न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Hartalika Teej 2018: अत्‍यंत कठिन माना जाता है हरतालिका तीज का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और महत्‍व

देशभर में आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Sep 2018 8:17:04

Hartalika Teej 2018: अत्‍यंत कठिन माना जाता है हरतालिका तीज का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और महत्‍व

देशभर में आज हरतालिका तीज Hartalika Teej 2018 का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्‍दू धर्म को मानने वाली महिलाओं में हरताल‍िका तीज (Hartalika Teej) का विशेष महत्‍व है। हरतालिका तीज के दिन देवों के देव महादेव और माता गौरी की पूजा का विधान है। मान्‍यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से सुहागिन महिला के पति की उम्र लंबी होती है जबकि कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। हिन्‍दू पंचाग के मुताबिक, हर साल हरतालिका तीज भाद्रपद यानि की भादो माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 12 सितंबर को मनाया जाएगा। यह त्‍योहार मुख्‍य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में मनाया जाता है। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में इस व्रत को गौरी हब्‍बा के नाम से जाना जाता है।

तिथि और शुभ मुहूर्त

12 सितंबर की सुबह हरतालिका तीज का शुभ मूहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 8 बजे तक रहेगा। वहीं, जो महिलाएं शाम को हरतालिका तीज का पूजन करती हैं वह शाम 7 से 8 बजे के बीच पूजन कर सकती हैं।

कहीं हरतालिका तीज तो कहीं गौरी हब्बा

भारत के उत्तरी हिस्से राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तीज को हरतालिका तीज के नाम से पुकारा जाता है। वहीं दक्षिण राज्य जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में इस त्योहार को गौरी हब्बा के नाम से पुकारा जाता है।

क्या है हरतालिका तीज का महत्व

हरतालिका तीज की पूजा को करना जितना कठिन है, उतना ही कठिन है इसका व्रत रखना। पौराणिक मान्यका के मुताबिक, इस व्रत के दौरान महिलाएं बिना पानी के 24 घंटे तक व्रत रखती हैं। कुछ एक स्थिति में अगर तृतीया का समय 24 घंटे से ज्यादा का रहता है तो इस व्रत की अवधि बढ़ती है।

hartalika teej 2018,hartalika teej pooja,hartalika teej pooja vidhi,hartalika teej vrat

हरतालिका तीज का व्रत कैसे करें?

हरतालिका तीज का व्रत अत्‍यंत कठिन माना जाता है। यह निर्जला व्रत है यानी कि व्रत के पारण से पहले पानी की एक बूंद भी ग्रहण करना वर्जित है। व्रत के दिन सुबह-सवेरे स्‍नान करने के बाद "उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये" मंत्र का उच्‍चारण करते हुए व्रत का संकल्‍प लिया जाता है। महिलाएं और युवतियां भगवान शिव को गंगाजल, दही, दूध और शहद से स्नान कराकर उन्हें फल चढ़ाती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

हरतालिका तीज की पूजन विधि

हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। प्रदोष काल यानी कि दिन-रात के मिलने का समय। हरतालिका तीज के दिन इस प्रकार शिव-पार्वती की पूजा की जाती है:
- संध्‍या के समय फिर से स्‍नान कर साफ और सुंदर वस्‍त्र धारण करें। इस दिन सुहागिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।
- इसके बाद गीली मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश की प्रतिमा बनाएं।
- दूध, दही, चीनी, शहद और घी से पंचामृत बनाएं।
- सुहाग की सामग्री को अच्‍छी तरह सजाकर मां पार्वती को अर्पित करें।
- शिवजी को वस्‍त्र अर्पित करें।
- अब हरतालिका व्रत की कथा सुनें।
- इसके बाद सबसे पहले गणेश जी और फिर शिवजी व माता पार्वती की आरती उतारें।
- अब भगवान की परिक्रमा करें।
- रात को जागरण करें। सुबह स्‍नान करने के बाद माता पार्वती का पूजन करें और उन्‍हें सिंदूर चढ़ाएं।
- फिर ककड़ी और हल्‍वे का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद ककड़ी खाकर व्रत का पारण करें।
- सभी पूजन सामग्री को एकत्र कर किसी सुहागिन महिला को दान दें।

पूजा की थाली में अवश्य रखनी चाहिए ये चीज...

हरतालिका तीज पर पूजन के लिए - गीली काली मिट्टी या बालू रेत, बेलपत्र, शमी पत्र, केले का पत्ता, धतूरे का फल एवं फूल, अकांव का फूल, तुलसी, मंजरी, जनैव, नाडा, वस्त्र, सभी प्रकार के फल एवं फूल, फुलहरा (प्राकृतिक फूलों से सजा), मां पार्वती के लिए सुहाग सामग्री - मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, बाजार में उपलब्ध सुहाग पुड़ा आदि, श्रीफल, कलश, अबीर, चन्दन, घी-तेल, कपूर, कुमकुम, दीपक, घी, दही, शक्कर, दूध, शहद पंचामृत के लिए आदि।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई