में भी अग्रणी होते हैं।

- मोटी तथा बीच में उभरी नाक वाले प्राय: धनी, गुणवान, बहादुर, सेनापति एवं अधिकारी बनने के गुण से ओत-प्रोत माने जाते हैं। भारतीय परम्परा में देवताओं को उभरी नाक वाला ही चित्रित किया गया है। इतिहास में वर्णित महान योद्धाओं चंद्रगुप्त, राणा सांगा, महाराणा प्रताप तथा वीर शिवाजी की नाक अधिकांश चित्रों में इसी तरह की दिखाई गई है।

- बड़े चेहरे पर छोटी नाक या छोटे चेहरे पर बड़ी नाक अव्यवस्थित चरित्र वाले की निशानी है। ऐसे व्यक्ति अव्यवस्थित चित्त वाले होते हैं जो जीवन में प्राय: विफल रहते हैं।

- औसत दर्जे की नाक जिसका बीच वाला भाग मोटा हो, वाले व्यक्ति विद्याव्यसनी तथा चिंतन-मनन करने वाले होंगे। पत्र लिखने में तो उन्हें महारत ही हासिल रहती है। अद्वितीय श्रेष्ठ प्रेम-पत्र लिखने वाले सम्राट नैपोलियन की नाक इसी प्रकृति की बताई जाती है।
- चिपके से नथुने वाले डरपोक तथा कमजोर स्वभाव के तो चौड़े और फूले नथुने वाले भावुक एवं कामुक स्वभाव के बताए जाते हैं। ये तिल का ताड़ बनाने में ही माहिर होते हैं।

- पैने तथा नुकीले नथुने वाले खुदगर्ज, घमंडी व जिद्दी तो मोटे मांसल नथुने वाले ईमानदार, वफादार, होशियार, किन्तु शरीर से बीमार और आर्थिक दृष्टि से बेहाल होते हैं।
- अपने अंगुल से साढ़े तीन अंगुल लम्बी नाक वाले पुरुषार्थी, धनी, किन्तु संतान सुख से वंचित होते हैं। तीन अंगुल नाक वाले दीर्घायु व सामान्य चित्त वाले होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका